Spraying Of Pesticides On Crops: फसलों पर कीटनाशकों के छिड़काव के समय इन बातों का रखें ध्यान,

यदि फसलों की सुरक्षा के लिए कीटनाशकों का छिड़काव करते समय सावधानी न बरती जाए तो किसानों के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचता है। ऐसे में किसान कुछ सावधानियां बरतकर खुद को बचा सकते हैं।

फसलों पर कीटनाशकों के छिड़काव: अक्सर देखा गया है कि किसान खेत में कीटनाशक का छिड़काव करते हुए कई बार दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में किसानों को कीटनाशक का छिड़काव करते समय लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। आपकी एक छोटी सी लापरवाही से बहुत नुकसान हो सकता है। यह कीटनाशक इतने घातक होते हैं जिससे किसान की मौत तक हो सकती है।

हर कोई किसान चाहता है कि उसके द्वारा बोई गई फसल की बेहतर पैदावार प्राप्त हो। इसके लिए किसान बहुत ही मेहनत से खेत में काम करता है। फसलों की बेहतर पैदावार के लिए किसान फसलों में खाद व उर्वरकों का उपयोग करते हैं। जिस प्रकार फसलों की बेहतर पैदावार के लिए पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है, उसी प्रकार फसलों को बीमारियों व कीटों से बचाने के लिए कीटनाशकों का प्रयोग भी करना आवश्यक हो जाता है। अत्यधिक उपयोग से पर्यावरण और स्वास्थ्य को हानि हो सकती है।

कीटनाशकों का प्रयोग करते समय किसान को सावधानी बरतनी चाहिए, इन बातों का ध्यान रखें किसान

फसलों को कीटों व रोगों से बचाने के लिए उन पर कीटनाशक का छिड़काव करना पड़ता है। यह काम स्वयं किसान ही करता है। ऐसे में किसान को चाहिए कि अपने को सुरक्षित रखते हुए कीटनाशक का छिड़काव करे।

  • पूरी तरह से खाली पेट स्प्रे न करें इससे आपको चक्कर आने जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
  • हो सकें तो एक साथी जरूर साथ ले जाएं।
  • कीटनाशक का छिड़काव करते समय मुंह पर मास्क लगाएं, हाथों में दस्ताने सहित शरीर के सभी अंगों को कपड़े से ढंक लेना चाहिए। क्योंकि कई कीटनाशक त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं।
  • फसलों पर सही समय पर इसकी उचित मात्रा का ही छिड़ाकाव करें, ज्यादा मात्रा में कीटनाशक का छिड़काव फसल व लोगों की सेहत दोनों के लिए हानिकारक है।
  • छिड़काव करते समय अपने स्प्रे पंप जिससे आप छिड़काव कर रहे हैं उसे अच्छी तरह से चेक कर लेना चाहिए।
  • यदि स्प्रे पंप पर लगा नोजल खराब हो गया है तो उसे बदल देना चाहिए।
  • कीटनाशक का छिड़काव फ्लेमिन या फ्लड जेट नोजल लगाकर करना चाहिए।
  • फसलों पर छिड़काव के लिए कृषि वैज्ञानिक द्वारा निर्धारित की गई रसायन की मात्रा का पानी में घोल बनाकर स्प्रे करना चाहिए।
  • फसलों पर कीटनाशकों का छिड़काव हवा के विपरित दिशा में नहीं करना चाहिए। इससे रसायन आपके शरीर पर गिर सकता है। इससे आपको हानि हो सकती है।
  • छिड़काव के समय बीड़ी, सिगरेट, जर्दा, तंबाकू, गुटखा आदि ऐसी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • फसल पर छिड़काव पूरे खेत में एक सामान रूप से करना चाहिए। छिड़काव के बाद उपयोग में लिए गए स्प्रे पंप को अच्छी तरह से साफ कर लेना चाहिए।
  • कीटनाशक रसायन को कभी सुंधना, चखना व स्पर्श नहीं करना चाहिए। ऐसा करने पर आप पर इसका वितरित प्रभाव पड़ सकता है आपकी जान को खतरा हो सकता है।
  • कीटनाशक का छिड़काव करने के बाद कीटनाशक रसायन के डिब्बों को तोड़कर जमीन में गहरा गाड़ देना चाहिए।
  • छिड़काव के बाद शरीर व कपड़ों को साबुन से अच्छी तरह साफ करें।
  • यदि कीटनाशक के छिड़काव के दौरान या उसके बाद शरीर पर कोई प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, तो तुरंत नजदीकी अस्पताल में डॉक्टर से परामर्श लें।

यह भी पढ़े-


जुड़िये KrishiBiz से – ऐसे ही कृषि उपयोगी ज्ञानवर्धक, उपयोगी, आधुनिक तकनीक और कृषि योजनाओं आदि कृषि सम्बंधित जानकारियों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group या हमारे Telegram ग्रुप ज्वाइन करें हमारे को Facebook पेज को like करें और अपने साथियो-मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

KrishiBiz Team

KrishiBiz में आपका स्वागत हैं, हमारी टीम में एग्रीकल्चर एक्सपर्ट, तकीनीकी एवं पशुपालन विशेषज्ञ एवं योजनाओ के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। जय हिन्द! जय किसान!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button