Kadaknath Poultry Farming | कड़कनाथ पोल्ट्री फार्मिंग यानि 100 गुना फायदे वाला बिजनेस

Kadaknath Poultry Farming | कड़कनाथ पोल्ट्री फार्मिंग कैसे शुरू करें। कड़कनाथ मुर्गे की विशेषता, बाजार में कीमत, लागत, बचत, रख-रखाव, चूजे की कीमत, लोन और सब्सिडी, सावधानिया आदि इससे जुड़ी सारी जानकारी 

खेती-किसानी के साथ-साथ किसान अपनी आय को बढ़ाने के लिए पशु पालन और पोल्ट्री फार्मिंग भी कर सकते है। जिससे की आय में अतिरिक्त बढ़ोतरी होती है। अगर हम पोल्ट्री फार्मिंग की बात कर रहे है तो उसमें भी सबसे अधिक कमाई कड़कनाथ पोल्ट्री फार्मिंग में होती है। कड़कनाथ मुर्गा जो देश विदेश Black Chicken नाम से प्रसिद्द हैं। 

कड़कनाथ मुर्गे की चिकन और अंडे में प्रोटीन और न्यूट्रीयश वैल्यू अधिक होने से आज कल कड़कनाथ मुर्गे की नस्ल के चिकन के साथ ही उसके अंडों की मांग बाजार में चौगुना बढ़ गई है। देश में ही नहीं विदेश में भी कड़कनाथ मुर्गे के चिकन की बहुत ज्यादा डिमांड हैं, यहीं कारण है कि किसान भाई आसानी से अपने खेत या फिर अतिरिक्त जमीन पर कड़कनाथ नस्ल के मुर्गे की पोल्ट्री फार्म शुरू कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Dairy Industry Technology 2022 जो भारतीय डेयरी उद्योग को बदल देगी

कड़कनाथ पोल्ट्री फार्मिंग समय और खर्च से अधिक मुनाफा देता हैं। चिकन और अंडे की बढ़ती मांग को देखकर केंद्र सरकार के साथ ही राज्य सरकारे भी पोल्ट्री फार्मिंग बिजनेस का बढ़ावा दे रही है। यहीं कारण है कि केन्द्र और राज्य सरकार पोल्ट्री फार्मिंग बिजनेस शुरू करने के लिए किसानों को लोन और सब्सिडी भी दे रही हैं।

अगर आप कड़कनाथ फार्मिंग बिजनेस के बारे में जानना चाहते हैं या शुरू करना चाहते है तो krishibiz.com कड़कनाथ फार्मिंग से जुड़ी हुई हर छोटी-बड़ी जरुरी जानकारी आपके साथ शेयर कर रहा हैं। बने रहिये हमारे साथ, कड़कनाथ मुर्गी पालन के बारे में जानने के लिए लेख पूरा पढ़िए। और आपके कोई सवाल या जिज्ञासा हो तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं।

कड़कनाथ चिकन के नस्ल की जानकारी

देश में कड़नाथ चिकन की नस्ल मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले को कड़कनाथ मुर्गे का गढ़ हैं, इसके के साथ ही कड़कनाथ मुर्गा छत्तीसगढ़ में भी सर्वाधिक पाया जाता हैं। कड़कनाथ का रंग काला पूरा स्याह काला होता है और इसके अंडे का बाहरी रंग भूरा होता है। वहीं इनके मांस और खून का रंग भी काला होता हैं।

Kadaknath Poultry Farming

गौरतलब है कि दुनिया में केवल तीन ही चिकन मुर्गियों की प्रजाति ऐसी होती है जिनका रंग काला होता हैं। भारत में केवल काले रंग की मुर्गे की एक ही प्रजाति पाई जाती है, जिसे हम कड़कनाथ के नाम से जानते हैं। सिल्की नस्ल चीन और अय्याम समानी नस्ल के चिकन मुर्गियां इंडोनेशिया में पाए जाते हैं।

पिछले कुछ समय से कड़कनाथ चिकन के मांस की अधिक मांग को देखते हुए तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और केरल में कड़कनाथ मुर्गियों चिकन के कई पोल्ट्री फार्म शुरू हो चुके है।

