Kisan Garjana Rally दिल्ली में किसान कर रहे किसान गर्जना रैली | क्या हैं प्रमुख मांगे

किसानों की मांगें पूरी नहीं होने से नाराज भारतीय किसान संघ कर रहा किसान गर्जना रैली

दिल्ली में आज फिर किसानो का जमावड़ा लग गया  है। भारतीय किसान संघ की ओर से रामलीला मैदान में किसान गर्जना रैली का आयोजन किया गया है। जिसमें देशभर से 50,000 से ज्यादा किसानो का आने का दावा किया जा रहा है। किसान 700 से ज्यादा बसे और 4000 से अधिक प्राइवेट वाहनों से दिल्ली पहुंचे है। रैली का आयोजन सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक है। 

भारतीय किसान संघ की प्रमुख मांगे

  1. किसानो की मांग है कि उन्हें लागत आधारित मूल्य दिया जाए और कृषि उपकरणों पर GST खत्म की जाए। किसान संगठनों में किसान सम्मान निधी राशि में भी बढ़ोतरी करने की भी मांग कर रहे है
  2. जीएम फसलों पर प्रतिबंधित करने करने और नदियों को जोड़कर हर खेत को सिंचाई का पानी देने की मांग की जा रही है।
  3. पीएम किसान सम्मान निधि की राशि में खेती की बढ़ी हुई लागत के अनुपात में बढ़ोतरी की जाए, अनाज में सब्सिडी के अलावा DBT के माध्यम से किसानों को आर्थिक सहायता दी जाए।
  4. सिंचाई और नदी लिंक प्रोजेक्ट्स के लिए भी मदद दी जाए। BKS ने इस उद्देश्य के लिए अधिक पैसे देने करने की मांग की है।
  5. किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा 3 लाख रुपए से बढ़ाकर 10 लाख रुपए करने, कार्डधारकों को भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) से प्रमाणपत्र की जरूरत के बिना माइक्रो-प्रोसेसिंग फूड यूनिट्स लगाने का लाइसेंस देने की मांग कर रहा है। FSSAI प्रमाण पत्र प्राप्त करना एक लंबी और चुनौतीपूर्ण प्रक्रिया है।
  6. किसानों को कारोबारी बनने के लिए लाइसेंस दिया जाना चाहिए। इसके लिए अलग से कोई सर्टिफिकेट लेने की जरूरत न हो।
  7. देश में जैविक खेती को बढ़ावा देने के साथ-साथ किसानों की आय बढ़ाने की मांग सहित, ग्रामीण कृषि बाजार (ग्राम) में 22,000 हाट डेवलप करने की मांग भी शामिल है।

दिल्ली ट्रैफिक में बदलाव 

किसानो की रैली को देखकर दिल्ली के ट्राफिक में बदलाव किया गया है इसका सबसे ज्यादा असर सेन्टर दिल्ली में हुआ है। ट्रैफिक पुलिस ने यातायात संबंधी एडवाइजरी जारी की है महाराजा रणजीत सिंह मार्ग ,मीरदर्द चौक,दिल्ली गेट ,मिंटो रोड,जेएलएन मार्ग,कमला मार्केट,अजमेरी गेट,भवभूति मार्ग,चमन लाल मार्ग,पहाड़गंज चौक,झंडेवालान गोल चक्कर के इलाको में सुबह 9 बजे से ट्राफिक नियम में बदलाव हुआ है। भीषण जाम की स्थिति में इन रूटों पर प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है।

गर्जना रैली को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने किसानों की भारी भीड़ की वजह के कारण लोगों से अपील की है कि रेलवे स्टेशन या बस स्टेशन जाने के लिए घर से एक्स्ट्रा टाइम लेकर निकले। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक अजमेरी गेट के बजाय पहाड़गंज की ओर से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाना ज्यादा उचित होगा. इसके साथ ही ट्रैफिक से बचने के लिए मेट्रो का उपयोग करने की सलाह दी गई है. इसके साथ ही पुलिस ने लोगों से सड़कों की भीड़ कम करने में मदद के लिए सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

 

KrishiBiz Team

KrishiBiz में आपका स्वागत हैं, हमारी टीम में एग्रीकल्चर एक्सपर्ट, तकीनीकी एवं पशुपालन विशेषज्ञ एवं योजनाओ के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। जय हिन्द! जय किसान!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button