Lal Bhindi Ki Kheti kaise karen | 800 रूपए किलो वाली लाल भिंडी की खेती कैसे करें, बीज लगाकर किसान हो जायगे मालामाल

Lal Bhindi Ki Kheti kaise karen | काशी लालिमा की खेती | बीज की रोपाई, सिंचाई, उत्पादकता और उसके फायदे

Lal Bhindi Ki Kheti kaise karen हमारे देश के किसान भाई अब धीरे-धीरे पारंपरिक खेती को अलविदा कहते हुए उन्नत खेती और कृषि की ओर जा रहे हैं। वहीं सरकार भी यहीं प्रयास कर रही है कि किसान अलग-अलग तरीकों से खेती करें और अपनी आय को बढ़ाए। यहीं कारण है कि अब किसान भाई बिना किसी संकोच के नई फसलों को अपने खेतों में उगा रहे है और उससे कमाई भी कर रहे हैं।

मध्यप्रदेश के साथ-साथ देश के अन्य प्रदेशों में लाल भिंडी की खेती Red Lady Finger Cultivation in India का प्रचलन बढ़ता जा रहा हैं। किसान इसकी खेती के साथ इसके बीज का व्यापार भी कर रहे हैं। लाल भिंडी की गुणवत्ता देखकर लोग भी इसका स्वाद ले रहे हैं। जिसके कारण लाल भिंडी की मांग लगातार बाजार में बढ़ती ही जा रही हैं।

ये जरूर पढ़े- तुलसी की खेती से 100 दिनों में करें लाखों की कमाई

कई किसान भाईयों ने लाल भिंडी देखी होगी वहीं कई ने नाम भी नहीं सुना होगा। क्योंकि अधिकांश रूप से हमारे भोजन की थाली में हरी भिंडी परोसी जाती हैं। लेकिन अब लाल भिंडी ने भी अपनी जगह बनाना शुरू कर दिया हैं। लाल भिंडी को काशी लालिमा भी कहा जाता हैं। लाल भिंडी की कीमत मार्केट में बहुत अधिक है।

छोटे शहरों के अलावा मेट्रो सिटी में इसकी काफी मांग हैं। इसके अलावा कई बड़ी कंपनियों ने भी अपने स्टोर में इसे बेचना शुरू कर दिया हैं। लगातार बढ़ रही मांग और उंची कीमतों के चलते किसान भाईयों अब समय आ गया है कि आप लाल भिंडी की खेती के साथ इसके बीज का व्यापार कर धमाकेदार कमाई कर सकते हैं।

लाल भिंडी की खेती कैसे करें? (Lal Bhindi Ki Kheti kaise karen)

Lal Bhindi Ki Kheti Kaise Kare / Red Lady Finger Cultivation किसान भाई आप सभी भिंडी की इस नई किस्म/प्रजाति की खेती कर अच्छा-खासा मुनाफा कमा सकते हों। इसके अलावा हम आपको लाल भिंडी का बीज कहां मिलता है, बीज, लाल भिंडी के बीज का रेट था, काशी लालिमा की फसल की प्रजाति है और इसके फायदे के बारे में भी जानकारी देंगे।

अगर आप को Lal Bhindi Ki Kheti में दिलचस्पी है तो KrishiBiz.com आपकी मदद करेंगा। जी हां दोस्तों अगर आप भी इसकी खेती कर लाखों रुपए कमाना चाहते हो तो हमारे इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े। इस लेख में अगर आपको लगता है कि लाल भिंडी की खेती से जुड़ी सभी जानकारी मिल गई है तो इसे अपने अन्य किसान भाईयों को भी शेयर करें।

ये जरूर पढ़े- सोयाबीन की खेती किसानों के लिए फायदे का सौदा

काशी लालिमा/ Lal Bhindi Ki Kheti

मानव शरीर के लिए जितनी पोषक हरी भिंडी मानी जाती है, उससे कहीं अधिक पोषक लाल भिंडी (Red Okra) है। लाल भिंडी की नई किस्म को विकसित करने में वाराणसी स्थित भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान उत्तर प्रदेश का ही योगदान हैं। Indian Institute of Vegetable Research (आईसीएआर) ने ही भिंडी को लाल रंग में उगाने में सफलता प्राप्त की थी। उन्होंने ही भिंडी को काशी लालिमा नाम दिया हैं।

इसके अलावा इसी भिंडी की एक ओर किस्म आजाद कृष्णा है। किसका रंग बैगनी होता हैं। वैज्ञानिकों का दावा है कि हरी भिंडी के मुकाबले लाल भिंडी में अधिक पोषक तत्व पाए जाते हैं। बाजार में इसके बीज आने के बाद मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और छत्तीसगढ़ के किसानों ने लाल भिंडी की खेती शुरू कर दी हैं। यहीं नहीं कई किसान लाल भिंडी के जरीये लाखों रुपए भी कमा रहे हैं।

लाल भिंडी की खेती के लिए जलवायु कैसी होना चाहिए?