Kadaknath Poultry Farming से लाभ

देश-विदेश में हेवी डिमांड होने की वजह से कड़कनाथ मुर्गी पालन या फिर फार्मिंग बिजनेस शुरू करने से किसानों को काफी मुनाफा होने की संभावना हैं। कई सेलेब्रिटी जैसे की विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी आदि इसके चिकन और अण्डे का उपयोग अपनी डेली डाइट में करते हैं। यहाँ तक की इस नस्ल की बढ़ती माँग और प्रसिद्धि से प्रभावित होकर महेंद्र सिंह धोनी ने भी कड़कनाथ पोल्ट्री फार्मिंग के लिए रची झारखण्ड में इन्वेस्टमेंट कर रखा हैं। 

Kadaknath Poultry Farming

विशेषज्ञों के अनुसार इसमें 25% प्रोटीन से अधिक होता हैं, जबकि दूसरे नस्लों के मुर्गे के चिकन में 15% से 18% होता हैं। और कोलोस्ट्रोल बहुत ही कम (0.73-1.05%) होता हैं दूसरे चिकन में अधिक (13-25%) होता हैं। इस नस्ल प्रजाति की मुर्गी भूरे रंग के अंडे की बाजार में बहुत अधिक मांग है। वर्तमान में बाजार में देशी और बायलर अंडे मिलते है।

इसके अलावा कड़कनाथ मुर्गे और मुर्गी के मांस को भी उंचे दामों में बेचा जा सकता हैं, साथ ही विदेशो में एक्सपोर्ट भी किया जा सकता हैं। कड़कनाथ मुर्गी के अंडे बाजार में बिकने वाले देशी और बायलर अंड़ों के मुकाबले बहुत अधिक सेहतमंद होते हैं। वहीं मांस में भी कई महत्वपूर्ण गुण होते है। जिसके कारण यह बहुत अधिक लोकप्रिय हैं। कड़कनाथ प्रजाति की प्रसिद्धि के बाद भी इसके बहुत कम पोल्ट्री फार्म हैं। जिसका मतलब यह है कि इस बिजनेस की शुरूआत में किसान भाईयों को व्यापारिक प्रतिस्पर्धा भी बहुत कम मिलेगी। जिससे की किसान बहुत अधिक मुनाफा कमा सकते हैं।

कड़कनाथ मुर्गे के चिकन के Health Benefits

Protein content25% से ज्यादा
Fat content0.73-1.03
Linoleic Acid24%
Cholesterol184.75mg/100g
OtherVitamins B1,B2,B6,B12, C and E, niacin, calcium, phosphorus, iron, nicotinic acid, High levels of 18 essential amino acids

कड़कनाथ मुर्गी के अण्डे और मांस (Chicken) की कीमत

दुलर्भ प्रजाति होने के साथ ही स्वास्थ्यवर्धक होने से कड़कनाथ मुर्गी चिकन बहुत ही प्रसिद्धि हैं। इसके चिकन में प्रोटीन, फाइबर, आयरन और विटामिन का भंडार होता हैं। यहीं कारण है कि बाजार में इनके एक अंडे की कीमत 40 से 50 रुपए है। जबकि इसके मांस मीट की बात की जाए तो वह 800 से 1000 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बाजार में बेचा जाता हैं। कई बार तो यह कीमत ओर अधिक बढ़ जाती हैं। किसान इस व्यापार को कृषि कार्य के साथ करके लखपति बन सकता हैं।

कड़कनाथ मुर्गी चिकन की महत्वपूर्ण जानकारी

अंडे का वजन45 से 50 ग्राम
फीड अनिवार्यतापूरे जीवन काल के लिए 50 किलो फीड
नर कड़कनाथ का वजन2.3 से 2.6 किलो
मादा कड़कनाथ का वजन1.5 से 1.7 किलो
कड़कनाथ के चुजों का वजन25 से 30 ग्राम
मांस और खून का रंगकाला
कड़कनाथ के अंडे का रंगभूरा
मांस के बाजार भाव800 से 1000 रुपए प्रति किलो
अंडे का भाव40 से 50 रुपए प्रति नग
(2022 वर्तमान मार्केट रिसर्च के अनुसार)

