खाद के दाम हुए कम, Fertilizer Rate List 2023, किस दाम में मिलेगी यूरिया, DAP, NPK, MOP

केंद्र सरकार ने किये खाद के दाम में कमी, सब्सिडी रेट में मिलेगी खाद | Fertilizer Rate List 2023

Fertilizer Rate List 2023 केंद्र सरकार ने भारत के किसानों को बहुत बड़ी राहत दे दी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खाद और उर्वरक के कच्चे माल में हुई बढ़ोतरी के बाद भी केंद्र सरकार की और इस खरीफ सीजन में उर्वरकों की कीमतों में किसी भी प्रकार की वृद्धि नहीं की है। पिछले साल के अनुसार इस साल भी खाद/उर्वरक के दाम समान ही रहेंगे।

ये भी पढ़े- फसलों में DAP के स्थान पर इन खादों का करें प्रयोग-होगा ज्यादा मुनाफा

भारत सरकार की खाद कंपनी IFFCO ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रसायनिक खाद (Chemical Fertilizer) व उर्वरकों के दाम में आई वृद्धि के बाद भी देश में खाद की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने इस बार यूरिया, DAP, NPK, MOP आधारित खाद के दामों को स्थिर रखने के लिए कंपनियों को सब्सिडी देने का फैसला किया था। यही कारण है कि इस बार खाद उर्वरकों के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। केंद्र सरकार ने 60939 करोड़ रुपए की सब्सिडी जारी की थी।

Fertilizer Rate List 2023 सब्सिडी/बिना सब्सिडी खाद के भाव

भारतीय कंपनी इफको ने खरीफ सीजन 2022 के लिए खाद और उर्वरकों की कीमत जारी की है। किसानों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि यह कीमत खाद की बोरियों पर स्पष्ट रूप से लिखी हुई है। किसान इन कीमतों पर इस साल अलग-अलग खाद खरीद पाएंगे।
उर्वरकअंतर्राष्ट्रीय मूल्य
(₹ प्रति बैग)
अधिकतम खुदरा मूल्य
(₹ प्रति बैग)
सब्सिडी
(₹ प्रति बैग)
यूरिया (आयातित)2450266.502183.50
DAP407313502501
NPK329114701918
MOP26541700759

ये भी पढ़े- Custom Hiring Center 2022 किसानों को मिलेगी 10 लाख रुपए तक की सब्सिडी

क्या होगी Fertilizer Rate List 2023

2022 की शुरुआत से चल रहे यूरोप में तनाव के कारण खाद/उर्वरक के निर्माण में काम आने वाले कच्चे माल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। जो की निरंतर जारी रहेगी, जिसके कारण कई देशों में खाद/उर्वरक के दाम लगातार आसमान छूते जा रहे हैं। देश में भी खाद की कीमतों को बढ़ाने का दबाव था। लेकिन सरकार ने इन पर सब्सिडी बढ़ाकर किसानों को एक बड़ी राहत दी है।

देश में कितनी खाद की आवश्यकता होती है

खरीफ और रबी सीजन में विभिन्न प्रकार की फसलों के लिए कई प्रकार की खाद और उर्वरक का उपयोग किसानों द्वारा किया जाता है। देश के किसान खेती में सबसे अधिक रासायनिक खादों में यूरिया का उपयोग करते हैं। साल 2020 21 के अनुसार देश में यूरिया की 350.51 लाख टन, एनपीके 125.82 लाख टन, एमओपी 34.32 लाख टन और डीएपी 119.18 लाख टन की आवश्यकता थी। बावजूद इसके कम संख्या में खाद का आयात किया गया।

देश में कितनी खाद आयात होती है

हमारे देश में रहने वाले अधिकांश किसान कृषि पर ही निर्भर हैं। यही कारण है कि उनकी आजीविका का साधन एकमात्र कृषि ही है। खेती के लिए उर्वरक की आवश्यकता भी अधिक रहती है। देश में खाद का उत्पादन बहुत कम किया जाता है। इसके कारण सभी प्रकार के उर्वरक आयात करना पड़ रहा है।
जिनको को हमारे द्वारा आयात किया जा रहा है उनकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमत बहुत अधिक है। भारत में साल 2020-21 के तहत विभिन्न प्रकार के उर्वरक आयात किया गया था।
  • यूरिया – 98.28 लाख टन
  • DAP – 48.82 लाख टन
  • NPK – 13.90 लाख टन
  • MOP – 42.27 लाख टन

जुड़िये KrishiBiz से – ऐसे ही कृषि उपयोगी ज्ञानवर्धक, उपयोगी, आधुनिक तकनीक और कृषि योजनाओं आदि कृषि सम्बंधित जानकारियों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp के Group 01Group 2Group 3 को या हमारे Telegram ग्रुप ज्वाइन करें हमारे को Facebook पेज को like करें और अपने साथियो-मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

आपके पास कृषि सम्बंधित कोई प्रश्न या समस्या हो तो निचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करें, हम कोशिश करेंगे की आपकी समस्या या प्रश्न का निदान कृषि विशेषज्ञ के द्वारा प्राप्त हो।

KrishiBiz Team

KrishiBiz में आपका स्वागत हैं, हमारी टीम में एग्रीकल्चर एक्सपर्ट, तकीनीकी एवं पशुपालन विशेषज्ञ एवं योजनाओ के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। जय हिन्द! जय किसान!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button