About KrishiBiz

Krishi biz

Krishi Biz एक क्रांति है, किसानों के उन्नति की। एक भरोसा है आगे बढ़ने का, जज्बा हैं कृषि को मुनाफे का व्यापर बनाने का, हौसला है किसानों की आवाज बुलंद करने का।

हमारा हमेशा यही प्रयास रहेगा कि अंतिम पंक्ति के किसान तक हमारी पहुंच हो। भारत का हर वह किसान जो कृषि से अपने परिवार का पालन पोषण करने के साथ देश को सशक्त बनाने में कड़ी मेहनत कर रहा है, उसे हर वह सुविधा मिले जो देश के शहर में रहने वाले नागरिक को मिल रही है।

किसान अन्नदाता है, देश का भाग्यविधाता हैं, किसान कल की खाद्य सुरक्षा की गारंटी देते हैं। खाद्य प्रावधान के इस आवश्यक कार्य के आगे, वे कई अतिरिक्त भूमिकाएँ भी निभाते हैं जो पर्यावरण, अर्थव्यवस्था और समाज को लाभ पहुँचाती हैं। कृषि बिज एक पोर्टल भर नहीं है हम एक मिशन पर निकले है। जिसका एक मात्र उद्देश्य किसानों का विकास है।  

कोई देश तभी तरक्की कर सकता हैं जब वह का किसान सम्पन्न हो। कहने को तो हमारा देश कृषि प्रधान देश है, लेकिन आज भी किसानों को खेती-बाड़ी में कई प्रकार की जटील समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसी समस्याओं के समाधान के लिए हम आपके साथ मिलकर प्रयास करेंगे। हम किसानों तक पहले से कई अधिक तेजी से सूचनाएं पहुंचाएगें।

हम आपको सही समय पर कृषि से जुड़ी हुई हर जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए भी प्रतिबध है। हमारा सदेव यह प्रयास रहेगा की किसान को समय-समय पर उन्नत तकनीकी की जानकारी मिलती रहे, ताकि हमारे किसान भाईयों को कृषि से जुड़ी हुई किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े।

Krishi Biz उद्देश्य

जब आज दूसरे देश के किसान नई तकनीक अपना कर उन्नत उपज ले रहे हैं, वही आज भी हमारा देश के किसान तकनीक और मार्गदर्शन के अभाव में कड़ी मेहनत करके भी दो वक्त की रोटी बड़ी जद्दोजहत से कमा पाता हैं। हमारा एक मात्र उद्देश्य है किसानों का आर्थिक विकास। खेती किसानी से जुड़ी हर जानकारी, हर समस्या का समाधान आप तक हिंदी भाषा में पंहुचे। ऐसे लेख हो जो पढ़ने और समझने में सरल हो ताकि उन जानकारियों से आप लाभ प्राप्त कर सकें। हम किसानों तक राष्ट्रीय स्तर पर कृषि संबंधी समाचार लगातार पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

कृषि संबंधित नए उत्पाद की जानकारी और समीक्षाएं भी की जाएगी। कृषि बिज में आपके क्षेत्र के मौसम पूवार्नुमान के साथ मौजूदा मौसम की स्थिति की रिपोर्ट भी देख सकेंगे। हमारा पोर्टल आपको अपने खरीदारों से जुड़ने में मदद करता है। कृषि में मुनाफा बढ़ाना, बड़े दर्शकों को लक्षित करना और किसी भी तरह के बिचौलियों को खत्म करना हमारा मुख्य उद्देश्य है।

Krishi Biz लक्ष्य

विश्व स्तर पर किसान भाईयों को कृषि के क्षेत्र से जुड़ी प्रगतिशील जानकारी, नवाचार, कृषि रणनीतियों, फसल पैदावार, खाद-बीज, कृषि तकनीक और संसाधनों के बारे में हर वो जानकारी देगा जो किसानों के लिए आवश्यक है। हम आपकी दिन-प्रतिदिन की सभी समस्याओं का सटीक और त्वरित समाधान प्राप्त करने में आपकी सहायता करते हैं।

कृषि बिज का लक्ष्य हर तबके के किसान तक पहुंने का है, ताकि हमारे छोटे से प्रयास से किसानों का जीवन बेहतर और उन्नत हो। हम अपने पोर्टल के माध्यम से एक मिलियन किसानों को जोड़ने का प्रयास करने जा रहे है। जिसमें आप सब किसान भाईयों की महत्वपूर्ण भूमिका रहने वाली है। हमारा एक मात्र लक्ष्य एक मिलियन किसान भाईयों का परिवार बनाने का है। यह प्रयास आप सभी के बिना पूरा नहीं हो सकता। आप सभी से सविनय निवेदन है कि आप कृषि बिज परिवार के साथ जुड़े और अन्य किसान भाईयों को भी प्रोत्साहित करें।

Krishi Biz टीम

Krishi Biz टीम में कृषि क्षेत्र से जुड़े कई विशेषज्ञ है। जिसमें उन्नत किसान से लेकर कृषि विभाग के आला अधिकारी तक शामिल है। हमारे साथ कई कृषि विशेषज्ञ, मौसम विशेषज्ञ, वैज्ञानिक और कृषि स्कॉलर आदि जुड़े हैं जिन्होंने अपने अनुभव एवं अध्ययन से आप कृषि में लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही हमारे साथ वे सफल किसान भी हैं जिन्होंने कृषि के क्षेत्र में कुछ नया करके नए कीर्तिमान स्थापित किये हैं एवं कृषि से अच्छा मुनाफे कमाया हैं।

क्या हैं हमारी USP

कृषि के क्षेत्र से जुड़ी हुई रोमांचक जानकारी, विशेषज्ञ समीक्षाएं, वीडियो और कृषि संबंधी कई और चीजें प्राप्त करें। हमने कृषि को अधिकतम ६ श्रेणियों में विभाजित किया हैं, जिसमे कृषि समाचार, खेती-किसानी, पशुपालन, कृषि योजनाएं, कृषि तकनीक, कृषि फाइनेंस हैं।

इसके अंतर्गत हम कई सारे टॉपिक्स कवर करेंगे, जैसे की खाद-बीज, कीटनाशक, फसल सुरक्षा, किसान स्वास्थ्य, उर्वरक, भंडारण, मौसम, सफल किसान, कृषि बाजार, आर्गेनिक खेती, उद्यानिकी, बागवानी, पशुपालन, कृषि योजनाएं, कृषि तकनीक, सहकारिता, कृषि फायनेंस के साथ पाऐंगे कृषि में आने वाली समस्या का प्रामाणिक समाधान, विशेषज्ञों की सलाह से कृषि प्रयोग को उपज को उन्नत बनाता हैं।

किसान भाइयों से निवेदन है हमने आपकी उन्नति और सम्पन्नता के लिए यह उपक्रम शुरू किया हैं। आशा करते हैं आपका साथ हमें मिलेगा। किसान भाईयों निवेदन है कि आप हमारे साथ जुड़े और अपने मित्रों, रिश्तेदारों को भी जोड़ें और तरक्की करें।

हमारे ग्रुप ज्वाइन करे

  • Facebook Group
  • WhatsApp Group
  • Telegram Chanel

Social Media Pages

  • Facebook
  • Instagram
  • Twitter
Back to top button