Rotavator Price and Features | रोटावेटर कम समय में ज्यादा काम

Rotavator Price and Features | Tractor Implements कृषि कार्य में बहुत उपयोगी साबित हुआ है

Rotavator Price and Features हमारा देश कृषि के क्षेत्र में दिन प्रति दिन उन्नति कर रहा हैं। जिसका पूरा श्रेय किसान और उनकी उन्नत कृषि दिया गया हैं। किसान की इस उन्नति में कृषि यंत्र और मशीनों का भी बहुत सहयोग हैं। जो कृषि कार्य (Agricultural operation) महीनों में होते थे वह अब घंटों में हो रहे हैं। जिसका परिणाम यह है कि किसान लगातार कृषि उत्पादकता (Agricultural productivity) को बढ़ा रहा हैं।

हमारे कृषि वैज्ञानिकों के साथ ही इंजीनियर भी खेती को ओर अधिक सरल बनाने के लिए मशीनों का अविष्कार कर रहे हैं। उन्ही क्रांतिकारी मशीनों में रोटावेटर (Tractor Rotavator Implements) भी शामिल हैं, जो किसानों के लिए बहुत अधिक उपयोगी कृषि यंत्र (farm machinery) हैं।

ये भी पढ़े- Shark Tank India फेम Jugadu Kamlesh का नया जुगाड़

किसान भाईयों रोटावेटर ट्रैक्टर इम्प्लीमेंट्स का उपयोग किसी भी खेती की बुआई के पहले खेत को तैयार करने में किया जाता हैं। रोटावेटर खेत में पुरानी फसलों के अवशेषों को जड़ से खोदकर मिट्टी में अच्छी तरह से मिला देती हैं। विशेष रूप से पराली, नरवाई को खेत से उखाड़कर अच्छे से मिट्टी में मिला देती हैं। रोटावेटर की सहायता से खेत की जुताई भी की जा सकती हैं। मुख्य बात यह है कि रोटावेटर (Rotavator) किसी भी प्रकार की मिट्टी में आसानी से काम करता हैं।

रोटावेटर कीमत और विशेषताएं -बाजार मे रोटावेटर साइज के हिसाब से मिलते हैं। जिनकी कीमत 50 हजार रुपए से लेकर 2 लाख रुपए तक हैं। किसान भाईयों आज हम अपने लेख के माध्यम से खेती के लिए आवश्यक मशीन के रूप में काम आने वाले रोटावेटर की जानकारी देने जा रहे हैं। हमे आशा है कि अन्य लेखों की तरह इस लेख को लेकर भी आप सभी किसान भाईयोें को प्रोत्साहन मिलता रहेंगा। अगर आप खेती के लिए नए रोटावेटर की तलाश कर रहे हैं तो हम आपको रोटावेटर की कीमत नए फीचर्स और ब्रांड के बारे में बताएँगे।

ये भी पढ़े-किसानों को होगा भारी मुनाफा इन ट्रेक्टर्स से करें खेती-देखिये लिस्ट

रोटावेटर क्या हैं और कैसे काम करता हैं

वैसे तो हर किसान को रोटावेटर के बारे में पता हैं, इसके बाद भी हम आपको बताने चाहते है कि रोटावेटर एक ट्रैक्टर के साथ काम करने वाली मशीन हैं। जिसका उपयोग खेतों में बुआई से पहले किया जाता हैं। रोटावेटर मुख्य रूप से गेहंू, मक्का, गन्ना आदि फसलों के बचे हुए अवशेषों को खेत से हटाने और खेत की मिट्टी में मिलाने के काम आता हैं। रोटावेटर को ट्रेक्टर की सहायता से खेतों में चलाया जाता हैं।

