पशु खरीदते समय उसकी सही उम्र कैसे जानें? Easy to Check Animal Age
जानिए दांत, सींग, खुर और शरीर देखकर पशु की उम्र पहचानने के आसान देसी तरीके।

Easy to Check Animal Age: जब भी किसान या पशुपालक कोई नया पशु खरीदते हैं, तो सबसे बड़ा सवाल होता है – इसकी उम्र क्या है? सही उम्र का पता न होने पर कई बार धोखा भी हो सकता है। उम्र ज्यादा होने पर पशु जल्दी दूध देना बंद कर सकता है या मेहनत के काम में कमजोर पड़ सकता है। इसलिए पशु की उम्र पहचानना जरूरी है। यहां जानिए कुछ आसान और भरोसेमंद तरीके, जिनसे आप बिना किसी मशीन के भी पशु की उम्र का अंदाजा लगा सकते हैं।
1. दांत देखकर जानें पशु की उम्र
पशुओं की उम्र जानने का सबसे आसान और पुराना तरीका उनके दांतों को देखकर करना होता है।
1 से 2 साल का पशु: इसके सामने के दांत छोटे और दूधिया सफेद होते हैं।
2 से 3 साल का पशु: दूध के दांत गिरने लगते हैं और असली दांत निकलने लगते हैं।
4 से 5 साल का पशु: सभी असली दांत आ जाते हैं और थोड़े बड़े व मजबूत दिखते हैं।
6 साल से ऊपर का पशु: दांत घिसने लगते हैं और कुछ टूटे हुए भी मिल सकते हैं।
गाय-भैंसों और बैलों के सामने के निचले दांत ही होते हैं, ऊपर की तरफ दांत नहीं होते।
यह भी पढ़ें- मछली पालन: तालाब में मुर्गियों की बीट और गोबर डालें, मछलियों का वजन तेजी से बढ़ेगा
2. सींग और खुर से अनुमान
सींग: उम्र के साथ सींग मोटे और लंबे होते जाते हैं। अगर सींग पर ज्यादा घुमाव है तो पशु बड़ा हो चुका है।
खुर: छोटे और चमकदार खुर कम उम्र के संकेत होते हैं, जबकि टूटे या मोटे खुर पशु की ज्यादा उम्र दर्शाते हैं।
3. शारीरिक बनावट भी बताती है उम्र
कम उम्र के पशु का शरीर कसा हुआ और चमकदार होता है।
उम्र बढ़ने पर पीठ झुकने लगती है और त्वचा ढीली हो जाती है।
यह भी पढ़ें- मुर्गी पालन गाइड The right way of poultry farming
4. विशेषज्ञ से राय लें
अगर अब भी संदेह हो, तो किसी पशु चिकित्सक या अनुभवी पशुपालक की मदद लें। वे दांत, शरीर और व्यवहार देखकर सही उम्र बता सकते हैं।
जुड़िये KrishiBiz से – ऐसे ही कृषि उपयोगी ज्ञानवर्धक, उपयोगी, आधुनिक तकनीक और कृषि योजनाओं आदि कृषि सम्बंधित जानकारियों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group या हमारे Telegram ग्रुप ज्वाइन करें हमारे को Facebook पेज को like करें और अपने साथियो-मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।