Kadaknath Poultry Farming के प्रकार

कड़कनाथ पोल्ट्री फार्मिंग के दो प्रकार होते हैं। एक प्रकार की फार्मिंग को ब्रोइलर कहां जाता है। इस प्रक्रिया में कड़कनाथ मुर्गी-मुर्गें को बढ़कर के उनके मांस को बेचा जाता हैं। जबकि दूसरे पोल्ट्री फार्मिंग को लेयर्स कहा जाता हैं। इसके तहत कड़कनाथ मुर्गियों के अंडों को ही बाजार में बेचा जाता हैं। किसान भाईयों से यह निवेदन है कि इस व्यापार को करने से पहले यह तय कर ले की आपको किसी प्रकार की पोल्ट्री फार्मिंग करना हैं। हालांकि अगर आप चाहे तो दोनों एक साथ भी कर सकते हैं।

Kadaknath Poultry Farming की लागत और कमाई

Kadaknath Poultry Farming किसान भाईयों के लिए बहुत आसान हो सकता हैं। कड़कनाथ मुर्गी के दाना और पानी पर अधिक खर्च नहीं होता हैं। अगर किसान अपनी रिक्त पड़ी जमीन पर एक शेड बनाकर इन्हे पाले, तो इन पर नाम मात्र का खर्च आएगा। वहीं अगर आप इस बिजनेस का बड़े स्तर पर करना चाहते हैं, तो एक शेड के साथ पर कई शेड बना सकते हैं। जिसमें कई कड़कनाथ चिकन का पालन किया जा सकता हैं।

कड़कनाथ मुर्गी को बेचने से होने वाले मुनाफे की अगर बात की जाए तो यह मुनाफा कई गुना अधिक होने वाला हैं। कड़कनाथ के चूजे (Chicks) की कीमत 70 से 90 रुपए प्रति नग रहती हैं। वहीं इसी बड़ाकर के बाजार में बेचा जाए तो यह 800 से 1000 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिकता है। जबकि इसका एक अंडा 40 से 50 रुपए प्रति नग से बेचा जाता हैं।

कड़कनाथ मुर्गी के चूजे (Chicks) कहां से खरीदें

किसान भाईयों के लिए यह महत्वपूर्ण है कि अगर वह पहली बार कड़कनाथ मुर्गी पालन का बिजनेस कर रहा है तो वह कड़कनाथ नस्ल प्रजाति के चूजें अपने जिले के सरकारी पशुपालन केन्द्र, पशु चिक्सिालय विश्वविद्यालय के माध्यम से खरीद सकते हैं। इसके अलावा आप ऑनलाइन जाकर indiamart.com के माध्यम से भी कड़कनाथ मुर्गी के चूजें खरीद सकते हैं। प्रारंभिक रूप से कम से कम 100 चूजों को शेड में रखे ओर उनको पाले। अगर आपका बजट ज्यादा है तो इनकी संख्या बड़ा भी सकते हैं।

Kadaknath Poultry Farming के लिए लोन और सब्सिडी

Kadaknath Poultry Farming के लिए केन्द्र और राज्य सरकार अलग-अलग योजना के तहत किसानों को लोन देती हैं। हाल ही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने पशु पालन और मुर्गी पालन के लिए 2 लाख रुपए तक का लोन सहाकारी समितियों के माध्यम से देने की घोषणा की हैं। इसके अलावा किसान भाई अन्य बैंकों से भी लोन लेकर अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं।

कई राष्ट्रीय बैंक, भारत पोल्ट्री कृषि व्यवसाय की स्थापना करने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने का काम कर रहा हैं। जिनके अधिकारियों द्वारा पोल्ट्री कृषि व्यवसाय को शुरू करवाया जात रहा हैं। इसके लिए किसानों को बैंक से कम ब्याज पर लोन भी उपलब्ध करवा रहे है। इन लोन के साथ सरकार किसानों को सब्सिडी भी देती हैं।

