घर पर तैयार करे संतुलित और पौष्टिक पशु आहार

कम पैसे में घर पर पौष्टिक और संतुलित पशु आहार कैसे बनाये, पशु आहार का क्या होगा फायदा और कितनी मात्रा में खिलाएं

आज हम इस आर्टिकल में पशुओ के लिए दाना, संतुलित आहार आप घर पर ही कैसे तैयार कर सकते हो। क्योकि बाजार में बिकने वाले आहार बहुत ही महंगा होता हैं और साथ ही उसमे बहुत प्रकार की मिलावट होती है। पैसा भी खर्च होता हैं और हमारे पशुओं की सेहत भी ख़राब होती हैं।

बाजार में कई सारी कम्पनिया पैसे कमाने के नाम पर कुछ भी बेच रही हैं। यहाँ तक की यदि अनाज सड़ जाता है या ख़राब हो जाता है, उसको भी पीसकर पशुओ के आहार के रूप में बेच रही है, जिसके कारण पशुओ की सेहत खराब हो जाती है और पशु दूध भी अच्छा नहीं दे पाते। यह तक तो ठीक हैं लेकिन पशु बीमार भी हो जाते हैं उसके बाद हमारे किसान भाई को हॉस्पिटल के चक्कर लगाने पड़ते है।

पशुओ के लिए संतुलित आहार क्या होता हैं?

किसी भी पशु को 24 घण्टों में दिया जाने वाला आहार (दाना व चारा) जिसमें उनकी आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु पौष्टिक  पदार्थ शामिल हों, उसे पशु आहार कहते है। जिस आहार से पशु को सभी आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में उपलब्ध हों, उसे संतुलित आहार कहते हैं।

जरूर पढ़ें – Dairy Industry Technology 2022 जो भारतीय डेयरी उद्योग को बदल देगी

भारतीय पशुचिकित्सा अनुसंधान संस्थान के न्यूट्रीशियन विभाग के प्रधान वैज्ञानिक डॉ पुतान सिंह के अनुसार “संतुलित आहार पशुओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि संतुलित आहार से न केवल गाय-भैंस की दूध उत्पादन क्षमता बढ़ती है बल्कि स्वस्थ रहते हैं। पशुपालक के पास जो उपलब्ध है वो उसे खिलाता है। ऐसा बिल्कुल न करें। एक वयस्क जानवर, एक गर्भवती जानवर और एक बच्चे को दिए जाने वाले भोजन की मात्रा जानवरों में भिन्न होती है। पशुपालक इस ओर ध्यान ही नहीं देते।”

घर पर बनाये 100 KG संतुलित पशु आहार

KrishiBiz के इस लेख के माध्यम से सीखेंगे की पशुओ के लिए घर पर 100 Kg पशु आहार कैसे तैयार करे। हमारे बताये तरीके से अगर आप घर पर स्वयं अपने हाथों से शुद्ध और पौष्टिक आहार बनाएंगे, और आप अपनी गाय-भैंस को खिलाएंगे तो, आपके पशु हश्ट-पुष्ट तगड़े हो जायेंगे और साथ ही अच्छा और अच्छी मात्रा में दूध भी देंगे।

रिजल्ट 100% अच्छा मिलेगा इस बात का हम आपको विश्वास दिलाते हैं। वैसे तो पशु आहार मिश्रण बनाने की बहुत सारी विधियाँ है, लेकिन हम आपको बहुत ही आसान तरीके से पशु आहार बनाने की विधि शेयर कर रहे हैं, जिससे आप घर पर आसानी से बना 100 KG सकोगे। 

जरूर पढ़ें – किसानों को मिलेगी 10 लाख रुपए तक की सब्सिडी

कौन-कौन से अनाज का मिश्रण करें

पशु आहार बनाने के लिए सबसे पहले अनाज दाना चाहिए जो कि हर घर पर उपलब्ध रहता है। पशु आहार में इसकी अनाज दाना की मात्रा लगभग 50-60 KG होनी चाहिए। पशु आहार बनाने के लिए आप सिर्फ गेंहू भी ले सकते है, अगर धान की उपलब्धता हो तो, तो आप धान भी ले सकते हैं, बाजरा, मक्कीदाना  कोई भी भी ले सकते हैं। गेंहू, धान, मक्का, जौ, गेंहू या बाजरा में से कोई भी एक या कोई भी 2 या 3 या सभी को मिलकर भी उपयोग में ले सकते हैं। अनाज से पशुओं को कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, मिनरल्स, मल्टी विटामिन आदि आवश्यक आदि पोषक तत्वों की पूर्ति होती हैं।  

