संतुलित मिश्रित पशु आहार: जिससे बढ़ता है दूध उत्पादन

पशुआहार में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, विटामिन और खनिज लवण शामिल होते हैं, जो हरे चारे, भूसा, दाल, बरसीम और तिलहन के तेल से प्राप्त होते हैं। ये तत्व पशुओं की ऊर्जा, वृद्धि, दुग्ध उत्पादन और स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं।

संतुलित मिश्रित पशु आहार: भारत में अधिकांश पशुपालक अपने पशुओं को पर्याप्त पोषण नहीं देते हैं, जिससे उनका शारीरिक विकास रुक जाता है और उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कम हो जाती है। स्वस्थ पशुओं और अधिक दूध उत्पादन के लिए संतुलित मिश्रित पशु आहार अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस लेख के माध्यम से हम संतुलित मिश्रित पशु आहार के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे।

संतुलित मिश्रित पशु आहार क्या है?

ऐसा आहार जो पशुओ को आवश्य्क पोषक तत्वों , प्रोटीन , वसा , कार्बोहाइड्रेट , खनिज लवण , विटामिनयुक्त का उचित अनुपात और उचित मात्रा में दी जाने वाली आहार जो पशु की बढ़वार , स्वस्थ्य , अधिक दुग्ध उत्पादन , प्रजनन आदि को बनाये रखता है उसे संतुलित पशु आहार कहते है।

संतुलित मिश्रित पशु आहार बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • अनाज: मक्का, जौ, गेहूं, बाजरा, चावल
  • खाने की खली: सरसों की खली, मूंगफली की खली, बिनौला की खली, अलसी की खली
  • चोकर: गेहूं का चोकर, बेसन, दालों का आटा, चावल का चोकर
  • खनिज लवण और नमक: खनिज लवण लगभग 2 किलो, नमक लगभग 1 किलो

यह भी पढ़ें- घर पर तैयार करे संतुलित और पौष्टिक पशु आहार

संतुलित मिश्रित पशु आहार बनाने की विधि

पशु चिकित्सकों के अनुसार देसी गायों को 10 किलो मूंगफली, 10 किलो सरसों या सोयाबीन की खली, 5 किलो चोकर या दलिया और 1-2 किलो दालों के छिलके की जरूरत होती है। खनिज लवणों के साथ-साथ 20-30 ग्राम विटामिन-ए और डी-3 भी शामिल करें।

  • सबसे पहले तिलहनी फसलों की खली को बारीक पीसकर चूर्ण बना लें।
  • मक्का, गेहूं या जौ के दलिया के साथ खली के बारीक मिश्रण में चोकर और दालों के छिलके मिलाएं।
  • खनिज लवण और नमक डालकर पशुओं की पाचन क्रिया को बेहतर बनाएं।
  • इस मिश्रण को अच्छे से मिला लें और एक थैली में भरकर रख लें।

संतुलित मिश्रित पशु आहार देने के फायदे

संतुलित आहार से गाय और भैंसें लंबे समय तक दूध दे सकती हैं। यह आहार स्वादिष्ट और आसानी से पचने वाला होता है। यह खली, बिनौला या चने से सस्ता होता है। इससे पशुओं का स्वास्थ्य बेहतर होता है और उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। साथ ही, यह उन्हें बीमारियों से बचाता है और दूध और घी का उत्पादन बढ़ाता है।

यह भी पढ़ें- बारिश में पशुओं की देखभाल कैसे करें?

संतुलित मिश्रित पशु आहार में पाए जाने वाले तत्व

कार्बोहाइड्रेट

  • ऊर्जा का मुख्य स्रोत।
  • हरे चारे, भूसा और अनाजों में प्रचुर मात्रा में।
  • पशुओं के चारे में अधिक पाया जाता है।

प्रोटीन

  • शरीर की संरचना और वृद्धि के लिए महत्वपूर्ण।
  • दुग्ध उत्पादन में सहायक।
  • हरे चारे, दाल और बरसीम में अधिक मात्रा में मिलता है।

वसा

  • पानी में न घुलने वाले चिकने पदार्थ जैसे घी और तेल।
  • कोशिकाओं के निर्माण और ऊर्जा उत्पादन में उपयोगी।
  • तिलहन के तेल और बिनौल के खले में पाया जाता है।
  • चारे और दाने से आसानी से मिल जाता है।

विटामिन

  • शरीर की क्रियाशीलता के लिए आवश्यक।
  • हरे चारे से पर्याप्त मात्रा में मिलता है।
  • कमी से गर्भपात, अंधापन और त्वचा की समस्याएँ हो सकती हैं।

खनिज लवण

  • दांतों की संरचना और दूध उत्पादन में उपयोगी।
  • शरीर में एंजाइम और विटामिन के निर्माण में मदद करता है।
  • कम मात्रा में होने पर अलग से खिलाया जा सकता है।

जुड़िये KrishiBiz से – ऐसे ही कृषि उपयोगी ज्ञानवर्धक, उपयोगी, आधुनिक तकनीक और कृषि योजनाओं आदि कृषि सम्बंधित जानकारियों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group या हमारे Telegram ग्रुप ज्वाइन करें हमारे को Facebook पेज को like करें और अपने साथियो-मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

KrishiBiz Team

KrishiBiz में आपका स्वागत हैं, हमारी टीम में एग्रीकल्चर एक्सपर्ट, तकीनीकी एवं पशुपालन विशेषज्ञ एवं योजनाओ के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। जय हिन्द! जय किसान!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button