इसके उपयोग से खेत की मिट्टी अच्छी हो जाती हैं। इसके उपयोग से किसान का समय और पैसा दोनों बचते हैं। कृषि मशीनरी के इंजीनियरों ने रोटावेटर को इतने अच्छे से बनाया। रोटावेटर को मजबूत मशीन बनाने में इसके ब्लेड की भूमिका महत्वपूर्ण हैं। वर्तमान में कई कंपनियों के अलग-अलग प्रकार के रोटावेटर बाजार में उपलब्ध हैं।

रोटावेटर कितने प्रकार के होते हैं

बाजार में दो प्रकार के रोटावेटर मिलते हैं। दोनों की अपनी अलग ही उपयोगिता हैं। किसान भाईयों आज हम दोनों ही रोटावेटर के बारे में आप सभी को बताने जा रहे हैं। कौन सा रोटावेटर कौन सी मिट्टी के लिए बेहतर होता हैं। अगर आपको यह जानकारी पंसद आए तो अपने दोस्तों के साथ भी हमारे लेख को शेयर करें। जैसा की हम जानते है कि रोटावेटर दो प्रकार के होत हैं। पहला सायल मास्टर रोटावेटर और दूसरा टिमलेट रोटावेटर दोनों के बारे में हम आपको जानकारी देंगे।

ये भी पढ़े- किसानों को मिलेगी 10 लाख रुपए तक की सब्सिडी-जानिए क्या है एमपी सरकार की योजना

सायल मास्टर रोटावेटर (Soil Master Rotavator)

इस रोटावेटर का उपयोग किसी भी तरह के खेती की मिट्टी में किया जा सकता हैं। इसका उपयोग कठोर और मुलायम मिट्टी में किया जात सकता हैं। बेहतरीन डिजाईन के कारण इसके उपयोग मेें होने वाला कम्पन बहुत कम होता हैं। जिसके कारण ट्रेक्टर पर इसका भार कम पड़ता हैं। यह एक मात्र ऐसी अकेला रोटावेटर है जिसके दोनों ओर बैरिंग लगे होते हैं।

जिसके चलते यह सूखी और गिली मिट्टी दोनो पर आसानी से काम करता हैं। इसके रख-रखाव में भी अधिक खर्च नहीं होता हैं। इस रोटावेटर को खास बनाने में इसके बॉक्स का बहुत योगदान हैं। इसका बॉक्स खेत में काम करते समय गीयर बाक्स को पत्थर और मिट्टी से बचाता हैं। इसके साइड स्किड असेंबली की सहायता से जुताई की गहराई में 4 से 8 इंच तक का फेरबदल किया जा सकता हैं।

टिलमेटर रोटावेटर (Til Mate Rotavator)

इसमें बोराल स्टील ब्लेड लगे होते हैं। इसमें एक गियर ड्राइव भी लगा होता हैं। जिसके कारण यह लंबे समय तक एक जैसा चलाया जा सकता हैं। ट्रेनिंग बोर्ड को एडजस्ट करने के लिए इसमें ऑटोमेटिक स्प्रिंग लगे होते हैं। इसका उपयोग खेत में सूखी और गीली दोनों मिट्टी में किया जा सकता हैं।

रोटावेटर की विशेषता क्या हैं (RotavatorFeatures)

  • दोनों ही रोटावेटर खेत में किसी भी प्रकार की मिट्टी में अपना काम कर सकतें हैं।
  • रोटावेटर को खेत की मिट्टी के अनुसार किसान अपने टैक्टर के माध्यम से चला सकत हैं।
  • खेतों में बचे फसल के अवशेषों को मिट्टी में मिलाने के लिए रोटावेटर बहुत काम आता हैं।
  • रोटावेटर के उपयोग से किसान अन्य मशीनों की अपेक्षा 15 से 35 प्रतिशत तक र्इंधन बचाता हैं।
  • यह खेत की मिट्टी को तेजी से तैयार कर देता हैं। जिससे की पिछली फसल की नमी का उपयोग हो सकें।
  • इसका उपयोग गिले क्षेत्र में भी आसानी से हो जाता हैं।
  • रोटावेटर का उपयोग 125 मिमी-1500 मिली गहराई तक की मिट्टी की जुताई के लिए उपयुक्त हैं।
  • इसके उपयोग से बीज की बुआई जल्द हो जाती हैं।
  • उपयोग के दौरान इसकों खेत के किसी भी मोड़ पर आसानी से घुमाया जा सकता हैं।

