Vegetable Farming in Monsoon Season: बरसात के मौसम में इन सब्जियों की खेती कर आप बन जाएंगे मालामाल

बरसात के मौसम में फसलों के साथ-साथ कई सब्जियां भी उगाई जाती हैं। जिनका उत्पादन भी तेजी से होता है और इनकी ज्यादा मांग के चलते बिक्री भी तेजी से होती है।

Vegetable Farming in Monsoon Season: बरसात के मौसम में कुछ फसलों को सिंचाई की जरूरत नहीं होती। इन फसलों के बारे में जानकारी हासिल कर किसान अधिकतम लाभ कमा सकते हैं। देश में मानसून ने दस्तक दे दी है। जिसके चलते खरीफ फसल की बुवाई भी शुरू हो गई है। इस महीने किसानों ने फसलों की बुवाई शुरू कर दी है। फसलों के साथ-साथ कई सब्जियां भी उगाई जाती हैं। जिनका उत्पादन भी तेजी से होता है और इनकी ज्यादा मांग के चलते बिक्री भी तेजी से होती है।

अगर आप भी बरसात के मौसम में कोई ऐसी सब्जी की खेती (Vegetable Farming in Monsoon Season) करना चाहते हैं जिससे जबरदस्त मुनाफा भी कमाया जा सके। तो किसान भाइयों इस लेख के माध्यम से पूरी जानकारी ध्यान से पढ़ें।

सिंचाई की कम जरूरत

बरसात के मौसम में कुछ सब्जियों को सिंचाई की जरूरत नहीं होती। इन सब्जियों के बारे में जानकारी हासिल कर किसान अधिकतम लाभ कमा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PM Crop Insurance Scheme): 1 जुलाई से 7 जुलाई तक चलेगा फसल बीमा सप्ताह, जानिए पूरी जानकारी

इन सब्जियों की पूरे साल भर रहती है खूब मांग

हरी मिर्च, खीरा, मूली और धनिया की खेती आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। इन सब्जियों की पूरे साल भर मांग रहती है। लेकिन बरसात के मौसम में इनकी खेती बिना सिंचाई के भी की जा सकती है। इतना ही नहीं, इनकी ज्यादा देखभाल करने की भी जरूरत नहीं होती। बरसात के मौसम में टमाटर और बैगन की खेती से भी किसान अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

बरसात के मौसम में इन सब्जियों की खेती करके बंपर उत्पादन किया जा सकता है। इसके अलावा बीन्स की भी काफी मांग रहती है। जुलाई से अगस्त तक के महीने इस सब्जी के उत्पादन के लिए अच्छे होते हैं।

यह भी पढ़ें- Paddy Farming Tips: धान की रोपाई से पहले अपनी फसल की सुरक्षा कैसे करें, जानिए

जानिए इन सब्जियों के लिए कैसी मिट्टी की जरूरत 

इन सब्जियों की खेती लाल या बलुई दोमट मिट्टी में करनी चाहिए। इन्हें ज्यादा जगह की जरूरत नहीं होती। ये फसलें तीन से चार सप्ताह की अवधि में तैयार हो जाती हैं। जिसमें किसानों को जबरदस्त फायदा मिलता है।

यह भी पढ़ें- जानिए धान के पौधों में बौनेपन की समस्या को कैसे पहचाने और कैसे दूर करे

ऐसे बढ़ाएं फसल उत्पादन और अपनी फसल का बीमा जरूर कराएं

अगर आप भी अपनी फसल का अच्छा उत्पादन करना चाहते हैं तो अच्छे बीजों का इस्तेमाल करना जरूरी है। खेतों की मिट्टी की जांच कराएं। फसलों के आसपास खरपतवार न जमने दें। अच्छे उत्पादन के लिए सिंचाई पर ध्यान देना चाहिए। किसी भी प्राकृतिक आपदा से बचने के लिए अपनी फसल का बीमा जरूर कराएं।

यह भी पढ़ें- जुलाई में इन फलों और सब्जियों की खेती से किसानो को होगी जबरदस्त आमदनी


जुड़िये KrishiBiz से – ऐसे ही कृषि उपयोगी ज्ञानवर्धक, उपयोगी, आधुनिक तकनीक और कृषि योजनाओं आदि कृषि सम्बंधित जानकारियों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group या हमारे Telegram ग्रुप ज्वाइन करें हमारे को Facebook पेज को like करें और अपने साथियो-मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

KrishiBiz Team

KrishiBiz में आपका स्वागत हैं, हमारी टीम में एग्रीकल्चर एक्सपर्ट, तकीनीकी एवं पशुपालन विशेषज्ञ एवं योजनाओ के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। जय हिन्द! जय किसान!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button