केन्द्र सरकार ने पोल्ट्री वेंचर कैपिटल फंड स्कीम की शुरूआत भी की हैं। इस योजना के जरीए किसान पोल्ट्री कृषि व्यवसाय स्थापित करने के लिए सब्सिडी भी ले सकते हैं। किसान भाई इस योजना का लाभ लेकर अपना खुद का कड़कनाथ पोल्ट्री फार्म बिजनेस शुरू कर सकते हैं।

Kadaknath Poultry Farming MP (मध्य प्रदेश)

Kadaknath Poultry Farming योजना मध्यप्रदेश की सरकार द्वारा कड़कनाथ नस्ल के मुर्गा और मुर्गी के संरक्षण ओर संवर्धन के लिए कड़कनाथ मुर्गी पालन योजना पूरे मध्यप्रदेश में चला रही हैं। इस योजना के तहत राज्य सरकार 40 कड़कनाथ के चूजों को पालने के लिए किसानों को 4400 रुपए का अनुदान सहायता राशि देती हैं। इस योजना का लाभ मध्यप्रदेश के सभी जिलों में रहने वाले लोग और किसान ले सकते हैं।

Kadaknath Poultry Farming MP के लिए अनुदान

  • योजना के तहत किसान को मात्र 25 प्रतिशत राशि ही कड़कनाथ पालन के लिए खर्च करनी होगी।
  • प्रदेश सरकार कड़कनाथ चूजों को पालने के लिए 4 हजार 400 रुपए का अनुदान देती हैं।
  • किसान को इसके अलावा मात्र 1100 रुपए जमा करना होते हैं।
  • सरकार कड़कनाथ के 40 चूजों के लिए किसान को 2600 रुपए का अनुदान देती हैं। जिसके तहत प्रत्येक चूजे की कीमत 65 रुपए पड़ती हैं।
  • हर चूजे को टीका लगाया जाता है। जिसकी कीमत 200 रुपए किसान को सरकार द्वारा दिए जाते हैं। इसके अलावा चूजो को ले जाने का खर्च 220 रुपए दिए जाते हैं।
  • एक चूजे को प्रतिदिन 48 ग्राम आहार खिलाना पड़ता हैं।
  • इस आहार के लिए किसान को राज्य सरकार 30 दिनों के आहार का 1390 रुपए प्रदान करती हैं।

Kadaknath Poultry Farming के लिए कहां करे आवेदन

केंद्र सरकार और राज्य सरकार की Kadaknath Poultry Farming योजना का लाभ लेने के लिए किसान को संबंधित जिले के पशु चिकित्सा अधिकारी या फिर पशु औषधालय के प्रभारी या फिर उपसंचालक पशु चिकित्सा से कड़कनाथ मुर्गी पालन योजना की जानकारी लेना होगी। यहीं पर आपको आवेदन फार्म भी मिल जाएगा। आवेदन फार्म में मांगी गई समस्त जानकारी और दस्तावेज भरकर वहीं पर जमा करवाना होंगे।

Kadaknath का मांस काला क्यों होता है?

कड़कनाथ अपनी अनुकूलन क्षमता और अपने भूरे-काले मांस के लिए लोकप्रिय है, जिसके बारे में माना जाता है कि यह शक्ति प्रदान करता है। इसका रंग मेलेनिन के कारण होता है। इस नस्ल की उत्पत्ति मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के काठीवाड़ अलीराजपुर के जंगलों से मानी जाती है।

Kadaknath मुर्गी के अंडे खाने से क्या फायदा होता है?

काले अंडे या कड़कनाथ के अंडे में सामान्य अंडे की तुलना में अधिक पोषक तत्व होते हैं। इसमें अन्य चिकन अंडे की तुलना में बहुत अधिक प्रोटीन होता है। इसमें विटामिन-बी-1, बी-2, बी-6, बी-12, सी, ई, नियासिन, कैल्शियम, फास्फोरस और हीमोग्लोबिन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

Kadaknath मुर्गी कितने महीने में अंडे देती है?

