Gram Price: चने की कीमतों में जबरदस्त उछाल, कीमत 10,000 रुपये प्रति क्विंटल के पार

जानिए देश में सबसे अधिक किन राज्यों में होता है चने का उत्पादन

Gram Price: चने की खेती करने वाले किसानों के लिए खुशखबरी है। चने के दाम अब फिर से बढ़ने लगे हैं, जिससे किसानों को फायदा हो रहा है। दरअसल, इस बार चने का रकबा घटने के चलते उत्पादन में कमी आने की संभावना है। इसके अलावा, शादियों के सीजन लिए स्टॉकिस्टों और दाल मिलों द्वारा इसकी खरीद बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। जिस वजह से पिछले कुछ हफ्तों में दाम तेजी से बढ़े हैं। बढ़ती कीमतों का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि कीमतें 10,000 रुपये प्रति क्विंटल के पार पहुंच गई हैं। वहीं, बाजार विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले दिनों में चने की कीमतों में और तेजी आ सकती है।

5 प्रतिशत तक बढ़े चने के थोक भाव

इन दिनों चने की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। पिछले 10 दिन के दौरान प्रमुख मंडियों में चना के थोक भाव 200 से 300 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ चुके हैं। देशभर की मंडियों में चना MSP से दोगुनी कीमत पर बिक रहा है। मौजूदा वक्त में केंद्र सरकार ने चने पर 5440 रुपये प्रति क्विंटल का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय कर रखा है। देश की लगभग सभी मंडियों में नए चने की कीमतें MSP से ऊपर चल रही हैं।

यह भी पढ़े- गेहूं पर बोनस: किसानों को गेहूं पर मिलेगा 125 रुपए प्रति क्विंटल बोनस, रजिस्ट्रेशन शुरू

केंद्रीय कृष‍ि व क‍िसान कल्याण मंत्रालय के एगमार्कनेट पोर्टल के अनुसार, गुरुवार (1 फरवरी) को महाराष्ट्र की शहादा मंडी में चने को सबसे अच्छा दाम मिला। जहां, चने की उपज 10351 रुपये प्रति क्विंटल के भाव में बिकी। इसी तरह, महाराष्ट्र की ही चोपडा मंडी में चने को 10351 रुपये प्रति क्विंटल का भाव मिला। इसके अलावा, पश्चिम बंगाल की मेदिनीपुर (पश्चिम) मंडी में नया चना 8500 रुपये प्रति क्विंटल, केरल की मंजेरी मंडी में 6300 रुपये प्रति क्विंटल और पलक्कड़ मंडी में 8000 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बिका। देश की अन्य मंडियों में भी चना औसतन 5440 रुपये के MSP से ऊपर ही बिक रहा है।

देश में सबसे अधिक किन राज्यों में होता है चने का उत्पादन

चना को रबी सीजन की दलहन फसल के रूप में जाना जाता है। चने से ही चने की दाल बनाई जाती है। भारत में करीब-करीब सभी राज्यों में इसकी खेती की जाती है। इसमें से सबसे अधिक चने की खेती मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और गुजरात में की जाती है। देश के लगभग 75% चने का उत्पादन इन चार राज्यों में ही होता है। वहीं अन्य राज्यों में कुल मिलाकर करीब 25% चने की खेती होती है। यदि बात की जाए देश में सबसे अधिक चना उत्पादक राज्य की तो सबसे अधिक चने का उत्पादन मध्यप्रदेश में किया जाता है।

यह भी पढ़े- e-NAM License: किसान घर बैठे आसानी से बनवा सकते हैं e-NAM लाइसेंस, आसान तरीके से जानें पूरी प्रक्रिया

यहां देश का करीब 37% चना का उत्पादन किया जाता है। वहीं दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र आता है। यहां देश के कुल चना उत्पादन का 19.77% चना होता है। इसके बाद राजस्थान का नंबर आता है। यहां चने का 19.37% उत्पादन होता है। इधर गुजरात में 10.67% चने का उत्पादन किया जाता है। इसके बाद शेष बचा चना अन्य राज्यों द्वारा उत्पादित किया जाता है।

यह भी पढ़े- बजट 2024: बजट में मछली पालन के लिए बड़े ऐलान

चने की कीमतों को लेकर आगे बाजार का रुख क्या रहेगा?

बाजार जानकारों के मुताबिक इस समय चने के भाव में बीते 10 दिनों के अंदर 200 से 300 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी देखी गई है। इस बार चने की बुवाई कम होने से उत्पादन घटने की संभावना है। इस साल चने की पैदावार में करीब 15% की गिरावट आ सकती है। उत्पादन घटने की आशंका में चने की कीमतों में तेजी दिखाई दे रही है। बाजार मांग अधिक होने से इसके बाजार भावों में तेजी बनी हुई है। बाजार एक्सपर्ट्स के मुताबिक शादियों के सीजन में मांग बढ़ने से चने के औसत भाव 6350 रुपये और अधिकतम भाव 10,000 रुपए के पार पहुंच सकते हैं। चने की नई फसल आने में अभी समय है, ऐसे में अभी चने के भावों में तेजी बनी रह सकती है। नई फसल आने के बाद चने के भावों में गिरावट देखने को मिल सकती है।


जुड़िये KrishiBiz से – ऐसे ही कृषि उपयोगी ज्ञानवर्धक, उपयोगी, आधुनिक तकनीक और कृषि योजनाओं आदि कृषि सम्बंधित जानकारियों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group या हमारे Telegram ग्रुप ज्वाइन करें हमारे को Facebook पेज को like करें और अपने साथियो-मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

KrishiBiz Team

KrishiBiz में आपका स्वागत हैं, हमारी टीम में एग्रीकल्चर एक्सपर्ट, तकीनीकी एवं पशुपालन विशेषज्ञ एवं योजनाओ के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। जय हिन्द! जय किसान!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button