बारिश से बर्बाद हुई फसल के नुकसान की भरपाई करेगी सरकार

प्रदेश में हो रही बारिश के कारण (MP Farmers News 2022 ),खेतों के खड़ी फसलों को होने नुकसान की भर पाई सरकार करेंगी

MP Farmers News 2022 | मध्य प्रदेश के कई शहरी और ग्रामीण इलाकों में भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण निचली बस्तियों में पानी भर गया है और खेतों में फसलें भी बर्बाद हो रही हैं। अब किसान फसल नुकसान के मुआवजे की मांग कर रहा है। इस बीच, राज्य में पिछले दो दिनों से भारी बारिश हो रही है। जिससे जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

ये भी पढ़े- सरसों की दो नई उन्नत किस्में विकसित खेत में होगी अधिक पैदावार

मप्र में सामान्य से 21 फीसदी अधिक बारिश

राज्य में अब तक सामान्य से 21 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है (MP Farmers News 2022 ), जबकि पश्चिमी एमपी में सामान्य से 35 फीसदी ज्यादा और भोपाल में सामान्य से 94 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है। जिन किसानों की फसल बारिश से बर्बाद हो गई है। उन्हें सही समय पर मुआवजा दिया जाएगा।

ये भी पढ़े- प्याज भंडार गृह के लिए मिल रही सब्सिडी किसान अभी करें आवेदन 2022

मुआवजे को लेकर किसानों ने किया हंगामा

मध्य प्रदेश में भारी बारिश से किसानों को हो रहा नुकसान (MP Farmers News 2022)। इसके साथ ही बारिश से बर्बाद हुई फसलों के लिए किसानों ने आवाज उठानी शुरू कर दी है। कई जगह किसान मुआवजे की मांग कर रहे हैं और मुआवजा नहीं मिलने पर सामूहिक आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं।

ये भी पढ़े- Nano DAP से रबी फसलों की बढ़ेगी पैदावार, देश में शुरू होंगे आठ प्लांट

सर्वे के बाद दिया जाएगा मुआवजा

भारी बारिश से किसान बर्बाद होने की कगार पर हैं (MP Farmers News 2022) अब वे सरकार से नुकसान के मुआवजे की मांग कर रहे हैं। इस मामले में मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल का कहना है कि यह किसानों की सरकार है।

हम सैटेलाइट के जरिए सर्वे कराएंगे, किसानों को उन खेतों का सर्वे कर तुरंत मुआवजा राशि दी जाएगी। वहीं कृषि मंत्री पटेल ने कहा कि हमें 24 घंटे किसानों और प्रदेश की जनता की चिंता है। किसानों को जो भी नुकसान होगा, नियम के तहत और फसल बीमा के माध्यम से किसानों को (MP Farmers News 2022) लाभ मिलेगा। हमने किसानों को पटवारियों के भरोसे नहीं छोड़ा है।

ये भी पढ़े- Apply for kisan credit card | किसान को कम ब्याज पर मिलेगा ऋण, ऐसे उठाएं लाभ

इन सबके बीच विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार पर हमला करता नजर आ रहा है. मध्य प्रदेश का आगामी विधानसभा सत्र जोरों पर है। विपक्ष के नेता डॉ गोविंद सिंह ने संकेत दिया है कि विपक्ष इस मुद्दे पर विधानसभा में सरकार (MP Farmers News 2022) को घेरने की पूरी कोशिश करेगा।


जुड़िये KrishiBiz से – ऐसे ही कृषि उपयोगी ज्ञानवर्धक, उपयोगी, आधुनिक तकनीक और कृषि योजनाओं आदि कृषि सम्बंधित जानकारियों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp के Group 01Group 2Group 3 को या हमारे Telegram ग्रुप ज्वाइन करें हमारे को Facebook पेज को like करें और अपने साथियो-मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

KrishiBiz Team

KrishiBiz में आपका स्वागत हैं, हमारी टीम में एग्रीकल्चर एक्सपर्ट, तकीनीकी एवं पशुपालन विशेषज्ञ एवं योजनाओ के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। जय हिन्द! जय किसान!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button