DSR धान स्वर्णा सब-1 खेती: DSR तकनीक से धान की खेती में होगा ज्यादा फायदा
DSR तकनीक से धान स्वर्णा सब-1 की खेती करें और 15 दिन पहले बंपर पैदावार पाएं। जानें इस किस्म के फायदे, कीमत, सरकारी बीज सब्सिडी और ऑनलाइन ऑर्डर की पूरी प्रक्रिया।

DSR धान स्वर्णा सब-1 खेती: अगर आप धान की खेती करते हैं तो यह जानकारी आपके लिए बहुत फायदेमंद है। धान की किस्म स्वर्णा सब-1 (Paddy Swarna Sub-1) बाकी किस्मों के मुकाबले पानी में ज्यादा दिनों तक टिकने वाली है। खास बात ये है कि अगर आप इस किस्म की बुवाई DSR (Direct Seeded Rice) तकनीक से करते हैं तो फसल करीब 15 दिन पहले ही तैयार हो जाती है।
कितने दिन में तैयार होगी फसल?
धान की स्वर्णा सब-1 किस्म आमतौर पर 150-155 दिन में तैयार होती है। लेकिन अगर किसान डीएसआर तकनीक से बुवाई करते हैं तो यह किस्म सिर्फ 140 दिनों में ही तैयार हो जाती है। यानी आपको जल्दी फसल कटाई का फायदा मिलेगा।
पानी में भी नुकसान नहीं
धान की यह किस्म सामान्य किस्मों से अलग है। यह करीब 14 से 17 दिन तक पानी में डूबी रह सकती है और फिर भी अच्छी पैदावार देती है। अगर फसल बाढ़ में भी डूब जाए तो किसान को नुकसान नहीं होगा।
कितनी होगी पैदावार?
अगर खेत में ज्यादा बाढ़ आती है तो भी यह किस्म 6 टन प्रति हेक्टेयर तक की उपज देती है। जबकि सामान्य बाढ़ या बारिश में 4 से 6 टन प्रति हेक्टेयर तक आराम से मिल जाता है।
यह भी पढ़ें- बहुत ही कम समय में तैयार हो सकते हैं ये जैविक खाद, कम लागत में हो जाएगा काम
कहां से और कितने में मिलेगा बीज?
किसान भाई सरकारी नेशनल सीड्स कॉर्पोरेशन (NSC) से इस किस्म के बीज कम दाम पर खरीद सकते हैं। बाजार में इसका 6 किलो बीज पैक 444 रुपये में मिलता है, लेकिन NSC इसे सिर्फ 340 रुपये में ही बेच रहा है। इतना ही नहीं, अगर आप 15 जुलाई 2025 तक ऑर्डर करते हैं तो आपको एक टी-शर्ट भी फ्री में मिलेगी।
कैसे करें ऑनलाइन ऑर्डर?
- सबसे पहले mystore.in वेबसाइट खोलें।
- वहां से धान स्वर्णा सब-1 किस्म का बीज चुनें।
- अपनी जरूरत के हिसाब से पैक चुनकर Add to Cart पर क्लिक करें।
फिर Checkout पर क्लिक करें। - अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें और OTP से वेरीफाई करें।
- अपना सही पता भरें और ऑर्डर कन्फर्म करें।
यह भी पढ़ें- PM Kisan 20th Installment 2025: कब आएगी 20वीं किस्त, जानिए पूरी अपडेट
किसानों के लिए क्यों फायदेमंद है यह किस्म?
- यह किस्म बाढ़ या ज्यादा बारिश में भी अच्छी उपज देती है।
- DSR तकनीक से बुवाई कर फसल जल्दी तैयार कर सकते हैं।
- बाजार से सस्ता बीज सरकारी निगम से घर बैठे मंगा सकते हैं।
- सरकारी स्कीम से मुफ्त गिफ्ट भी मिलेगा।
अगर आप भी धान की खेती करते हैं तो इस बार स्वर्णा सब-1 किस्म और डीएसआर तकनीक का जरूर इस्तेमाल करें और बंपर पैदावार पाएं।
जुड़िये KrishiBiz से – ऐसे ही कृषि उपयोगी ज्ञानवर्धक, उपयोगी, आधुनिक तकनीक और कृषि योजनाओं आदि कृषि सम्बंधित जानकारियों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group या हमारे Telegram ग्रुप ज्वाइन करें हमारे को Facebook पेज को like करें और अपने साथियो-मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।