कड़कनाथ मुर्गी एक साल में इतने अंडे देती है, Poultry वैज्ञानिक डॉ एयू किदवई के अनुसार, कड़कनाथ मुर्गियां साल में 305 से 310 अंडे देती हैं, यानी एक महीने में औसतन 25-26 अंडे देती हैं। हालांकि, कभी-कभी इस संख्या में थोड़ा उतार-चढ़ाव हो सकता है।

Kadaknath Poultry Farming के लिए Important Tips

  1. Kadaknath Poultry Farming के लिए सबसे जरुरी बात हैं, चूजों को प्रदुषण से बचाना, स्वच्छ वातावरण में चूजे तेजी से पनपते हैं साथ किसी भी प्रकार की तेज आवाज़ मुर्गी के चूजो के लिए बेहद घातक होती हैं इसलिए पोल्ट्री फार्म का निमार्ण शहर से दूर शांत और स्वच्छ जगह पर करें।
  2. कड़कनाथ पोल्ट्री फार्मिंग से पहले अपने जिले के कृषि विज्ञान केन्द्र या किसी अन्य कड़कनाथ मुर्गी पालन केन्द्र से प्रशिक्षण आवश्यक रूप से लें।
  3. कड़कनाथ मुर्गी के स्वस्थ्य और बीमार चूजों को रखने की अलग-अलग व्यवस्था करें।
  4. कड़कनाथ चिकन पोल्ट्री फार्मिंग के लिए शेड को उंचे स्थान पर बनाए। वहां पर पानी और प्रकाश के उचित व्यवस्था करें।
  5. कड़कनाथ मुर्गी और चूजों का समय-समय पर वेक्सिनेशन करवाए। साथ ही कृषि विज्ञान केन्द्र तथा पशु चिकित्सक से जांच भी करवाते रहें।
  6. इसके अलावा कड़कनाथ मुर्गी पालन केन्द्र पर प्रशिक्षित और अनुभवी कर्मचारियों को पर काम पर रख सकते हैं।

Kadaknath Poultry Farming के लिए पंजीकरण

कड़कनाथ चिकन व्यवसाय के लिए आपको निम्नलिखित लाइसेंस की आवश्यकता होगी।

  • सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के माध्यम से अपना फॉर्म पंजीकृत करें। इससे आप सरकार द्वारा दी जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।
  • MSME उद्योग आधार पर रजिस्टर करें।
  • बिजनेस पैन कार्ड
  • कंपनी का निगमन प्रमाण पत्र
  • व्यवसाय भूमि दस्तावेज़
  • राज्य के कानूनों के अनुसार व्यवसाय लाइसेंस और परमिट होना चाहिए।

Kadaknath Poultry Farming के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति

कड़कनाथ मुर्गी पालन का व्यवसाय इतना आसान नहीं है, जिसे आप अकेले संभाल सकते हैं। इस बिजनेस के लिए आपको कड़ी मेहनत करने और समय देने की जरूरत है। इसलिए आपको कुछ लोगों को इस व्यवसाय को ठीक से संभालने में मदद के लिए रखना होगा, ताकि कुछ लोग चिकन की उचित देखभाल कर सकें, उन्हें सही समय पर खाना और पानी दे सकें। इसके अलावा कुछ कर्मचारी जगह की सफाई कर सके।

Kadaknath Poultry Farming की मार्केटिंग और बिक्री

  • Kadaknath Poultry Farming को तेजी से बढ़ाने के लिए आपको उसकी मार्केटिंग करनी होगी। इसके लिए आप पैकिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले लिफाफे में अपने पोल्ट्री फार्म का लोगो और नाम छपवा लें।
  • इसके अलावा आप कुछ पम्पलेट भी बनाकर अलग-अलग जगहों पर चिपका सकते हैं ताकि लोग आपके फॉर्म के बारे में जान सकें।
  • अंडे और मांस बेचने के लिए आप नजदीकी बाजार में जाकर बात कर सकते हैं, इसके अलावा आप चाहें तो सीधे किसी भी कंपनी से संपर्क कर बिक्री कर सकते हैं.
  • आप अपने नजदीकी मांसाहारी रेस्टोरेंट से बात कर सकते हैं।
  • आप चाहें तो अपने पोल्ट्री फार्म के नाम से अपनी खुद की वेबसाइट भी बना सकते हैं और लोगों से ऑनलाइन ऑर्डर भी ले सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको उनके घरों पर डिलीवरी करनी होगी.

