मछली पालन: तालाब में मुर्गियों की बीट और गोबर डालें, मछलियों का वजन तेजी से बढ़ेगा
कम खर्च में मछलियों का वजन तेजी से बढ़ाएं और मुनाफा बढ़ाएं।

आज के समय में मछली पालन एक फायदे वाला बिजनेस बन गया है, जिसमें अब पढ़े-लिखे युवा भी जुड़ रहे हैं। सरकार भी इसको बढ़ावा दे रही है और सब्सिडी दे रही है। लेकिन फिर भी कई किसानों को शिकायत रहती है कि मछलियों का वजन तेजी से नहीं बढ़ता, जिससे उन्हें घाटा होता है। ऐसे में कुछ आसान और सस्ते उपाय अपनाकर मछलियों का वजन जल्दी और अच्छी तरह बढ़ाया जा सकता है, जैसे – तालाब में गोबर और मुर्गियों की बीट डालना। ये उपाय मछलियों के लिए प्राकृतिक खाद का काम करते हैं और उनके वजन को तेजी से बढ़ाते हैं।
हर महीने करें मुर्गी की बीट का छिड़काव
मुर्गी की बीट से बना घोल मछलियों के लिए फायदेमंद होता है।
इसे तालाब में हर महीने छिड़कना चाहिए।
इससे मछलियों का वजन तेजी से बढ़ता है।
यह घोल पानी में प्राकृतिक खाद का काम करता है, जिससे मछलियों को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं।
यह भी पढ़ें- पशु हेल्थ टिप्स: पशु चारा नहीं खा रहा है, दूध उत्पादन घट गया है तो अपनाएं ये उपाय
गोबर भी है बहुत फायदेमंद Fisheries
तालाब में गोबर डालना भी एक असरदार तरीका है।
आप साल भर में 10 से 15 टन गोबर तालाब में डाल सकते हैं।
साथ ही, लगभग 6 टन मुर्गी की बीट का घोल बनाकर उसमें मिलाएं।
इससे पानी में छोटे-छोटे जीव पनपते हैं जो मछलियों का प्राकृतिक खाना बनते हैं।
मछलियों को सही मात्रा में दें दाना
मछलियों को दाना देने से पहले 20-30 मछलियों को पकड़कर उनका औसत वजन जरूर जांचें।
इससे आप अंदाजा लगा पाएंगे कि उन्हें कितना दाना देना है।
इससे खाना बर्बाद भी नहीं होगा और सभी मछलियों को बराबर पोषण मिलेगा।
यह भी पढ़ें- गर्मी में पशु देखभाल: इन 10 उपायों से बचाएं गाय-भैंस और बकरी को हीट स्ट्रेस और डिहाइड्रेशन से
ग्रास कॉर्प और मूंगफली की खली से मिलेगा प्रोटीन
मछलियों को ग्रास कॉर्प (घास खाने वाली मछली) खिलाने से उनका विकास तेज होता है।
इसके अलावा आप धान का कोड़ (धान के छिलके) और मूंगफली की खली भी खिला सकते हैं।
ये सभी चीजें प्रोटीन से भरपूर होती हैं, जो मछलियों के वजन और स्वास्थ्य दोनों को बेहतर बनाती हैं।
अगर आप तालाब में सही तरीके से मुर्गी की बीट, गोबर और प्रोटीन युक्त आहार का इस्तेमाल करते हैं, तो मछलियों का वजन तेजी से बढ़ेगा और आपका मुनाफा भी बढ़ेगा।
जुड़िये KrishiBiz से – ऐसे ही कृषि उपयोगी ज्ञानवर्धक, उपयोगी, आधुनिक तकनीक और कृषि योजनाओं आदि कृषि सम्बंधित जानकारियों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp के Group 01, Group 2, Group 3 को या हमारे Telegram ग्रुप ज्वाइन करें हमारे को Facebook पेज को like करें और अपने साथियो-मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।