किसान भाईयों गौर करने वाली बात यह है कि लाल भिंडी की खेती साल में दो बार की जा सकती हैं। फरवरी-मार्च और जून-जुलाई में इसकी खेती कर सकते हैं। गर्म और कम आद्र जलवायु वाला क्षेत्र इसकी खेती के लिए अच्छा माना गया हैं। इसके पौधों के विकास के लिए 5-6 घंटे की धूप जरूरी हैं। वहीं इसे पानी की अधिक आवश्यकता नहीं होती हैं। देश के लगभग सभी राज्यों में लाल भिंडी (Red lady finger) की खेती की जा सकती हैं। वर्तमान में मध्यप्रदेश के भोपाल में किसान द्वारा इसकी खेती की जा रही हैं।

लाल भिंडी की खेती के लिए खेत मिट्टी कैसी होना चाहिए?

किसान भाईयों बलुई दोमट मिट्टी में लाल भिंडी की खेती की जाए तो इससे अच्छी पैदावार प्राप्त होती हैं। इसके लिए इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए की खेत की मिट्टी जीवांश व कार्बनिक पदार्थ युक्त होनी चाहिए। बीज या फिर पौधा रोपाई करने से पहले मिट्टी का पीएच मान की जांच भी करवा लेना चाहिए। लाल भिंडी की खेती के लिए खेत की मिट्टी का पीएच सामान्य होना चाहिए। सामान्य पीएच होने पर बीज/पौधा अधिक तेजी से विकास करेंगा, साथ ही लाल भिंडी का उत्पादन भी अच्छा होगा।

ये जरूर पढ़े- मूंगफली की खेती कर देगी मालामाल

लाल भिंडी की खेती के लिए खेत तैयार कैसें करें?

किसान भाईयों लाल भिंडी की खेती मानसून और ग्रीष्म ऋतू के समय की जानी चाहिए। बुवाई से पहले खेत को अच्छे से जुताई करे और कुछ समय के लिए धूप में खुला छोड़ दें। एक हेक्टेयर में लाल भिंडी की खेती करने के लिए 15 गाड़ी पुरानी गोबर की खाद डालकर एक बार फिर से अच्छे से जुताई करें। जिससे की खेत में गोबर की खाद अच्छी तरह से मिल जाए।

प्रति हेक्टेयर के हिसाब से 100 किलो ग्राम नाइट्रोजन, 60 किलो ग्राम फास्फोरस, 50 किलो ग्राम पोटाश खेत में डालें। इसके बाद खेत में पानी छोड़ कर पलवे कर दें। एक से दो दिन बाद जब खेत की मिट्टी की उपरी सतह सूखने लगे तब दोबारा इसकी जुताई कर दें। फिर खेत को समतल करने के लिए पाटा चलाएं।

लाल भिंडी के बीजों की रोपाई/रोपण कैसे करे?

खेत को अच्छे से समतल करने के बाद लाल भिंडी के बीजों के रोपाई/रोपण की जाती हैं। किसान भाईयों इसके लिए आपको काशी लालिमा (लाल भिंडी) के बीजों को 10 से 12 घंटे तक पानी में भिगों रखना होगें। बीज अंकुरित हो इसके लिए उन्हे छाया में सुखा दें। लाल भिंडी के पौधों की लाइन से रोपाई करें। लाइन से लाइन की दूरी 45-60 सेंटी मीटर व लाइन में पौधों की आपस में 25 से 30 सेंटी मीटर की दूरी रखना होगी।

ये जरूर पढ़े- Shark Tank India फेम Jugadu Kamlesh का नया जुगाड़

लाल भिंडी की खेती के लिए बीज कहां से खरीदें?

Lal Bhindi Ki Kheti kaise karen | 800 रूपए किलो वाली लाल भिंडी की खेती कैसे करें, बीज लगाकर किसान हो जायगे मालामाल

किसान भाईयों के मन में यह विचार जरूर आया होगा की लाल भिंडी का बीज कितने रुपए किला हैं, और कहां मिलता हैं। वैसे तो लाल भिंड़ी की खेती के लिए बीज किसी भी विश्वसनीय खाद-बीज की दुकान पर मिल सकते हैं। अगर वहां नहीं मिले तो आपको ऑनलाइन ई-कॉमर्स वेबसाइट के जरीये बीज आसानी से घर पहुंच मिल सकते हैं।

किसी भी अच्छी वेबसाइट पर जाकर आप लाल भिंडी के बीज को सर्च करेंगे तो आपके सामने लाल भिंडी के फोटो और बीज से जुड़ी जानकारी आ जाएगी। इसके अलावा लाल भिंडी का बीज बनारस स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट आॅफ वेजिटेबल रिसर्च सेंटर से भी मंगा सकते हैं।

