MP NEWS मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना: 10 फरवरी को किसानों के खातों में आएगी 11वीं किस्त

81 लाख किसानों को मिलेगा लाभ, 10 फरवरी को खातों में पहुंचेगी 11वीं किस्त

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना: मध्य प्रदेश सरकार ने 22 सितंबर 2020 को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना शुरू की थी। योजना का उद्देश्य किसानों की वित्तीय जरूरतों को पूरा करना है। इसके लिए उन्हें नकद राशि दी जाती है, ताकि वे कृषि कार्य के लिए जरूरी खाद, बीज या कृषि उपकरण खरीद सकें।

राज्य सरकार ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी साझा की

मध्य प्रदेश सरकार किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना चला रही है। योजना के तहत राज्य के 81 लाख से ज्यादा किसानों के बैंक खातों में सीधे 6 हजार रुपये सालाना की रकम भेजी जाती है। अब 11वीं किस्त के पैसों का इंतजार कर रहे किसानों के लिए बड़ी जानकारी आई है। राज्य सरकार ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी साझा की है कि 10 फरवरी को लाभार्थी किसानों के खातों में रकम पहुंच जाएगी। इसके लिए उन्हें नकद राशि दी जाती है, ताकि वे कृषि कार्य के लिए आवश्यक खाद, बीज या कृषि उपकरण खरीद सकें। अब तक मध्य प्रदेश सरकार इस योजना के तहत पात्र किसानों के खातों में 10 किसानों के हिसाब से सालाना 6,000 रुपये भेज चुकी है।

यह भी पढ़ें- किसान क्रेडिट कार्ड (KCC): मछली पालन और पशुपालन के लिए भी मिलेगा KCC लोन, जानिए पूरी जानकारी

11वीं किस्त का पैसा 10 फरवरी को खाते में पहुंचेगा

मध्य प्रदेश सरकार के कृषि विभाग ने सोशल मीडिया पर अपडेट किया है कि मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की 11वीं किस्त की राशि 10 फरवरी को किसानों के बैंक खातों में जारी की जाएगी। बताया गया है कि योजना के तहत 81 लाख से अधिक किसानों को लाभ मिल रहा है। योजना के तहत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की राशि तीन बराबर किस्तों में प्रदान की जाती है।

यह भी पढ़ें- किसान रजिस्ट्री के लिए अभियान शुरू, किसान ऐसे बनवा सकेंगे अपनी किसान आईडी

10 किस्तों में किसानों के खातों में भेजे गए 14 हजार करोड़

मध्य प्रदेश कृषि विभाग के मुताबिक अब तक किसानों के खातों में 14 हजार 254 करोड़ की राशि भेजी जा चुकी है। वर्ष 2024-25 में योजना के लिए 4 हजार 900 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की गई हैं। किसान कल्याण और मध्य प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के तहत किसानों और व्यापारियों को कई सुविधाएं दी गई हैं।


जुड़िये KrishiBiz से – ऐसे ही कृषि उपयोगी ज्ञानवर्धक, उपयोगी, आधुनिक तकनीक और कृषि योजनाओं आदि कृषि सम्बंधित जानकारियों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group या हमारे Telegram ग्रुप ज्वाइन करें हमारे को Facebook पेज को like करें और अपने साथियो-मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

 

KrishiBiz Team

KrishiBiz में आपका स्वागत हैं, हमारी टीम में एग्रीकल्चर एक्सपर्ट, तकीनीकी एवं पशुपालन विशेषज्ञ एवं योजनाओ के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। जय हिन्द! जय किसान!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button