महेंद्र सिंह धोनी ने भी करते है Kadaknath Poultry Farming

हमारे ऑल टाइम फेवरेट क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की भी खेती में काफी दिलचस्पी है। वह न केवल क्रिकेट के बादशाह हैं, बल्कि कृषि के क्षेत्र में भी बेहतरीन काम कर रहे हैं। धोनी ने पिछले साल नवंबर में 2000 चूजों का ऑर्डर दिया था। मध्य प्रदेश के झाबुआ की प्रसिद्ध कड़कनाथ नस्ल के मुर्गियां लाकर उन्हें पालने लगे। अब कड़कनाथ मुर्गियां और उनके अंडे रांची के बाजार में धोनी के फार्म से बिक्री के लिए उपलब्ध हैं.

Kadaknath Poultry Farming FAQs

प्रश्न-1 क्या कड़कनाथ फार्मिंग फायदेमंद है?

उत्तर- देश में Kadaknath Poultry Farming काफी फायदेमंद हैं, आप अगर 100 मुर्गियां भी रखते हैं तो छठे महीने से आप 50 हजार तक का मुनाफा कमा सकते हैं.

प्रश्न-2 कड़कनाथ मुर्गा कितने दिनों में तैयार हो जाता है?

उत्तर- कड़कनाथ मुर्गा तैयार होने में तक़रीबन 6 से 8 माह लग जाते हैं. 

प्रश्न-3 कड़कनाथ मुर्गा कितने रुपए किलो है?

उत्तर- कड़कनाथ मुर्गा का मांस 800 से 1000 रूपये किलो तक बिकता है. लेकिन मुर्गी के मुकाबले मुर्गा अधिक भाव में बिकता है. 

प्रश्न-4 कड़कनाथ मुर्गी को आहार में क्या दिया जाता है?

उत्तर- पानी, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स, खनिज सामग्री आदि आहार में दिए जाते हैं, जैसे : मकई, चावल ,चोकर, चिनियाबादाम की खली, मछली का चूरा, चूने का पत्थर, हड्डी का चूर्ण, नमक, सरसों की खली,

प्रश्न-5 कड़कनाथ के चूजे की कीमत क्या रहती है?

उत्तर- कड़कनाथ के चूजे की कीमत लगभग 70 से 100 रुपयों तक रहती है.

प्रश्न-6 कड़कनाथ का चूजा कहाँ मिलता है?

उत्तर- कड़कनाथ मध्यप्रदेश के झाबुआ और अलीराजपुर में पाया जाता है.

प्रश्न-7 कड़कनाथ मुर्गे का मांस खाने के क्या फायदे हैं?

उत्तर- कड़कनाथ मुर्गे का मांस खाने से आंखों की रोशनी तेज होती है। साथ ही शारीरिक उर्जा और स्टैमिना में भी काफी इजाफा होता है। इसका सेवन हृदय रोगों और डायबिटीज में काफी गुणकारी है।


जुड़िये KrishiBiz से – ऐसे ही मनोरंजक, उपयोगी और कृषि योजनाओं के आर्टिकल के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsAppTelegram ग्रुप ज्वाइन करें हमारे को Facebook पेज को like करें और अपने साथियो-मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।।

आपके पास कृषि सम्बंधित कोई प्रश्न या समस्या हो तो निचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करें, हम कोशिश करेंगे की आपकी समस्या या प्रश्न का निदान कृषि विशेषज्ञ के द्वारा प्राप्त हो।

KrishiBiz Team

KrishiBiz में आपका स्वागत हैं, हमारी टीम में एग्रीकल्चर एक्सपर्ट, तकीनीकी एवं पशुपालन विशेषज्ञ एवं योजनाओ के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। जय हिन्द! जय किसान!

Related Articles

4 Comments

  1. kya Delhi ke kisi village mai ye farming suru ki ja sakti hai or Delhi mai sarkar se koyee suvidha mil sakti hai ?

    1. दिल्ली और देश के अन्य प्रदेशों में भी कड़कनाथ फार्मिंग की जा सकती है। सरकारी योजनाओं की अगर हम बात करें तो आप जिले की कृषि और पशुपालन विभाग में संपर्क कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button