लाल भिंडी की खेती में होने वाले रोग और उनकी रोकथाम

कृषि वैज्ञानिकों का दावा है कि हरी भिंडी की खेती के मुकाबले लाल भिंडी की खेती में बहुत कम रोग लगते हैं। भिंडी की इस किस्म में मच्छर, इल्ली ओर अन्य कीट इतनी जल्दी नहीं लगते हैं। लेकिन इसके पौधें को लाल मकड़ी से बचाना जरूरी हैं। लाल मकड़ी पौधों के पत्तों के नीचे झुण्ड बनाकर एक साथ रहती हैं। वहीं इनका रस चूसते हुए अपनी संख्या बढ़ाती हैं। जिसके कारण पौधे का विकास रूक जाता है और पत्ते पीले होकर सूखकर टूट जाते हैं। इससे बचने के लिए पौधों पर डाईकोफॉल या गंधक का उचित मात्रा में छिडकाव करना पड़ता हैं।

ये जरूर पढ़े- किसानों को होगा भारी मुनाफा इन ट्रेक्टर्स से करें खेती-देखिये लिस्ट

लाल भिंडी के फायदे

हरी भिंडी के मुकाबले लाल भिंडी आसानी से बाजार में नहीं मिलती है। अगर मिल भी जाए तो बहुत महंगी होती है। यहीं कारण है कि कई किसान लाल भिंडी की खेत कर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। लाल भिंडी दिखने में जितनी अच्छी होती है। उतनी ही अच्छी खाने में भी होती हैं।

  • भिंडी का लाल में एंटी ऑक्सीडेंट, आयरन, कैल्शियम सहित कई पोषक तत्व की मात्रा पाई जाती हैं।
  • इसमें पाए जाने वाले एंटी ऑक्सीडेंट दिल के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं।
  • दिल की बीमारी, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल जैसी घातक बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए यह लाभकारी हैं।
  • इसमें फोलिक एसिड भी पाया जाता हैं।
  • फोलिक एसिड होने के कारण गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन करवान चाहिए। जिससे उनको बहुत फायदा होत हैं।

लाल भिंडी की खेत से कितनी कमाई होती हैं?

गौरतब है कि सब्जी मार्केट में अधिकांश रूप में हरी भिंडी आसानी से मिल जाती हैं। इसके दाम भी कम होते हैं। जहां एक ओर हरी भिंडी 40 से 50 रुपए किलो में मिलती है। वहीं लाल भिंडी की कीमत 400 से 800 रुपए प्रति किलो तक पहुंच जाती हैं। (Red Lady Finger Price in India) मेट्रो सिटी में बड़े-बड़े मॉल और वेजिटेबल स्टोर में लाल भिंडी 300 से 400 रुपए प्रति 250ग्राम और 500 तक बेची जाती हैं।

लाल भिंडी की खेत से प्रति एकड़ में करीब 40 से 50 क्विंटल लाल भिंडी की पैदावार हो सकती हैं। वहीं इसकी फसल सामान्य भिंडी के मुकाबले जल्द पक जाती हैं। तकरीबन 45-50 दिनों में लाल भिंडी की खेती पूरी तरह से तैया हो जाती हैं। कुल मिलाकर किसान भाईयों अगर आप कम समय में अच्छी कमाई करना चाहते हो तो लाल भिंडी का विकल्प आपके लिए बहुत शानदार हो सकता हैं।

ये जरूर पढ़े-किसानों को मिलेगी 10 लाख रुपए तक की सब्सिडी-जानिए क्या है एमपी सरकार की योजना

लाल भिंडी की खेती से जुड़े प्रश्न और उत्तर (FAQs)

प्रश्न 1- लाल भिंडी को किसने विकसित किया है
उत्तर- भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान उत्तर प्रदेश ने लाल भिंडी को विकसित किया हैं।

प्रश्न 2- लाल भिंडी की खेती किन राज्यों में हो सकती हैं।
उत्तर- लाल भिंडी की खेती लगभग देश के सभी राज्यों में की जा सकती हैं।

प्रश्न 3- लाल भिंडी का बीज कहां मिलेगा।
उत्तर- लाल भिंडी का बीज ऑनलाइन वेबसाइट या फिर बीज की दुकान पर मिल सकता हैं।

प्रश्न 4- लाल भिंडी की खेती साल में किनती बार कर सकते हैं।
उत्तर- लाल भिंडी की खेती साल में दो बार कर सकते हैं।

प्रश्न 5- लाल भिंडी का दूसरा नाम क्या हैं।
उत्तर- लाल भिंडी को काशी लालिमा भी कहा जाता हैं।


जुड़िये KrishiBiz से – ऐसे ही मनोरंजक, उपयोगी और कृषि योजनाओं के आर्टिकल के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsAppTelegram ग्रुप ज्वाइन करें हमारे को Facebook पेज को like करें और अपने साथियो-मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।।

आपके पास कृषि सम्बंधित कोई प्रश्न या समस्या हो तो निचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करें, हम कोशिश करेंगे की आपकी समस्या या प्रश्न का निदान कृषि विशेषज्ञ के द्वारा प्राप्त हो।

KrishiBiz Team

KrishiBiz में आपका स्वागत हैं, हमारी टीम में एग्रीकल्चर एक्सपर्ट, तकीनीकी एवं पशुपालन विशेषज्ञ एवं योजनाओ के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। जय हिन्द! जय किसान!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button