Cumin Price: जीरा का दाम 38% गिरा, क्या बाजार में भी सस्ता मिलेगा?
जीरे की कीमतों में 38% गिरावट, मंडी से लेकर बाजार तक सस्ता होने की उम्मीद

Cumin Price: हाल ही में जीरे की मंडियों में दाम तेजी से गिर रहे हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक जीरा 7 हजार रुपये प्रति क्विंटल तक सस्ता हो गया है। मंडियों में जीरे की फसल ज्यादा आने से दाम गिरने लगे हैं और आने वाले समय में इसमें और गिरावट आ सकती है।
पिछले कुछ समय से जीरे के दाम बहुत ज्यादा थे, जिससे आम लोगों की रसोई का बजट बिगड़ गया था। लेकिन अब जीरे के दाम कम होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। लोग उम्मीद कर रहे हैं कि जीरे के साथ-साथ दूसरे मसाले भी सस्ते हो सकते हैं।
जीरे की कीमतों में 38% गिरावट
सरकारी रिपोर्ट के अनुसार, 1 मई से 13 मई तक गुजरात की अमरेली मंडी में जीरे के दाम 17,500 रुपये से गिरकर 10,750 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। यानी 6,750 रुपये की सीधी गिरावट दर्ज की गई है, जो करीब 38% है।
यह भी पढ़ें- MP NEWS: मध्य प्रदेश में एक बार में तीन महीने का PDS राशन बांटा जाएगा
क्यों गिर रहे हैं जीरे के दाम?
हर साल मई-जून में जीरे की फसल मंडियों में ज्यादा आती है। इस बार भी जीरे की पैदावार अच्छी हुई है, जिससे मंडियों में जीरा जरूरत से ज्यादा है। ज्यादा माल होने की वजह से किसानों को जीरा सस्ते दाम पर बेचना पड़ रहा है।
जीरे की खेती कहाँ होती है?
भारत में जीरे की खेती सबसे ज्यादा गुजरात और राजस्थान में होती है। कुल उत्पादन का 56% गुजरात और 44% राजस्थान से आता है। राजस्थान में बाड़मेर, जालोर और जोधपुर जीरे की खेती के लिए मशहूर हैं। गुजरात की ऊझा मंडी दुनिया की सबसे बड़ी जीरा मंडी मानी जाती है।
यह भी पढ़ें- Seed Germination: मानसून जल्द देगा दस्तक, किसान बीज का अंकुरण जरूर करें चेक
आगे क्या?
अब सवाल है कि जब जीरे के दाम गिरे हैं तो क्या बाकी मसालों के दाम भी कम होंगे? जानकारों का मानना है कि उपभोक्ताओं को बाकी गरम मसालों में भी राहत मिल सकती है।
जुड़िये KrishiBiz से – ऐसे ही कृषि उपयोगी ज्ञानवर्धक, उपयोगी, आधुनिक तकनीक और कृषि योजनाओं आदि कृषि सम्बंधित जानकारियों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group या हमारे Telegram ग्रुप ज्वाइन करें हमारे को Facebook पेज को like करें और अपने साथियो-मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।