अनाज के साथ ये भी मिलाएं

केवल अनाज खिलाने से पशुओं को सम्पूर्ण पोषण नहीं मिलता हैं साथ में आपको कई अन्य चीजे भी मिक्स करना पड़ेगी। आपको पशु आहार बनाने के लिए अनाज के साथ खली जैसे सरसों की खल, मूंगफली की खल, बिनौला की खल, अलसी की खल, लाही की खल, तिल की खल, मूंगफली की खल आदि की खल जो भी उपलब्ध हो कोई भी ले सकते हैं।  इन सभी को मिलाने से दूध की मात्रा एवं पौष्टिकता में वृद्धि होती है। पशु आहार में अनाज के साथ खल की मात्रा लगभग 32 KG होनी चाहिए। इनमें से कोई एक खली को दाने में मिला सकते है। 

जरूर पढ़ें – किसानों को ड्रोन खरीदने के लिए सब्सिडी

पशु आहार में सम्पूर्ण के लिए चोकर जैसे गेंहू का चोकर, चना की चूरी, दालों की चूरी, राइस ब्रान, अरहर की भूसी, मूंग की भूसी, मसूर की भूसी आदि कोई भी चोकर/चुरी ले सकते हैं। क्योंकि इन सभी भुसियों/चुरीयों में प्रोटीन तत्व अत्यधिक होते हैं और भूसी में फासफोरस का काफी मात्रा होता है जो दूध की उत्पादन, क्षमता बढ़ाने में सहायक होता है।

इनकी मात्रा लगभग 35 किलो, खनिज लवण की मात्रा लगभग 2 किलो, नमक लगभग 1 किलो होना चाहिए। इन सभी को लिखी हुई मात्रा के अनुसार मिलाकर अपने को पशु को खिला सकते है। यदि बनायें गए पशु आहार के मिश्रण को पशु नहीं खाये तो इस मिश्रण में आप भी गुड़ डाल सकते है। आप इस मिश्रण में थोड़ा सा खाने का सोडा भी मिलाइये जिससे पशु की प्यास खुलेगी और वह पानी ज्यादा पियेगा। 

घर पर बनाये पशु आहार का होगा फायदा

पशुपालक और किसान भाइयों घर पर बनाये इस पशु आहार मिश्रण पशुओं के लिए बहुत ही गुणकारी होगा। पशु आहार के मिश्रण की पौष्टिकता की ताकत से आपको बहुत फायदा देखने को मिलेगा।

  • गाय-भैंस का दूध गुणकारी (स्वास्थ्यवर्धक) होगा
  • प्रजनन क्षमता में वृद्वि होती है।
  • पशुओं को स्वादिष्ट लगता हैं जिससे समय पर खा लेता हैं। 
  • दुधारू पशु पहले से अधिक दूध देते हैं, दूध उत्पादन में 20-25 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी होती है  
  • गाय-भैंस लम्बे समय तक दूध देते हैं। 
  • घर पर बनाया आहार बहुत जल्दी पच जाता है।
  • बाजार के पशु आहार से सस्ता पड़ता हैं।
  • पशुओं का स्वास्थ्य ठीक रहता हैं
  • रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
  • बीमारी से बचने की क्षमता प्रदान करता हैं।
  • दूध और घी में भी बढ़ोत्तरी होती है।

पशु आहार कितनी मात्रा में खिलाएं

  • पशु के शरीर की देखभाल के लिए- गाय के लिए 1.5 KG रोजाना व भैंस के लिए 2 KG रोजाना देना चाहिए।
  • दुधारू पशुओं के लिए- गाय प्रत्येक 2.5 Ltr. दूध के अनुपात में 1 KG दाना, भैंस प्रत्येक 2 Ltr. दूध के अनुपात में 1KG पशु आहार मिश्रण देना चाहिए।
  • गाभिन गाय या भैंस के लिए- छह माह से ऊपर की गर्भवती गाय या भैंस को 1 KG से 1.5 KG दाना रोजाना एक्स्ट्रा देना चाहिए।
  • बछड़े या बछड़ियों के लिए- 1KG से 2.5 KG तक पशु आहार मिश्रण रोजाना या उनकी उम्र या वजन के अनुसार देना चाहिए।

जुड़िये KrishiBiz से – ऐसे ही कृषि उपयोगी ज्ञानवर्धक, उपयोगी, आधुनिक तकनीक और कृषि योजनाओं आदि कृषि सम्बंधित जानकारियों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group को या हमारे Telegram ग्रुप ज्वाइन करें हमारे को Facebook पेज को like करें और अपने साथियो-मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

आपके पास कृषि सम्बंधित कोई प्रश्न या समस्या हो तो निचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करें, हम कोशिश करेंगे की आपकी समस्या या प्रश्न का निदान कृषि विशेषज्ञ के द्वारा प्राप्त हो।

KrishiBiz Team

KrishiBiz में आपका स्वागत हैं, हमारी टीम में एग्रीकल्चर एक्सपर्ट, तकीनीकी एवं पशुपालन विशेषज्ञ एवं योजनाओ के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। जय हिन्द! जय किसान!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button