Wheat Procurement: मध्य प्रदेश सरकार ने गेहूं खरीदी के लिए पंजीयन की तारीख 6 मार्च तक बढ़ाई

मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी के लिए पंजीयन की तारीख बढ़ा दी गई है, अब किसान 6 मार्च 2024 तक अपनी फसलों का पंजीकरण करा सकते हैं। जानिए कैसे करें आवेदन

Wheat Procurement: मध्य प्रदेश में गेहूं खरीद के लिए रजिस्ट्रेशन जारी है। सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं बेचने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे किसानों के लिए राहत की खबर है जिन्होंने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। दरअसल, 5 फरवरी से शुरू होकर 1 मार्च तक चलने वाली रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ा दी गई है। किसान अपनी गेहूं की फसल को समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए पंजीकरण केंद्र या कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

जो किसान मध्य प्रदेश सरकार द्वारा खरीदी गई फसल को समर्थन मूल्य पर उपार्जन केंद्र पर बेचना चाहते हैं वे अब 6 मार्च 2024 तक अधिकाधिक वेबसाइट अपना पंजीयन करा सकते हैं। यह प्रक्रिया 5 फरवरी 2024 से चल रही है।

यह भी पढ़े- ट्रैक्टर बीमा (Tractor Insurance): किसानों के लिए ट्रेक्टर का बीमा है जरुरी,

जानें क्यों बढ़ाई गई तारीख

रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ने का कारण है कि प्रदेश के कई जिलों में बेमौसम बारिश की वजह से गेहूं की फसल भीग गई है। इससे कटाई में देरी हो रही है और किसान अपनी फसल को सुखाने के लिए इंतजार कर रहे हैं। इसलिए किसानों ने सरकार से रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ाने की मांग की थी। सरकार ने इस मांग को मानते हुए रजिस्ट्रेशन की तारीख को 6 मार्च 2024 तक बढ़ा दिया है।

रजिस्ट्रेशन करने के फायदे

रजिस्ट्रेशन करने के फायदे हैं कि किसान अपनी फसल को सरकार द्वारा निर्धारित MSP पर बेच सकते हैं। इससे उन्हें अपनी फसल का उचित दाम मिलेगा और उनकी आय में वृद्धि होगी। MSP पर गेहूं खरीदी के लिए सरकार ने 2000 रुपये प्रति क्विंटल का दाम तय किया है। इससे किसानों को बाजार में अपनी फसल को बेचने की चिंता नहीं होगी और वे अपनी फसल को सुरक्षित रूप से उपार्जन केंद्र पर पहुंचा सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन निःशुल्क होगा

किसान मोबाइल ऐप के अलावा अपने नजदीकी ग्राम पंचायत भवन, जिला पंचायत कार्यालय, लोक सेवा विभाग में जाकर भी अपनी फसल का पंजीकरण करा सकते हैं। यह रजिस्ट्रेशन बिल्कुल निःशुल्क होगा, साथ ही किसान गेहूं पंजीकरण के लिए सरकार द्वारा स्थापित केंद्र पर जाकर इस सुविधा का निःशुल्क लाभ उठा सकते हैं।

यह भी पढ़े- मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तरप्रदेश के किसानों को रोटावेटर की खरीद पर मिल रही है 50,000 रुपए की सब्सिडी 

रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश ई-उपार्जन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • होम पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • अब रजिस्ट्रेशन सेंटर के लिए फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपको पूछी गई आवश्यक जानकारी ध्यानपूर्वक दर्ज करनी होगी।
  • सारी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको सेंड OTP के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर OTP प्राप्त होगा। जिसे आपको OTP बॉक्स में दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
  • अंत में आपको सेव के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी एमपी गेहूं पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

जुड़िये KrishiBiz से – ऐसे ही कृषि उपयोगी ज्ञानवर्धक, उपयोगी, आधुनिक तकनीक और कृषि योजनाओं आदि कृषि सम्बंधित जानकारियों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group या हमारे Telegram ग्रुप ज्वाइन करें हमारे को Facebook पेज को like करें और अपने साथियो-मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Archana Sharma

श्रीमती अर्चना शर्मा Krishibiz.com के सीनियर एडिटर और संस्थापक हैं। वह मध्य प्रदेश के निवासी हैं और 8 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं। उन्होंने स्कूल, कॉलेज, और कई शैक्षणिक संस्थानों में सेवाएं दी हैं। उनका परिवार कृषकों से जुड़ा हुआ है, खेती और बागबानी से संबंधित विषयों की जानकर हैं। वर्तमान में, श्रीमती अर्चना आधुनिक खेती और किसानों की आय में वृद्धि के लिए शोध कर रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button