Khajoor ki Kheti खजूर की खेती: एक पेड़ से तकरीबन 50 हजार रुपये तक की कमाई

खजूर की खेती से किसान 5 साल में दो से तीन लाख रुपये आसानी से कमा सकते हैं। एक पेड़ से 50 हजार रुपये तक कमा सकते हैं।

खजूर की खेती: किसान अपनी आय बढ़ाने के लिए कई तरह की फसल की खेती करते हैं। किसान पारंपरिक फसलों की खेती के साथ ही यदि अलग-तरह की फसलों की खेती करे तो इससे काफी अच्छी कमाई की जा सकती है। ऐसे में खजूर की खेती किसानों के लिए लाभ का सौदा साबित हो सकती है। खजूर कई पोषक तत्वों से युक्त फल है। बाजार में पूरे साल इसकी डिमांड बनी रहती है। खजूर खराब नहीं होता, इसके फलों को सुखाकर छुहारे बनाए जाते है। भारत के राजस्थान, तमिलनाडु, केरल, गुजरात में इसकी खेती सबसे ज्यादा होती है।  किसान भाई खजूर की खेती कर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। आज हम इस लेख के माध्यम से आपको खजूर की खेती से जुड़ी जानकारी देंगे।

खजूर के पेड़ से कमाई 

किसान खजूर के एक पेड़ से सालाना 50,000 रुपए की कमाई आसानी से कर सकते हैं। यदि किसान खजूर के 10 पेड़ तैयार कर लेते हैं तो उन्हें खजूर की खेती से सालाना 5 लाख रुपए की कमाई आसानी से हो सकती है। वहीं किसान इससे भी ज्यादा खजूर के पेड़ तैयार कर लेते हैं, तो उन्हें इससे भी ज्यादा इनकम हो सकती है।

चने की खेती करने वाले किसान तगड़े मुनाफे के लिए जनवरी महीने में करें ये काम

जाने कैसे की जाती है खजूर की खेती?

खजूर को बीज से ही लगाया जाता है, लेकिन इसकी शाखा से भी इसकी रोपाई की जा सकती है। शाखा से लगाए गए पौधों में उस पौधे के गुण आते हैं जिस पौधे से वह शाखा ली गई है, लेकिन भारत में अधिकतर खजूर को बीज की सहायता से ही उगाया जाता है। इसके लिए पहले नर्सरी में पौधा तैयार किया जाता है। इसके बाद पौधा जब खेत में रोपाई के लिए तैयार हो जाए तो उसे खेत में लगाया जाता है। यदि आप स्वयं इसकी नर्सरी तैयार नहीं कर सकते तो आप सरकारी नर्सरी से भी खजूर के पौधे लाकर लगा सकते हैं।

गेहूं की खेती: इस समय गेहूं की सिंचाई करने से मिलेगी बंपर पैदावार

खजूर की प्रमुख किस्में और उनकी संख्या

खजूर की कई किस्में है जिनमें बरही, खुनेजी, हिल्लावी, जामली, खदरावी आदि आती है। यह खूजर की काफी अच्छी किस्में मानी जाती है। खजूर की नर व मादा किस्में होती है। खजूर की 148 मादा किस्म के पौधों के साथ, 8 नर पौधे लगाना जरूरी होता है। इसलिए किसानों को इसके नर और मादा दोनों को इसी अनुपात में खरीदना चाहिए यानि 148 मादा पौधों के साथ 8 नर पौधे लगाने चाहिए।

जनवरी में करें इन फसलों की खेती, होगा तगड़ी कमाई

सेहत के लिए भी फायदेमंद है खजूर 

खजूर का इस्तेमाल खाने में किया जाता है। इस पर लगने वाले फलों से कई तरह की चीजें बनाई जाती है, जिनमें चटनी, आचार, जैम, जूस और बेकरी उत्पाद ( बिस्कुट ) जैसी चीजें शामिल हैं। इसके फलों को सुखाकर छुहारे बनाए जाते हैं, जिनका इस्तेमाल भी खाने में किया जाता है। इसके सूखे हुए फल से पिंडखजूर बनाए जाते हैं। खजूर के फल में कई ऐसे गुण मौजूद हैं। जिस कारण इसको खाने से मनुष्य को कैंसर, ब्लड प्रेशर, दिल, पेट, हड्डियों संबंधित बीमारी काफी कम होती है।


जुड़िये KrishiBiz से – ऐसे ही कृषि उपयोगी ज्ञानवर्धक, उपयोगी, आधुनिक तकनीक और कृषि योजनाओं आदि कृषि सम्बंधित जानकारियों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group या हमारे Telegram ग्रुप ज्वाइन करें हमारे को Facebook पेज को like करें और अपने साथियो-मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

KrishiBiz Team

KrishiBiz में आपका स्वागत हैं, हमारी टीम में एग्रीकल्चर एक्सपर्ट, तकीनीकी एवं पशुपालन विशेषज्ञ एवं योजनाओ के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। जय हिन्द! जय किसान!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button