मध्य प्रदेश सरकार ने एक विशेष तरह का मोबाइल एप्लीकेशन लांच किया, बलराम app

app में टू वे कम्युनिकेशन फीचर्स | किसानों की समस्या का समाधान |

मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों को डिजीटल करने की बड़ी पहल की है। किसानों को online सिस्टम से जोड़ा जा रहा है। पीएम किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजनाएं जैसी तमाम योजनाएं online संचालित हो रही हैं। किसान स्वयं ही अपने डॉक्यूमेंट update भी करा रहे हैं। अब एक और राज्य ने ऐसी ही पहल की है मध्य प्रदेश। एक विशेष तरह का मोबाइल एप्लीकेशन लांच किया है।  इस app में टू वे कम्युनिकेशन फीचर्स हैं यह ऐप किसानों को कृषि सलाह देता है। साथ ही इस app के माध्यम से कृषि विशेषज्ञों से कनेक्टिविटी बढ़ाना भी मकसद है।  

यह भी पढ़े- PM Kisan सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त Update – 14वीं किस्त की तैयारी शुरू, जानें तारीख और अन्य विवरण

मध्य प्रदेश में लांच किया, बलराम app

इसलिए खास है ये बलराम ऐप

किसानो की कृषि से जुडी हर तरह की समस्या के समाधान के उदेश्य से बलराम app को तैयार किया गया है साथ ही किसानों को मिलने वाली हर सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसे डिजाइन किया गया है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, इंडो जर्मन तकनीक के कंबाइन प्रोजेक्ट के तहत बलराम एप्लीकेशन के संचालन की जिम्मेदारी जवाहरलाल नेहरू कृषि यूनिवर्सिटी को सौंपी गई है। इसकी सहायता से किसान अपने खेत की मिट्टी की सेहत के बारे में जान सकता है। किसानों के लिए ऐप बेहद उपयोगी है। इस ऐप की मदद से कृषि एडवाइजरी मिल जाएगी, साथ ही app पर कृषि विशेषज्ञ भी सुझाव देंगे। एप्लीकेशन को हिंदी और अंग्रेजी दो भाषाओं में इस्तेमाल किया जा सकता है। किसान अपनी इच्छा अनुसार हिंदी या अंग्रेजी का प्रयोग कर सकते हैं। 

यह भी पढ़े- भारत सरकार के द्वारा किसानो के लिए शुरू की गई प्रमुख योजनाएं

यह भी पढ़े- हरी खाद है खेती के लिए संजीवनी बूटी, जानिए कैसे कम लागत में बढ़ेगा उत्पादन

10 जिले में बलराम app हुआ लांच

मध्य प्रदेश सरकार ने इस ऐप को 10 जिलों में लांच कर दिया है। यह खरीफ सीजन में किसानों की मदद करेगा। बालाघाट, मंडला, सिंगरौली, रीवा, कटनी, छतरपुर, जबलपुर, सागर, शहडोल और दमोह में पहले चरण में लांच किया गया है। app में जिला स्तरीय, पंचायत स्तरीय, ब्लॉक स्तरीय जानकारी होगी। इस एप्लीकेशन से किसानों को राज्य, जिला, विकासखंड के अलावा ब्लॉक स्तर की कृषि संबंधी जानकारियां दी जाएंगी। राज्य सरकार के अधिकारियों का कहना है कि पहले चरण में app  से 25,000 किसानों को जोड़ा जाएगा। 


जुड़िये KrishiBiz से – ऐसे ही कृषि उपयोगी ज्ञानवर्धक, उपयोगी, आधुनिक तकनीक और कृषि योजनाओं आदि कृषि सम्बंधित जानकारियों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group या हमारे Telegram ग्रुप ज्वाइन करें हमारे को Facebook पेज को like करें और अपने साथियो-मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

 

KrishiBiz Team

KrishiBiz में आपका स्वागत हैं, हमारी टीम में एग्रीकल्चर एक्सपर्ट, तकीनीकी एवं पशुपालन विशेषज्ञ एवं योजनाओ के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। जय हिन्द! जय किसान!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button