Kisan Rath Mobile App – एक मोबाइल ऐप करेगा किसानों को मालामाल

Kisan Rath Mobile App | Facilitating Transportation of Agri Produce क्या है, जानिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन, किसान कैसे इसका फायदा उठा कर बन सकते है करोड़पति

किसान रथ मोबाइल ऐप केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर ने लॉन्च किया था। मोबाइल ऐप को लॉन्च करने का उद्देश्य किसानों की लॉकडाउन के दौरान सहायता करना था। कोरोना के कारण देश में लॉकडाउन लगा हुआ था। ऐसे परिस्थित में किसान अपनी फसल बेचने में असमर्थ थे। केन्द्र सरकार द्वारा लॉन्च किए गए किसान रथ मोबाइल ऐप के माध्यम से व्यापारी किसान की फसल और किसान व्यापारी ट्रांसपोटर्स के वाहनों की जानकारी आसानी से हासिल कर सकता है।

अवश्य पढ़े- e-NAM Portal से किसानो को होगा लाखों का मुनाफा

किसान रथ मोबाइल ऐप को को भले ही कोरोना काल के दौरान लॉन्च किया गया हो, लेकिन आज भी कई किसान, व्यापारी और ट्रांसपोटर्स और लोड़िग वाहन मालिक इसका उपयोग कर लाभ कमा रहे है।

वैसे तो केन्द्र सरकार लगातार यह प्रयास करती है की किसानों को आर्थिक मदद के साथ ही कृषि कार्य में सहायता की जाए। इसके अलावा किसानों के विकास के लिए सरकार ने कई योजनाएं भी संचालित की हुई है। जिसका फायदा उठाकर किसान भाई अपनी आय को घर बैठे ही दोगुना कर सकते है। उन्ही योजनाओं में एक किसान रथ मोबाइल ऐप भी है।

एप्प का नामKisan Rath Mobile App
एप्प Launch दिनांकशुक्रवार, 17 अप्रैल 2020
शुभारम्भ द्वारानरेन्द्र सिंह तोमर (कृषि मंत्री)
एप्प का उद्देश्यकिसानों हेतु उपज परिवहन प्रक्रिया को सुगम बनाना
आधिकारिक Websitehttps://kisanrath.nic.in/
कहा से डाउनलोड करें-गूगल प्ले स्टोर एवं एप्पल स्टोर

Kisan Rath Mobile App के उद्देश्य

  1. किसान रथ मोबाइल ऐप देश के किसानों, एफपीओ और व्यापारियों को कृषि और बागवानी उत्पादों के परिवहन के लिए लोड़िग वाहन की सेवा देने वाले प्रदाताओं को खोजने और उनसे संपर्क करने की सुविधा प्रदान करता है।
  2. परिवहन सेवा प्रदाताओं से जोड़ता है, इसके अलावा ट्रकों और ट्रैक्टर ट्रॉलियों की एक विशाल सूची प्रदान करता है। सामान की लोड़िग और अनलोड़िग सहीत सामान उचित स्थान तक सहीं समय पर पहुंचाने की सुविधा भी देता है।
  3. ऐप प्रमुख परिवहन एग्रीगेटर्स के साथ इंटरफेस करता है और व्यक्तिगत ट्रांसपोर्टरों को अपने वाहनों को रजिस्ट्रर्ड करने के साथ ही किसानों और व्यापारियों को सेवाएं प्रदान करने की भी अनुमति देता है।
  4. ऐप में, रजिस्ट्रर्ड किसान, एफपीओ, खरीदार या व्यापारी एक लोड पोस्ट करते हैं जो ऐप पर रजिस्ट्रर्ड ट्रांसपोर्ट एग्रीगेटर्स, व्यक्तिगत ट्रांसपोर्टर्स और ट्रैक्टर मालिकों (सीएचसी योजना के तहत) को भेजा जाता है और वे अपने संपर्क नंबर के साथ जवाब दे सकते हैं।
  5. किसान या व्यापारी ऐप के माध्यम से वाहनों के जरीए भेजे गए माल की प्रक्रिया और उसकी लोकेशन भी देख सकते है।
  6. ऐप के माध्यम से किसान, ट्रांसपोर्टस और वाहन मालिक अपने सौदे को अंतिम रूप देने के लिए आपस में बातचीत भी कर सकते है। यात्रा पूरी होने के बाद ट्रांसपोर्टर के लिए रेटिंग प्रदान कर सकता है। ऐप Android और IOS दोनों वर्जन में चुनिंदा भाषाओं में उपलब्ध है।

अवश्य पढ़े- एक कॉल पर करे किसान भाई अपनी समस्यों का समाधान

Kisan Rath Mobile App के फायदे

Kisan Rath Mobile App download एक मोबाइल ऐप करेगा किसानों को मालामाल- जानिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन

