कृषि यंत्रों पर भारी सब्सिडी: स्ट्रॉ रीपर और बेलर के लिए लॉटरी निकली, यहाँ देखें अपना नाम
आधुनिक खेती को मिलेगा बढ़ावा, जानें किन यंत्रों पर मिली मंजूरी और कैसे चेक करें लाभार्थी सूची।

कृषि यंत्रों पर भारी सब्सिडी: Krishibiz.com पर आपका स्वागत है। खेती में आधुनिक मशीनों का इस्तेमाल आज के समय की जरूरत बन गया है, लेकिन इनकी भारी कीमत अक्सर किसानों के लिए बड़ी बाधा होती है। इसी को देखते हुए सरकार द्वारा कृषि यंत्र अनुदान योजना के तहत स्ट्रॉ रीपर (Straw Reaper), बेलर (Baler) और रिजर (Ridger) जैसे महत्वपूर्ण उपकरणों पर सब्सिडी देने के लिए लॉटरी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
यदि आपने भी इन यंत्रों के लिए आवेदन किया था, तो अब आपके लिए यह जानने का समय है कि आपका चयन हुआ है या नहीं।
इन यंत्रों पर मिलेगी सब्सिडी (Selected Machinery)
इस बार की लॉटरी में मुख्य रूप से तीन यंत्रों को प्राथमिकता दी गई है:
स्ट्रॉ रीपर: गेहूं की कटाई के बाद बचे अवशेषों (नरवाई) से भूसा बनाने के लिए सबसे उपयोगी मशीन।
बेलर: पराली प्रबंधन के लिए पराली की गांठें बनाने वाली आधुनिक मशीन।
रिजर: खेत में मेढ़ बनाने और सिंचाई प्रबंधन के लिए आवश्यक उपकरण।
यह भी पढ़ें- पीएम किसान 22वीं किस्त 2026 : क्या राशि बढ़ी? पूरा सच और किसानों के लिए जरूरी अपडेट
अपना नाम कैसे चेक करें? (How to Check List)
लॉटरी के परिणाम पारदर्शी तरीके से घोषित किए गए हैं। आप इसे इस प्रकार देख सकते हैं:
अपने राज्य के कृषि विभाग के आधिकारिक पोर्टल (जैसे ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल) पर जाएं।
‘लॉटरी परिणाम’ या ‘चयनित किसानों की सूची’ के विकल्प पर क्लिक करें।
अपना जिला, ब्लॉक और गांव चुनें।
सब्जीडी के लिए चुने गए किसानों की सूची आपकी स्क्रीन पर होगी।
यह भी पढ़ें- Mustard Farming Tips: सरसों किसानों के लिए जरूरी सलाह: सही खाद और तरीके अपनाएं
चयन के बाद क्या करें?
जिन किसान भाइयों का नाम लॉटरी में आया है, उन्हें निर्धारित समय के भीतर अपने नजदीकी कृषि विभाग के कार्यालय में संपर्क करना होगा और जरूरी बिल/दस्तावेज जमा करने होंगे। देरी करने पर आपका आवेदन निरस्त भी किया जा सकता है।
जुड़िये KrishiBiz से – ऐसे ही कृषि उपयोगी ज्ञानवर्धक, उपयोगी, आधुनिक तकनीक और कृषि योजनाओं आदि कृषि सम्बंधित जानकारियों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group या हमारे Telegram ग्रुप ज्वाइन करें हमारे को Facebook पेज को like करें और अपने साथियो-मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।



