Chana Kharid Ki Akhri Tarikh इस दिन तक बेच सकेंगे MSP पर चना

Sarkar Ne Badai Chana Kharid Ki Akhri Tarikh | 7 जून तक सरकार समर्थन मूल्य पर चना की सरकारी खरीद करेगी

Sarkar Ne Badai Chana Kharid Ki Akhri Tarikh मध्य प्रदेश सरकार लगातार किसानों के हीत में निर्णय ले रही है। सरकार ने किसानों के लिए एक और खुशखबरी दी है। सरकार ने चना खरीद (Gram Procurement) की तारीख बढ़ा दी है। 31 मई को खरीद प्रक्रिया खत्म होनी थी। लेकिन अब किसानों की सहूलियत के लिए इसे एक सप्ताह तक बढ़ा दिया गया है। अब 7 जून तक सरकार government procurement of gram खरीद करेगी। मुख्यमंत्री शिवराज शिवराज सिंह चौहान ने कृषि मंत्री कमल पटेल के आग्रह पर चना फसल की खरीदी की तिथि आगे बढ़ाई है।

ये भी पढ़े- IFFCO ne Jari Kiye Khaad ke Naye Daam | खाद के नए भाव जारी May 2022

Sarkar Ne Badai Chana Kharid Ki Akhri Tarikh

कृषि मंत्री पटेल ने कहा कि चले की फसल फरवरी में ही तैयार हो जाती है लेकिन उसकी सरकारी खरीद गेहं  (Wheat) के बाद होती थी। ऐसे में किसान मजबूरी में दाम पर अपनी उपज बेच देता था। जिससे उसे कम रेट मिलता था। लेकिन इस साल ऐसा नहीं होने दिया गया। पटेल ने कहा कि पहले चने की खरीद मई में होती थी लेकिन इस बार उन्होंने गेहूं से पहले ही इसकी खरीद शुरू करवा दी थी। ताकि किसानों को अच्छा दाम मिले।
चने की खरीद से संबंधित सरकार ने कुछ दिनों पहले एक और अहम फैसला लिया था। जिसके अनुसार पहले सरकारी मंडी में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर रोजाना चना खरीदने की सीमा सिर्फ 25 क्विंटल थी। लेकिन उसे बढ़ाकर सरकार ने 40 क्विंटल कर दिया था। पहले प्रति हेक्टेयर जमीन पर महज 15 क्विंटल चने की सरकारी खरीद होती थी, जिसे 20 क्विंटल कर दिया गया था।

इतनी होनी है खरीद

कृषि विभाग ने सभी कलेक्टरों को नए आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश में कहा है कि रबी मार्केटिंग सीजन 2022-23 में चना फसल खरीद की अंतिम तारीख 31 मई के स्थान पर 7 जून 2022 की गई है। इस साल प्रदेश में 871100 मिट्रिक टन चना की खरीद की जानी है। बता दें कि देश में सबसे ज्यादा चने का उत्पादन मध्य प्रदेश में होता है। इसलिए चने की खरीद का वक्त बढ़ाने का आदेश किसानों के लिए काफी मायने रखता है। रबी मार्केटिंग सीजन 2022-23 में चने का एमएसपी 5230 रुपए प्रति क्विंटल तय है।

चने का है प्रमुख स्थान

चना रबी सीजन में उगाई जाने वाली महत्वपूर्ण दलहनी फसल है, विश्व के कुल चना उत्पादन ( Gram Production ) का करीब 70 परसेंट भारत में होता है, जबकि भारत में सबसे ज्यादा खेती एमपी में होती है। यहां देश का एक चौथाई चना पैदा होता है। चने का उत्पादन कुल दलहन फसलों का करीब 45 फीसदी होता है। आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और गुजरात में भी इसका खूब उत्पादन होता है।

कृषि मंत्री ने की अपील

चना खरीद की तारीख बढ़वाने के बाद कृषि मंत्री कमल पटेल ने किसानों से फसल बीमा ( Crop Insurance ) करवाने और प्राकृतिक खेती की ओर ध्यान देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रासायनिक खाद और कीटनाशकों के इस्तेमाल से बीमारियां बढ़ रही हैं। अनाज जहरीला हो रहा है। इसलिए राज्य सरकार एक लाख हेक्टेयर क्षेत्र में प्राकृतिक खेती करवाएगी। जैविक खेती में 17 लाख हेक्टेयर एरिया के साथ प्रदेश पहले से ही पहले।

ऑनलाइन देखे भुगतान की स्थिति

Sarkar Ne Badai Chana Kharid Ki Akhri Tarikh -सरकार द्वारा की जा रही चने की सरकारी खरीद का भुगतान किसानों को JIT पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है। यदि किन्ही कारणों से किसानों को 72 घंटे के अंदर भुगतान नहीं होता है तो किसान ऑनलाइन पोर्टल http://www.jit.nic.in/PFMS/Default.aspx के माध्यम से देख सकते हैं। या किसान 0752551474 पर फोन करके भुगतान संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं|


जुड़िये KrishiBiz से – ऐसे ही कृषि उपयोगी ज्ञानवर्धक, उपयोगी, आधुनिक तकनीक और कृषि योजनाओं आदि कृषि सम्बंधित जानकारियों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp के Group 01Group 2Group 3 को या हमारे Telegram ग्रुप ज्वाइन करें हमारे को Facebook पेज को like करें और अपने साथियो-मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

आपके पास कृषि सम्बंधित कोई प्रश्न या समस्या हो तो निचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करें, हम कोशिश करेंगे की आपकी समस्या या प्रश्न का निदान कृषि विशेषज्ञ के द्वारा प्राप्त हो।

KrishiBiz Team

KrishiBiz में आपका स्वागत हैं, हमारी टीम में एग्रीकल्चर एक्सपर्ट, तकीनीकी एवं पशुपालन विशेषज्ञ एवं योजनाओ के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। जय हिन्द! जय किसान!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button