क्या गर्मियों में गाय-भैंसों का दूध उत्पादन कम हो रहा है? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय
कम खर्च में ज्यादा दूध- गर्मी में पशुओं के लिए असरदार देसी नुस्खे

गाय-भैंसों का दूध उत्पादन: गर्मियों की तेज धूप और बढ़ता तापमान अब इंसानों के साथ-साथ मवेशियों पर भी असर डाल रहा है। गाय और भैंसें इस मौसम में कम दूध देने लगी हैं, जिससे किसानों की आमदनी घट रही है। गर्मी के कारण जानवरों का खान-पान, आराम और स्वास्थ्य सब प्रभावित हो रहा है। तेज तापमान उनके शरीर को कमजोर करता है और दूध उत्पादन में गिरावट लाता है, ऐसे में पशुपालकों की चिंता बढ़ना लाज़मी है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि देसी नुस्खे इस स्थिति में काफी मददगार साबित हो सकते हैं।
इन उपायों को अपनाकर मवेशियों का स्वास्थ्य सुधारा जा सकता है और दूध उत्पादन भी बढ़ाया जा सकता है।
1. सरसों के तेल और आटे की गोली से बढ़ाएं दूध
एक पुराना और असरदार देसी उपाय है सरसों के तेल और गेहूं के आटे से बनी गोली।
कैसे बनाएं गोली:
- 300–400 ग्राम सरसों का तेल लें।
- इसमें 200–300 ग्राम गेहूं का आटा मिलाएं।
- छोटी-छोटी गोलियां बना लें।
कैसे खिलाएं:
- शाम को जब मवेशी चारा खा और पानी पी चुके हों, तब गोली खिलाएं।
- गोली देने के बाद तुरंत पानी न पिलाएं, इससे असर कम हो सकता है।
2. लोबिया घास है गर्मियों के लिए फायदेमंद
लोबिया घास में फाइबर और प्रोटीन भरपूर होता है। यह गर्मी में मवेशियों को ताकत देता है और पाचन सुधारता है। इससे मवेशी ज्यादा चारा खाते हैं, सुस्ती कम होती है और दूध की मात्रा बढ़ती है।
यह भी पढ़ें- संतुलित मिश्रित पशु आहार: जिससे बढ़ता है दूध उत्पादन
3. देसी औषधीय मिश्रण से रखें दूध उत्पादन स्थिर
एक देसी मिश्रण भी काफी कारगर साबित हो सकता है। इसे बियाने के 3 दिन बाद तक देना चाहिए।
मिश्रण में शामिल करें:
- गेहूं का दलिया
- गुड़ वाला शरबत
- जीरा
- मैथी
- अजवाइन
- कच्चा नारियल
इस मिश्रण से दूध का स्तर बना रहता है और मवेशी स्वस्थ रहते हैं।
4. खुला माहौल और ठंडा पानी भी है जरूरी
गर्मी में मवेशियों को खुले में घूमने दें और ठंडे पानी से नहलाएं। इससे उनका शरीर ठंडा रहता है और वे तनाव मुक्त रहते हैं, जो दूध उत्पादन पर सकारात्मक असर डालता है।
यह भी पढ़ें- Milk Production Tips: गाय-भैंस का दूध बढ़ाने का जबरदस्त तरीका, बस पानी में मिलाएं ये चीज़
5. सस्ते और असरदार हैं ये देसी उपाय
सरसों का तेल और लोबिया घास आसानी से बाजार में मिल जाते हैं और महंगे भी नहीं हैं। ये उपाय कम लागत में बड़े फायदे दे सकते हैं। साथ ही ये पारंपरिक ज्ञान को भी जीवित रखते हैं।
जुड़िये KrishiBiz से – ऐसे ही कृषि उपयोगी ज्ञानवर्धक, उपयोगी, आधुनिक तकनीक और कृषि योजनाओं आदि कृषि सम्बंधित जानकारियों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp के Group 01, Group 2, Group 3 को या हमारे Telegram ग्रुप ज्वाइन करें हमारे को Facebook पेज को like करें और अपने साथियो-मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।