MP Balram Talab Yojana खेत में तालाब बनाओ 1 लाख सब्सिडी पाओं

MP Balram Talab Yojana 2022 | मध्यप्रदेश बलराम तालाब योजना का लाभ लेकर खेत में बनाये अपना तालाब, पाये 1 लाख की सब्सिडी – अभी करें ऑनलाइन पंजीयन

MP Balram Talab Yojana 2022 खेती में सिंचाई का रकबा बढ़ाने तथा जल संरक्षण के लिए सरकार द्वारा सिंचाई योजनाएं शुरू की जा रही हैं। इन योजना के तहत किसानों को सिंचाई संसाधन और सिंचाई यंत्र आदि उपलब्ध करवाए जा रहें हैं। इसी क्रम में भूमिगम जलस्तर को बढ़ाने का प्रयास भी किया जा रहा हैं।

इसके लिए खेतों में तालाब और नहरों का निर्माण किया जा रहा हैं। केन्द्र सरकार की कई योजनों के माध्यम से किसानों को तालाब और सिंचाई के लिए अनुदान और सब्सिडी उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

ये भी पढ़े- सरकार किसानों को दे रही 3000 रुपये महीना-कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन

हाल ही में मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने प्रदेश में बलराम तालाब योजना को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में शामिल कर लिया हैं। किसान इस योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

बलराम तालाब योजना को बलराम ताल योजना भी कहते हैं। किसान भाईयों आज हम आपको इस योजना से जुडी तमाम जानकारी देने वाले हैं। इसके लिए आपको हमारे लेख को पूरा पढ़ना होगा।

Balram Talab Yojana MP 2022 क्या हैं

मध्यप्रदेश कृषि विभाग द्वारा बलराम तालाब योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा हैं। योजना के तहत किसान स्वयं के खेत पर तालाब का निर्माण करा सकते हैं। प्रदेश सरकार द्वारा बलराम तालाब योजना के तहत रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए गए हैं। योजना का लाभ लेने के लिए किसान भाईयों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

योजना के तहत लघु और सीमांत किसानों को 50 प्रतिशत अधिकतम 80 हजार रुपए तथा अन्य किसानों को लागत का 40 प्रतिशत अधिकतम 80 हजार रुपए अनुदान दिया जाएगा। वहीं इस योजना के तहत अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के किसानों को लागत का 75 प्रतिशत अधिकतम एक लाख रुपए अनुदान दिया जाएगा।

योजना का लाभ लेने के लिए किसान भाईयों को किसी भी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं हैं। इसके लिए घर बैठे ऑनलाइन आवेदन देना होगा। तालाब बनने के बाद सिंचाई के लिए ड्रिप या स्प्रिकलर लगाना जरूरी हैं।

ये भी पढ़े- कृषि उड़ान योजना के जरिये अब विदेशों में बेचो अपनी फसल

MP Balram Talab Yojana 2022 की विशेषताएं

योजना का नामबलराम ताल योजना 2022
किसने आरम्भ कीमध्य प्रदेश सरकार
साल2022
लाभार्थीप्रदेश के सभी किसान
पंजीयन की प्रक्रियाऑनलाइन
उद्देश्यखेती में सिंचाई के लिए
लाभजल संरक्षण और खेती में सिंचाई
श्रेणीकृषि योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइटdbt.mpdage.org/Agri_Index.aspx

Balram Talab Yojana 2022 का उद्देश्य

प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के तहत बलराम तालाब योजना एमपी को भी शामिल किया गया हैं। योजना के तहत खेत के एक भाग तालाब का निर्माण किया जाएगा। जिसके लिए सरकार सब्सिडी भी देगी। बारिश के समय इस तालाब में बारिश का पानी जमा हो जाएगा। वहीं समय आने पर उसकी खेत के लिए इसी तालबा से किसान सिंचाई के लिए पानी ले सकेगा। खेत में तालाब होने से जलस्तर में आई गिरावट को भी कम किया जा सकेंगा।

ये भी पढ़े- एक मोबाइल ऐप करेगा किसानों को मालामाल

बलराम तालाब योजना 2022 सरकार ने दिया लक्ष्य

मध्यप्रदेश सरकार ने बलराम तालाब योजना 2022 के लिए सभी जिले के लिए लक्ष्य निर्धारित किया हैं। प्रत्येक जिले में कलेक्टर की अध्यक्षता में एक जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया हैं। यहीं समिति विकासखंड स्तर पर लक्ष्यों का निर्धारण करेगी। समिति में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, उप संभाग कृषि एवं जिले के सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी शामिल होंगे।

Balram Talab Yojana MP 2022  के तहत सब्सिड़ी

Balram Talab Yojana MP 2022 के तहत अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के किसानों को लागत का 75 प्रतिशत अधिकतम 1 लाख रुपए अनुदान दिया जाएगा। लघु और सीमांत किसानों को बलराम तालाब योजना एमपी के तहत 50 प्रतिशत अधिकतम 80 हजार रुपए तथा अन्य किसानों को लागत का 40 प्रतिशत अधिकतम 80 हजार रुपए अनुदान दिया जाएगा।