गौरतलब है कि किसान रथ मोबाइल ऐप को लॉन्च करते समय देश में लॉकडाउन लगा हुआ था। लेकिन कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन समाप्त होने के बाद भी इसका उपयोग बड़ी संख्या में किसान, व्यापारी और वाहन मालिक के साथ ही ट्रांसपोर्ट संचालक द्वारा किया जा रहा है। कुल मिलकर किसान रथ मोबाइल ऐप से एक साथ तीन लोगों को फायदा पहुंंच रहा है। तीनों की समस्याओं का समाधान एक ही मोबाइल ऐप के माध्यम से हो रहा है।

सरकार ने यह ऐप की शुरूआत कर एक ऐसी चेन बनाई है जिसमें किसान, व्यापारी, ट्रांसपोर्टर जुड़े हुए है। मोबाइल ऐप के माध्यम से किसानों को परिवहन की समस्या से निजात मिल जाती है। जबकि व्यापारी सीधे किसानों से संपर्क कर सकता है। इसके अलावा वाहन मालिक भी अपने वाहन इस ऐप के माध्यम से रजिस्ट्रर्ड करवा सकते है। जिसमें ट्रेक्टर-ट्राली, ट्रक और अन्य छोटे वाहन जो लोडिंग कार्य कर सकते है को शामिल किया जा सकता है।

अवश्य पढ़े- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की महत्व पूर्ण जानकारिया, कैसे प्राप्त करें लाभ

Kisan Rath Mobile App के लाभ

किसान रथ मोबाइल ऐप को लॉन्च करने का उद्देश्य किसानों को सहायता करना था। इसी के साथ व्यापारी और ट्रांसपोटर को भी इसका फायदा मिला। मोबाइल ऐप पर किसान, व्यापारी और वाहन मालिक को अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।

  • किसान रथ मोबाइल ऐप के माध्यम से किसान फसलों की खरीदी और बिक्री कर सकता है। जबकि व्यापारी सीधे किसान से संपर्क कर सकता है।
  • किसान और व्यापारियों को किसान रथ मोबाइल ऐप के माध्यम से वाहन मालिक और ट्रांसपोटर्स की जानकारी मिल पाएगी। ताकि वे अपना माल का परिवहन आसानी से कर सके।
  • वाहन मालिक और ट्रांसपोटर्स अपने वाहनों से परिवहन के लिए अपना रजिस्ट्रेशन भी करवा सकते हैं।
  • किसान के द्वारा कृषि उत्पादन की लोडिंग और अनलोडिंग की जानकारी व्यापारी और ट्रांसपोर्टरों को आसानी से दिखाई देंगी।
  • किसान भाई किसान रथ मोबाइल ऐप के कस्टम हायरिंग सेंटर के माध्यम से खेती की अन्य आवश्यकताओं के लिए मशीनरी भी बुक करवा सकते हैं।
  • किसान रथ मोबाइल ऐप पर हजारों की संख्या में कस्टम हायर सेंटरों (सीएचसी) के तहत 20 हजार से अधिक ट्रैक्टर  भी रजिस्टर्ड है। जिससे किसान अपने क्षेत्र के हिसाब से उसका भी लाभ उठा सकता है।

अवश्य पढ़े- किसानों को मिलेगी 10 लाख रुपए तक की सब्सिडी

Kisan Rath Mobile App कैसे डाउनलोड करें

किसान रथ मोबाइल ऐप या फिर कृषि उत्पाद भेजने की सुविधा के लिए मोबाइल ऐप गुगल प्ले स्टोर पर जाकर आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। कोई भी किसान, व्यापारी या फिर ट्रांसपोर्टर मोबाइल ऐप को अपने मोबाइल पर डाउनलोड कर सकता है। हालांकि अब किसान रथ ऐप पोर्टल के रूप में भी किसानों की सुविधा के लिए लॉन्च कर दिया गया है। इसका मतलब किसान भाई अपने मोबाइल के अलावा किसार रथ पोर्टल पर भी अपना काम कर सकते हैं। किसान रथ मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए किसान भाईयों को नीचे दी गई स्टेप फॉलो करनी होगी।

Step#1 सबसे से पहले अपने स्मार्टफोन के गूगल प्ले स्टोर पर जाकर सर्च बार में किसान रथ (अंग्रेजी में) टाईप करना होगा।

Step#2 सर्च बार पर टच करते ही कई सारे एक ही नाम के किसान रथ ऐप ओपन हो जाएंगे। लेकिन आपको (एनआईसी ईगोवी) द्वारा बनाया गया मोबाइल ऐप ही इंस्टाल करना है।

Step#3 कुछ ही देर में आप बिना किसी परेशानी के किसान रथ ऐप अपने मोबाइल पर डाउनलोड कर पाएंगे।

अवश्य पढ़े- किसानों को इन बैंकों से मिलेगा आसान लोन, जानें क्या है ब्याज दरें

Kisan Rath Mobile App पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें

Step#1 किसान रथ एप्प download होने के बाद अपने स्मार्टफोन में किसान रथ ऐप खोलें, यहां पर सबसे पहले आपको होम पेज दिखाई देगा।

Kisan Rath Mobile App download एक मोबाइल ऐप करेगा किसानों को मालामाल- जानिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन

 

Step#2 इसके बाद आपके सामने कई भाषाओं के ऑप्शन आ जाऐंगे। इनमें से आपको अपनी भाषा का चयन करना होगा। अपनी पसंदीदा भाषा सिलेक्ट के बाद नेक्स्ट बटन पर क्लिक करना होगा।

