खाद के भाव को लेकर खास खबर : यूरिया खाद का रेट 2022 में क्या रहेंगे ? जानिए

IFFCO ने यह फैसला लिया अब यूरिया खाद के दाम में बढ़ोतरी नहीं की जाएगी

देश में कृषि उपयोग की वस्तुओं के दामों में हो रही बेतहाशा वृद्धि और आसमान छूते पेट्रोल-डीजल भाव के बीच में किसानों के बीच राहत की खबर है। देश की सबसे बड़ी यूरिया खाद निर्माता सहकारी कंपनी IFFCO ने किसानों को राहत दे दी है।

IFFCO ने यह फैसला लिया है की अब यूरिया उर्वरक के दाम में बढ़ोतरी नहीं की जाएगी, इसके लिए यूरिया फर्टिलाइजर के रेट निश्चित कर दिए है। साथ ही कंपनी ने यह जानकारी दी है की यूरिया की किल्लत/कमी को दूर किया जाएगा। यहां इस लेख में जानें यूरिया-खाद के भाव को लेकर ताजा अपडेट।

ये भी पढ़े- PM Kisan Yojna इन गलतियों से नहीं मिलेगी 12वीं किस्त

किसानों को नहीं होगी यूरिया खाद की किल्लत

भारत एक कृषि प्रधान देश है और यहाँ पर 70% तक आबादी खेती पर निर्भर है। यहाँ खेती के लिए रबी और खरीफ सीजन में किसानों को खाद की कमी से सामना करना पड़ता है। किसानों को यूरिया खाद की किल्लत का सामना न करना पढ़े, इसके लिए सरकार हर संभव प्रयास भी करती है। सरकार द्वारा खाद की उपलब्धता और जीरो टॉलरेंस नीति के तहत इसकी बिक्री के लिए पूरी तैयारी भी कर ली गई है।

ये भी पढ़े- बारिश से हुआ फसल को नुकसान 72 घंटे के अंदर यहाँ दें सूचना

देश में इतनी यूरिया फर्टिलाइजर की आवश्यकता

आए दिन देश में रासायनिक उर्वरकों की खपत अंधाधुन बढ़ रही है। देश में 2019-20 सत्र में 336.97 लाख टन यूरिया फर्टिलाइजर की बिक्री हुई थी। जबकि पिछले वर्ष यह आंकड़ा 320.20 लाख टन था। सत्र 2021-22 में कितनी यूरिया खाद की आपूर्ति हुई है।

इसका डाटा साल 2022 के अंत में आएगा। समय के साथ बढ़ती यूरिया फर्टिलाइजर की मांग को देखते‌ हुए खाद उर्वरक निर्माता कंपनी IFFCO ने देश के अलग-अलग हिस्सों में क्षमता वाले बड़े-बड़े प्लांट लगा रहा है, जिससे की किसानों को सही समय पर खाद उर्वरक की उपलब्धता हो सके।

बता दे की, IFFCO ने यूरिया (IFFCO Urea Fertilizer Price 2022) उर्वरक की कीमत निश्चित कर दी है, इफको ( IFFCO ) कंपनी द्वारा अलग अलग उर्वरक की बोरी पर अलग अलग भाव तय किए है, जो की इस प्रकार है –

  • यूरिया ( Urea ) खाद की 45kg बोरी की‌ कीमत 266.50 रूपए है
  • डीएपी ( DAP ) 45 kg की बोरी की कीमत 1350 रुपए रहेगी ,
  • एनपीके ( NPK ) 45 kg की बोरी की कीमत 1175 रुपए रहेगी,
  • एनपीके 12-32-16 ( NPK 12-32-16 ) 45 kg की बोरी की कीमत 1185‌ रुपये रहेगी,
  • एनपीएस ( NPS ) खाद की कीमत 925 रूपए निश्चित की है,

ये भी पढ़े- lahsun pyaj ka bhav 2022 मंडी में 50 पैसे किलों में हुआ नीलाम

जबकि आपको बात दे की, यूरिया खाद की कीमत 900 रूपए के आस-पास रहती है। लेकिन सरकार द्वारा किसानो को इस पर 70% की छूट के साथ लगभग यूरिया खाद की पुरानी रेट के अनुसार 250 रूपए मे दी जाएगी।


जुड़िये KrishiBiz से – ऐसे ही कृषि उपयोगी ज्ञानवर्धक, उपयोगी, आधुनिक तकनीक और कृषि योजनाओं आदि कृषि सम्बंधित जानकारियों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp के Group 01Group 2Group 3 को या हमारे Telegram ग्रुप ज्वाइन करें हमारे को Facebook पेज को like करें और अपने साथियो-मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

KrishiBiz Team

KrishiBiz में आपका स्वागत हैं, हमारी टीम में एग्रीकल्चर एक्सपर्ट, तकीनीकी एवं पशुपालन विशेषज्ञ एवं योजनाओ के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। जय हिन्द! जय किसान!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button