बलराम तालाब योजना एमपी पीडीएफ फाइल 

मध्य प्रदेश बलराम ताल योजना 2022 के लिए पात्रता

बलराम ताल योजना 2022 का लाभ लेने के लिए किसान भाईयों को इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखना होगा की। साल 2017-18 और उसके बाद राज्य में कृषि विभाग द्वारा संचाहित किसी भी योजना के तहत ड्रिप या फिर स्प्रिंकल सेट लगाने वाले किसान ही तालाब के निमार्ण के लिए पात्र माने जाएंगे। वर्तमान में यह भूमि में चालू हालत में हो।

विभाग के संरक्षण सर्वेक्षण अधिकारी यह तय करेगा की आवेदन में इसकी नोक अंकित कर किसान के आवेदन को आगे भेजा जाए। खेत में तालाब बनाने के लिए खुद की जमीन होना चाहिए। पट्टे पर दी गई भूमि जिस पर किसानों का कब्जा नहीं है या अतिक्रमण कर भूमि पर खेत निर्माण स्वीकृत नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़े- e-NAM Portal से किसानो को होगा लाखों का मुनाफा, कैसे उठाये फायदा

Balram Talab Yojana 2022 ऑनलाइन पंजीकरण

किसान भाईयोें अभी तक हमारे द्वारा दी गई जानकारी अगर आपको पसंद आई है तो कृपया हमारे इस लेख को अपने अन्य किसान भाईयों को भी शेयर करें। मध्यप्रदेश बलराम तलाब योजना 2022 के लिए अगर आप ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दी गई स्टेप को फॉलो करें।

MP Balram Talab Yojana 2022 | 1 लाख की सब्सिडी पाये अपने खेत में तालाब बनाये-अभी करें ऑनलाइन पंजीयन

  • सबसे पहले आपको मध्यप्रदेश सकरार की किसान कल्याण एवं विकास विभाग की अधिकारिक वेबसाइट या फिर ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर जाते ही आपके सामने होम पेज ओपन हो जाएगा।
  • यहां पर आपको बलराम तालाब योजना एप्लीकेशन फार्म के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस पेज पर आते ही आपके सामने आवेदन फॉर्म दिखाई देगा। इस फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सावधानिकपूर्व भरना होगी।
  • जानकारी भरने के बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपका आवेदन हो जाएगा।

Balram Talab Yojana 2022 ऑफलाइन आवेदन प्रकिया

बलराम तालाब योजना के लिए किसान ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। जो भी पात्र किसान योजना का लाभ लेना चाहता है तो वह क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के कार्यालय में जाकर अपना आवेदन जमा कर सकता हैं। उक्त आवेदन जिला पंचायत कार्यालय जाता हैं। जहां से स्वीकृति मिलने पर निर्माण कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। निर्माण कार्य का निरीक्षण भूमि संरक्षण अधिकारी द्वारा किया जाएगा।

मध्यप्रदेश बलराम तालाब योजना 2022 लोन के नियम

बलराम तालाब योजना के तहत किसान किसी भी बैंक से लोन भी ले सकता हैं। बैंकों द्वारा तय नियमों के तहत किसान को बलराम तालाब योजना के लिए आसानी से लोन मिल सकता हैं। जिसके लिए बैंक द्वारा तय किए गए नियम निम्नलिखित हैं।

  • किसान बलराम ताल योजना के तहत लोन लेता है तो लोन जमा करने के लिए नियम निर्धारित किए गए हैं।
  • तालाब योजना के लिए किसान कितना भी लोन लेता है, तो उसे जमा करने का समय लोन जारी होने के 2 साल बाद शुरू होगा।
  • किसान लिए गए लोग की राशि में से अनुदान की राशि को कम कर दिया जाएगा। शेष राशि पर ब्याज की गणना कर मासिक किश्त तय की जाएगी।
  • नियमों के अनुसार किसान को लोन की पूरी राशि को मय ब्याज के 7 साल के अंदर जमा करनी होगी।

Balram Talab Yojana 2022 (FAQs)

प्रश्न 1- बलराम तालाब योजना क्या हैं
उत्तर- बलराम तालाब योजना एमपी में किसानों के खेत में तालाब निर्माण से जुड़ी हुई हैं।

प्रश्न 2- बलराम तालाब में किसे मिलेगा लाभ
उत्तर- बलराम तालाब योजना में एमपी के किसानों को मिलेगा लाभ

प्रश्न 3- बलराम तालाब योजना कब शुरू हुई।
उत्तर- बलराम तालाब योजना 25 मई 2007 में शुरू हुई थी।

प्रश्न 4- बलराम तालाब योजना में कितना अनुदान मिलता है।
उत्तर- बलराम तालाब योजना में 80 हजार से 1 लाख तक का अनुदान मिलता हैं।


जुड़िये KrishiBiz से – ऐसे ही मनोरंजक, उपयोगी और कृषि योजनाओं के आर्टिकल के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsAppTelegram ग्रुप ज्वाइन करें हमारे को Facebook पेज को like करें और अपने साथियो-मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।।

आपके पास कृषि सम्बंधित कोई प्रश्न या समस्या हो तो निचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करें, हम कोशिश करेंगे की आपकी समस्या या प्रश्न का निदान कृषि विशेषज्ञ के द्वारा प्राप्त हो।

KrishiBiz Team

KrishiBiz में आपका स्वागत हैं, हमारी टीम में एग्रीकल्चर एक्सपर्ट, तकीनीकी एवं पशुपालन विशेषज्ञ एवं योजनाओ के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। जय हिन्द! जय किसान!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button