pyaj lahsun ke bhav | Good News प्याज लहसुन के भाव में आएगी तेजी

pyaj lahsun ke bhav | केंद्र सरकार ने लिया बढ़ा निर्णय, राजस्थान में शुरू हुई सरकारी खरीद

pyaj lahsun ke bhav | मध्यप्रदेश के साथ ही देश के कई हिस्सों में प्याज और लहसुन की खेती करने वाले किसानों को दोनों फसलों के भाव कम होने के कारण भारी नुकसान उठाना पड़ रहा हैं। किसानों की इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने प्याज और लहसुन को लेकर एक बड़ा फैसला किया हैं। जिसके बाद किसानों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही हैं।

ये भी पढ़े-  IFFCO ne Jari Kiye Khaad ke Naye Daam | खाद के नए भाव जारी May 2022

देश के लगभग सभी राज्यों में प्याज और लहसुन के भाव कम बने हुए हैं। इसी के साथ किसानों को राहत देना केंद्र सरकार ने शुरू कर दिया हैं। केंद्र सरकार के निर्देश के अनुसार सबसे पहले राज्यस्थान सरकार ने किसानों को राहत दी हैं। केंद्र सरकार के फैसले के बारे में हर किसानों को ठीक से पता होना चाहिए। अगर सरकार के निर्णय और निर्देश के बारे में जानना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को पूरा पढ़े।

केंद्र सरकार ने लिया निर्णय pyaj lahsun ke bhav

देशभर में प्याज के भाव को लेकर किसानों के बीच हाहाकार मचा हुआ है। मध्य प्रदेश, राजस्थान के साथ ही महाराष्ट्र के प्याज लहसुन की खेती करने वाले किसान आर्थिक रूप से परेशान हो रहे हैं। इन हालातों को देखते हुए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा था कि जिस हिसाब से प्याज और लहसुन के भाव कम हो रहे है उसको देखते हुए हमने केंद्रीय अधिकारियों के साथ एक मीटिंग की है।
केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों के साथ प्याज और लहसुन के भाव पर चर्चा करते हुए किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। किसान भाइयों को प्याज और लहसुन का अच्छा भाव दिया जाएगा। दोनों ही फसलों को सोसाइटीयों के माध्यम से खरीदने की भी योजना बनाई गई है। केंद्र के इस निर्णय के बाद भी राजस्थान में प्याज और लहसुन की सरकारी खरीद शुरू होने वाली है।

मध्यप्रदेश में भी होगी सरकारी खरीदारी

प्याज और लहसुन के भाव कम होने के कारण मध्य प्रदेश के किसान भी लगातार दोनों फसलों के भाव बढ़ाने की मांग को लेकर अलग-अलग स्तरों पर सदस्य कर रहे थे। यही कारण है कि सरकार ने किसानों की ओर ध्यान दिया केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि प्याज लहसुन के कम दामों पर हो रही खरीदी से केंद्र सरकार को प्रस्ताव बनाकर अवगत कराया गया है।
केंद्रीय अधिकारियों की एक टीम ने इस संबंध में एक प्रस्ताव तैयार किया है जिसके अनुसार मध्य प्रदेश सरकार को प्याज और लहसुन विधि के आदेश भी जारी किए जाएंगे। इसके बाद जल्द ही मध्यप्रदेश में भी प्याज और लहसुन की सरकारी खरीद शुरू हो हो जाएगी।

इन राज्यों के किसान कर रहे थे प्रदर्शन

pyaj lahsun ke bhav | गेहूं की खेती करने वाले किसानों की अपेक्षा प्याज और लहसुन का उत्पादन करने वाले किसानों को इस बार भारी आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भाव कम होने के कारण मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान के किसान बहुत परेशान दिखाई पड़ रहे हैं। यही कारण है कि किसानों ने अलग-अलग अपने स्तरों पर आंदोलन और प्रदर्शन भी किए हैं। किसानों की मांग के अनुसार प्याज और लहसुन के भाव जल्द बढ़ाए जाएं साथ ही सरकारी स्तर पर इन दोनों फसलों की खरीदी भी शुरू की जाए।

राजस्थान ने लिया निर्णय

महाराष्ट्र मध्य प्रदेश के साथ राजस्थान में प्याज और लहसुन की खेती बड़ी संख्या में की जाती है। यहां के किसान इस वर्ष दोनों फसलों की कमजोर कीमतों के कारण बहुत परेशान हैं। राजस्थान सरकार ने किसानों की परेशानी को देखते हुए प्याज एवं लहसुन की सरकारी खरीदी को लेकर तत्काल निर्णय लिया है।
हालांकि यह स्पष्ट है कि राजस्थान सरकार ने यह निर्णय केंद्र सरकार के आदेश के बाद लिया है। राजस्थान सरकार ने प्याज और लहसुन की खरीदी के लिए एक प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा था। केंद्र से हरी झंडी मिलने के बाद राजस्थान सरकार ने प्याज और लहसुन की खरीदारी करने के लिए अपने स्तर पर तैयारी कर ली है।

किसानों को भाव बढ़ने की उम्मीद

pyaj lahsun ke bhav | केंद्र सरकार के आदेश के बाद जहां एक और राजस्थान में प्याज और लहसुन की खरीदी के लिए सरकार ने सभी प्रयास शुरू कर दिए हैं पुलिस स्टाफ वहीं दूसरी ओर मध्यप्रदेश में भी दोनों फसलों की खरीदी की कवायद शुरू हो चुकी है। केंद्र सरकार के निर्देश पर अगर प्याज और लहसुन की खरीदी शुरू होती है तो निश्चित रूप से किसानों को फायदा होगा। साथ ही खुले बाजार में भी प्याज और लहसुन के भाव में इजाफा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

जुड़िये KrishiBiz से – ऐसे ही कृषि उपयोगी ज्ञानवर्धक, उपयोगी, आधुनिक तकनीक और कृषि योजनाओं आदि कृषि सम्बंधित जानकारियों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp के Group 01Group 2Group 3 को या हमारे Telegram ग्रुप ज्वाइन करें हमारे को Facebook पेज को like करें और अपने साथियो-मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

आपके पास कृषि सम्बंधित कोई प्रश्न या समस्या हो तो निचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करें, हम कोशिश करेंगे की आपकी समस्या या प्रश्न का निदान कृषि विशेषज्ञ के द्वारा प्राप्त हो।

KrishiBiz Team

KrishiBiz में आपका स्वागत हैं, हमारी टीम में एग्रीकल्चर एक्सपर्ट, तकीनीकी एवं पशुपालन विशेषज्ञ एवं योजनाओ के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। जय हिन्द! जय किसान!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button