Kisan Rath Mobile App download एक मोबाइल ऐप करेगा किसानों को मालामाल- जानिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन

Step#3 इसके बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा। जिमसें 3 ऑप्शन  Farmer, Trader ओर Service Provider दिखाई देंगे। तीनों में से किसी एक पर आपको क्लिक करना होगा। इसके बाद किसान भाई को किसान रथ मोबाइल एप पर लॉगिन करना होगा।

Kisan Rath Mobile App download एक मोबाइल ऐप करेगा किसानों को मालामाल- जानिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन

 

Step#4 अगर कोई भी किसान भाई पहले से रजिर्स्टड नहीं है तो उसे Sign In के नीचे दिए गए Don’t have an account? Register के ऑप्शन पर क्लिक करके आगे जाना होगा।

Kisan Rath Mobile App download एक मोबाइल ऐप करेगा किसानों को मालामाल- जानिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन

Step#5 इसके बाद आपके सामने मोबाइल स्क्रिन पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा। आपको इस रजिस्ट्रेशन फार्म को अच्छे से पढ़िए। उसके बाद उसमें मांगी गई सभी जानकारी डालनी होगी, जैसे की 1.अपना नाम, 2. मोबाइल नंबर, 3. राज्य, 4. जिला, 5. ब्लॉक, 6. गांव आदी की सही-सही भरनी होगी।

Step#6 फार्म में मांगी गई सभी जानकारी ठीक से भरने के बाद आपको Submit बटन पर क्लिक करना होगा। इसके साथ ही आपका किसान रथ पर रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।

Kisan Rath Mobile App से जुड़ी समस्या का समाधान कैसे करें

किसान रथ मोबाइल ऐप में रजिस्टर्ड व्यापारी, खुदरा विक्रेता, ट्रक चालक और ट्रांसपोर्टर मोबाइल ऐप से जुड़ी किसी भी प्रकार की परेशानी और समस्या के समाधान के लिए नीचे दिए गए पते, नंबर और ईमेल आईडी पर संपर्क कर सकते है।

केन्द्रीय स्तर का अंतर-राज्यीय परिवहन समन्वय नियंत्रण कक्ष के अधिकारी

  • नोडल अधिकारी एम थंगराज, संयुक्त एग्रील मार्केटिंग सलाकार- 8373929137
  • मधुर वर्मा, एसएमओ (डीएमआई)-9549382070
  • ईमेल आईडी-: [email protected]

Kisan Rath Mobile App Help Desk

किसान रथ मोबाइल ऐप हेल्पडेस्क के 18001801551 (किसान कॉल सेंटर) पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा प्रशासनिक समस्याओं के लिए [email protected] और तकनीकी समस्याओं के लिए [email protected] पर ईमेल कर सकते हैं। किसान रथ मोबाइल एप्प से सम्बंधित जानकारि वीडियो और लेख के फॉर्मेट में आपकी भाषा में उपलब्ध हैं।

Kisan Rath Mobile App FAQs

प्रश्न 1- किसान रथ मोबाइल ऐप क्या है।
उत्तर- किसान रथ मोबाइल ऐप किसान, व्यापारी और परिवहन सुविधा देने वाले के बीच चेन का काम करता है।

प्रश्न 2- किसान रथ मोबाइल ऐप का उपयोग कौन कर सकता है।
उत्तर – किसान मोबाइल ऐप का उपयोग किसान, व्यापारी और ट्रांसपोटर्स कर सकते है।

प्रश्न 3- किसान रथ मोबाइल ऐप कहा से डाउनलोड होता है।
उत्तर- किसान मोबाइल ऐप गूगल के प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

प्रश्न 4- किसान रथ मोबाइल ऐप कितनी भाषाओं में काम करता है।
उत्तर- किसान मोबाइल ऐप कई भाषाओं में काम करता है।

प्रश्न 5- किसान रथ मोबाइल ऐप का क्या उपयोग है।
उत्तर- किसान रथ मोबाइल ऐप के माध्यम से किसान अपनी फसल बेच और खरीद सकता है। जबकि व्यापारी और ट्रांसपोटर्स को भी लाभ मिलता है।

जुड़िये KrishiBizz से – ऐसे ही ज्ञानवर्धक, उपयोगी और कृषि सम्बन्धी आर्टिकल के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsAppTelegram ग्रुप ज्वाइन करें हमारे को Facebook पेज को like करें और अपने साथियो-मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।।

आपके पास कृषि सम्बंधित कोई प्रश्न या समस्या हो तो निचे कमेंट करें, हम कोशिश करेंगे की आपकी समस्या या प्रश्न का निदान कृषि विशेषज्ञ के द्वारा प्राप्त हो।

KrishiBiz Team

KrishiBiz में आपका स्वागत हैं, हमारी टीम में एग्रीकल्चर एक्सपर्ट, तकीनीकी एवं पशुपालन विशेषज्ञ एवं योजनाओ के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। जय हिन्द! जय किसान!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button