Rotavators Price

भारतीय बाजार में Rotavators की Price Range RS. 22000 से लेकर 125000 तक हैं।

Rotavator का उपयोग

गौरतलब है कि रोटावेटर एक खेती के उपयोग के लिए बनाई गई मशीन हैं। जिसको ट्रेक्टर के माध्यम से खेतों में चलाया जा सकता हैं। इस मुख्य रूप से उपयोग खेत की मिट्टी को खेती के लिए तैयार करने हेतु किया जाता हैं। खेत में नई फसल की बुवाई से पहले किसानों को खेत तैयार करना पड़ता हैं। खेत में पिछली फसल के अवशेष जमीन में रखते हैं। जिन्हे रोटावेटर की मदद से उखाड़कर जमीन में ही मिला दिया जाता हैं।

रोटावेटर के पहले यह काम बहुत ही परेशानी वाला था। यह मशीन खाद/उर्वरक को खेत में अच्छे से मिलाने के बहुत काम आती हैं। किसान भाई इसकी सहायता से खेत की मिट्टी की 125 मिमी से 1500 मिमी की गहराई तक जुताई कर सकतें हैं। इसकी एक विशेषता यह भी है कि खेत में जुताई के बाद पाटा लगाने की अवश्यकता नहीं रहती हैं। इसका उपयोग दोमट, चिकनी, बलुई, बलुई दोमट, चिकनी दोमट आदी मिट्टी में आसानी से किया जा सकता हैं।

मुख्य रूप से रोटावेटर की कीमत उसनी तकनिकी और आधुनिकता पर निर्भर करती हैं। बाजार में इनकी कीमत 50 हजार से शुरू होकर 2 लाख तक जा सकती हैं। जिनमें शक्तिमान, सोनालिका, महिंद्रा, स्वैन, जग्गी, जॉनडेर, मास्कीओ, ओसमेष आदि रोटावेटर बाजार में आसानी से मिल जाते हैं।

Tractor Rotavator Implements

Power25-35 H.P.35-50 H.P.50-60 H.P.60-70 H.P
Overall Width155 cm180 cm205 cm230 cm
Tillage Width120 cm150 cm175 cm200 cm
Gear BoxSingle/Multi SpeedSingle/Multi SpeedSingle/Multi SpeedSingle/Multi Speed
Side TransmiisionChain/GearChain/GearChain/GearChain/Gear
PTO Speed (rpm)540/1000540/1000540/1000540/1000
Rotor Speed (rpm)220220220220
No. of Blades303642

Rotavator Subsidy कैसे मिलेगी

किसान भाईयों नए रोटावेटर को खरीदने से पहले आपको यह देखना होगा की आप कौन सी कंपनी का रोटावेटर खरीदना चाहते हैं। उसकी तकनिकी कैसी है, किस प्रकार के कार्य वह कर सकता हैं। इसके बाद किसान अपने कृषि यंत्र के लिए अनुदान की जानकारी जिले या फिर ब्लॉक स्तर के कृषि कार्यालय से संपर्क कर प्राप्त कर सकता हैं। वहां पदस्थ अधिकारी से कृषि यंत्र से संबंधित अनुदान सब्सिडी की जानकारी समझें। वहीं दूसरी ओर जिस कंपनी का आप रोटावेटर लेना चाहते है तो उस कंपनी के अधिकारियों से भी लोन और उस पर मिलने वाली सब्सिडी के विषय में चर्चा करें।

