Kisan Mandhan Yojana Latest Updates 2022 | सरकार किसानों को दे रही 3000 रुपये महीना-कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन

Kisan Mandhan Yojana Latest Updates | पीएम किसान योजना में निवेश करने वाले किसानों को मिलेगी पेंशन

केन्द्र सरकार देश के किसानों की आर्थिक स्थिति को बेहतर करने का लगातार प्रयास कर रही हैं। इसके लिए सरकार ने कई नई योजनाओं को शुरू किया। जिससे की किसानों की दशा ठीक हो सकें। इन्ही योजनाओं में से एक योजना है पीएम किसान मानधन योजना Kisan Mandhan Yojana Latest Updates 2022। इस के तहत वृद्ध किसानों को साल में 36 हजार रुपए सरकार द्वारा दिए जाते हैं। सैकड़ों की संख्या में किसानों ने इस योजना का लाभ लेना भी शुरू कर दिया हैं। किसान भाईयों से निवेदन है कि वे अपने भविष्य को खुशहाल बनाने तथा आर्थिक तंगाई से बचने के लिए इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

ये भी पढ़े- कृषि उड़ान योजना के जरिये अब विदेशों में बेचो अपनी फसल

pm kisan mandhan yojana in hindi

अक्सर देखने में आता है कि वृद्धावस्था में पहुंचने के बाद शरीर के साथ आर्थिक स्थिति भी खराब हो जाती हैं। जीवन व्यापन करने के लिए भी उसे भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में तो हाल ओर भी खराब हो जाते हैं। हालांकि रिश्तेदार और आसपडोस के लोग कुछ हद तक ध्यान जरूर देतें हैं। फिर भी समय रहते किसान भाईयों को इस योजना का लाभ जरूर लेना चाहिए। अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो हम आपको pm kisan mandhan yojana status, पीएम किसान मानधन योजना रजिस्ट्रेशन, पीएम किसान मानधन योजना क्या है और किसान योजना के बेनिफिट के साथ ही पीएम किसान मानधन योजना ऑनलाइन एवं kisan mandhan yojana in hindi में पूरी जानकारी मिलेगी।

ये भी पढ़े- एक मोबाइल ऐप करेगा किसानों को मालामाल

kisan mandhan yojana kya hai

केन्द्र सरकार ने किसान मानधन योजना के जरीये वृद्ध किसानों को हर महीने 3 हजार रुपए पेंशन दे रही हैं। लेकिन ध्यान रहें किसान भाईयों इस योजना का लाभ तभी मिलेगा जब आप हर महीने कुछ राशि जमा करेंगे। इस योजना का लाभ और इसमें निवेश करने की उम्र 18 साल से 40 साल तक हैं। यानि अगर आप 18 साल के हो गए हैं तो इस योजना से जुड़ सकते हैं।

कितने रुपए जमा करवाने होंगें- kisan yojana benefits

केन्द्र सरकार की इस योजना किसान मानधन योजना (PM Kisan Mandhan Yojan) के नियमों के अनुसार पेंशन फंड में किसानों को हर महीने 55 रुपए से लेकर 200 रुपए तक जमा करवाने होंगे। जब रुपए जमा करवाने वालो किसान 60 साल का हो जाता है तब उसे हर महीने तीन हजार रुपए माह की पेंशन सरकार की ओर से मिलेगी। उदहारण के तौर पर देखा जाए तो अगर किसी की उम्र 18 साल है तो उसे हर महीने 55 रुपए जमा करवाने होेंगे। जबकि उसकी उम्र 40 साल है तो उसे हर माह 200 रुपए जमा करवाने होंगे।

ये भी पढ़े- e-NAM Portal से किसानो को होगा लाखों का मुनाफा, कैसे उठाये फायदा

कैसै करें रजिस्ट्रेशन-kisan mandhan yojana registration

किसान भाईयों अगर आपको यह योजना पसंद आई तो इसमें आप रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। साथ ही हमारे लेख के बारे में अपने साथियों को भी जानकारी दे सकते हैं। हम आशा करते हैं कि हमारे द्वारा दी गई अब तक की जानकारी से आप संतुष्ट होंगे। हमारे इस लेख को शेयर भी करें। तो किसान भाईयों हम आपको यह बता रह है कि मानधन योजना का लाभ लेने के लिए आपको योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।

ये भी पढ़े- PM Fasal Bima Yojana – Crop Insurance क्या हैं, कैसे करें Online Registration

kisan mandhan yojana online

पीएम किसान मानधन योजना के लिए आप ऑफलाइन और ऑनलाइन घर बैंठे रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए आपको ग्राम में चले रहे कॉमन सर्विस सेंटर पर जाना होगा। योजना के तहत आवश्यक दस्तावेज जरूर अपने साथ लेकर जाए। जबकि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए आपको योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां पर आपको सेल्फ एनरोलमेंट करना होगा। यहां पर मोबाइन नंबर और ओटीपी आदि की जानकारी देनी होगी।


जुड़िये KrishiBiz से – ऐसे ही मनोरंजक, उपयोगी और कृषि योजनाओं के आर्टिकल के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsAppTelegram ग्रुप ज्वाइन करें हमारे को Facebook पेज को like करें और अपने साथियो-मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।।

आपके पास कृषि सम्बंधित कोई प्रश्न या समस्या हो तो निचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करें, हम कोशिश करेंगे की आपकी समस्या या प्रश्न का निदान कृषि विशेषज्ञ के द्वारा प्राप्त हो।

KrishiBiz Team

KrishiBiz में आपका स्वागत हैं, हमारी टीम में एग्रीकल्चर एक्सपर्ट, तकीनीकी एवं पशुपालन विशेषज्ञ एवं योजनाओ के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। जय हिन्द! जय किसान!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button