पशु हेल्थ टिप्स: पशु चारा नहीं खा रहा है, दूध उत्पादन घट गया है तो अपनाएं ये उपाय
कैसे पहचानें कि पशु का पेट खराब है? जानिए पशु के पेट के खराब होने पर उपचार

पशु हेल्थ टिप्स: गाय-भैंस का चारा खाना छोड़ देना और दूध उत्पादन में कमी आना अक्सर उनके पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं का परिणाम होता है। यह समस्या विशेष रूप से तब होती है जब पशु का पेट ठीक से काम नहीं करता और वह जरूरी पोषक तत्वों को ठीक से अवशोषित नहीं कर पाता। पेट की सही स्थिति के बिना, पशु वसा, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, खनिज लवण और विटामिन जैसे जरूरी तत्वों का सही तरीके से उपयोग नहीं कर पाता, जो उसकी सेहत और उत्पादन के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। नई उम्र का पशु हो या एक-दो बच्चा दे चुकी गाय-भैंस, या फिर दूध और बच्चा देने वाला पशु हो, सभी को पौष्टिक खुराक की आवश्यकता होती है। सही खुराक मिलने पर ही पशु से बेहतर उत्पादन की उम्मीद की जा सकती है। लेकिन यदि उसका पेट सही नहीं है, तो वह चारा और दाना खाना छोड़ देता है, जिससे दूध उत्पादन घट जाता है।
पशु का पेट खराब होना, जिसे आमतौर पर अफरा कहा जाता है, एक सामान्य समस्या है, जो अधिकांश पशुओं में देखी जाती है। यह स्थिति मुख्य रूप से तब उत्पन्न होती है जब पशु अत्यधिक रसदार हरा चारा जैसे रिजका या बरसीम खाता है या फिर अधिक स्टार्च वाले अनाज जैसे गेहूं, मक्का और बाजरा ज्यादा खा लेता है। खुराक में अचानक बदलाव भी पेट खराब होने का कारण बन सकता है। साथ ही, गैस निकालने वाले रास्तों में रुकावट आ जाने पर भी अफरा हो सकता है।
पशु के पेट खराब होने के कारण: animal-health-tips
अत्यधिक रसदार हरा चारा जैसे रिजका या बरसीम ज्यादा खा लेने से।
अत्यधिक स्टार्च वाले अनाज जैसे गेहूं, मक्का और बाजरा अधिक खा लेने से।
खुराक में अचानक बदलाव होने से।
गैस निकालने वाले रास्तों में रुकावट आने से।
यह भी पढ़ें- पशु हेल्थ टिप्स: अगर आप पशुओं के कमजोर होने से हैं परेशान, तो ये नुस्खे उन्हें तुरंत बना सकते हैं स्वस्थ व तंदुरुस्त
कैसे पहचानें कि पशु का पेट खराब है?
पशु के पेट का आकार बढ़ जाता है और बाई साइड से पेट फूलने लगता है। रूमन में गैस के अधिक जमा होने से डायाफ्राम पर दबाव पड़ता है, जिससे पशु को सांस लेने में दिक्कत होती है। यह स्थिति पशु को बैचेन और सुस्त बना देती है, और वह बार-बार थोड़ा-थोड़ा गोबर या पेशाब करता है। अगर समय रहते इलाज न किया जाए तो यह स्थिति पशु के लिए जानलेवा भी हो सकती है।
पशु के पेट के खराब होने पर उपचार
सबसे पहले, पशु का खाना बंद कर दें।
पशु को ढलान वाली जगह पर खड़ा करें, ताकि उसका आगे वाला हिस्सा ऊंचा और पीछे वाला हिस्सा नीचे रहे।
इससे रुमन पर दबाव कम पड़ेगा और पशु को सांस लेने में राहत मिलेगी।
यह भी पढ़ें- पशु हेल्थ टिप्स: गर्मियों में बड़े काम की हैं पशु डॉक्टर की ये टिप्स, बीमार नहीं होंगी गाय-भैंस
इन सरल उपायों से आप अपने पशु की सेहत में सुधार कर सकते हैं और उसे गंभीर समस्याओं से बचा सकते हैं।
जुड़िये KrishiBiz से – ऐसे ही कृषि उपयोगी ज्ञानवर्धक, उपयोगी, आधुनिक तकनीक और कृषि योजनाओं आदि कृषि सम्बंधित जानकारियों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp के Group 01, Group 2, Group 3 को या हमारे Telegram ग्रुप ज्वाइन करें हमारे को Facebook पेज को like करें और अपने साथियो-मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।