Rotavator Subsidy के लिए करे Apply Online

आप e कृषि यन्त्र अनुदान की आधिकारिक वेबसाइट https://dbt.mpdage.org पर जाकर भी कृषि यन्त्र सब्सिडी लेने के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आप अपने नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया निम्नानुसार हैं।

e कृषि यन्त्र अनुदान की वेबसाइट open होने के बाद आपको home पेज पर आपको अनुदान हेतु आवेदन करें ! ( 2022-2023) दिखाई देगा। उसके निचे एक फॉर्म हैं जिसे आपको भरना होगा। फॉर्म में आपको क्रमशः अपना 1. जिला 2. ब्लॉक 3. ग्राम 4. कृषक वर्ग 5. कृषि यंत्र 6. योजना 7. आधार Number 8. मोबाइल नंबर Number  डालना होगा उसके बाद आपको I Accept Terms and Condition. पर टिक करना होगा।

इसके बाद आपको बैंक का नाम चुनना होगा, डीडी की दिनांक, डीडी नंबर, डालना होगा इसके पश्चात् आपको डीडी (Demand Draft), जाति प्रमाण पत्र एवं खसरा (B1) की स्कैन कॉपी अटैच करनी होगी उसके बाद Device का विकल्प चुनकर बायोमैट्रिक सिग्नेचर लगाकर आपकी आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Rotavator खरीदने के लिए किससे संपर्क करें

किसान भाईयों अगर आपने रोटावेटर खरीदने का मन बनाया हैं तो इसके लिए आप संबंधित कंपनी के स्थानीय डीलर से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा कंपनी की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन जानकारी भी ले सकते हैं। कंपनी के अधिकारियों से चर्चा के बाद साइट पर जाकर मशीन के बारे में बारिकी से पूछताछ भी कर सकते हैं। किसान भाई अगर उसके बाद भी संतुष्ट न हो तो कंपनी के नंबरों पर कॉल का अधिक जानकारी ली जा सकती हैं।

सामन्यत: पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न 1- रोटावेटर किसे कहते हैं
उत्तर- एक कृषि उपयोगी मशीन है जो टैक्टर के साथ खेत में काम करती हैं।

प्रश्न 2- रोटावेटर क्या काम करता हैं
उत्तर- खेती से पहले खेत की मिट्टी को तैयार करता हैं।

प्रश्न 3- रोटावेटर कितने प्रकार के होते हैं।
उत्तर- रोटावेटर दो प्रकार के होते हैं। पहला सायल मास्टर और दूसरा टिलमेटर रोटावेटर

प्रश्न 4- रोटावेटर खेत की किस मिट्टी में काम करता हैं।
उत्तर- खेत में मौजूद हर प्रकार की मिट्टी में आसानी से काम कर लेता हैं।

प्रश्न 5- रोटावेटर की विशेषता क्या हैं।
उत्तर- फसल के अवशेषों को खेत से उखाड़ कर मिट्टी में मिला देता हैं।


जुड़िये KrishiBiz से – ऐसे ही कृषि उपयोगी Farming Tips, ज्ञानवर्धक, उपयोगी, आधुनिक तकनीक और कृषि योजनाओं आदि कृषि सम्बंधित जानकारियों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp के Group 01Group 2Group 3 को या हमारे Telegram ग्रुप ज्वाइन करें हमारे को Facebook पेज को like करें और अपने साथियो-मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

आपके पास कृषि सम्बंधित कोई प्रश्न या समस्या हो तो निचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करें, हम कोशिश करेंगे की आपकी समस्या या प्रश्न का निदान कृषि विशेषज्ञ के द्वारा प्राप्त हो।

KrishiBiz Team

KrishiBiz में आपका स्वागत हैं, हमारी टीम में एग्रीकल्चर एक्सपर्ट, तकीनीकी एवं पशुपालन विशेषज्ञ एवं योजनाओ के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। जय हिन्द! जय किसान!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button