पशुओं में पेट के कीड़े: जानिए इसके लक्षण और बचाव के तरीके

पशुपालकों को पशु के पेट में कीड़े की समस्या को जल्द से जल्द पहचान लेना चाहिए, ताकि पशु को समय रहते इस समस्या से निजात मिल जाए और आप आर्थिक नुकसान से भी बच जाएं।

पशुओं के पेट में कीड़े: गाय पालन किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण कृषि गतिविधि है, जिससे उन्हें दूध, खाद और अन्य कृषि उत्पाद मिलते हैं। ग्रामीण अर्थव्यवस्था में गाय पालन को खास माना जाता है, क्योंकि यह कई लोगों की आय का मुख्य स्रोत है। ऐसे में यह जरूरी है कि उनके दूध उत्पादन को सही बनाए रखने के लिए उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखा जाए। आपको बता दें, पशुओं के पेट में कीड़े एक आम बीमारी है, अगर इसका समय पर इलाज न किया जाए तो यह बहुत गंभीर हो सकती है। पशु के पेट में कीड़े होने पर कुछ खाने-पीने से कोई फायदा नहीं होता, क्योंकि भोजन पेट में जाने के बाद कीड़े उसे खा जाते हैं। इससे पशु के स्वास्थ्य पर बहुत बड़ा असर पड़ता है और पशुपालकों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है।

समय रहते करें उपचार

पशुपालकों को पशु के पेट में कीड़े की समस्या को जल्द से जल्द पहचान लेना चाहिए, ताकि पशु को समय रहते इस समस्या से निजात मिल जाए और आप आर्थिक नुकसान से भी बच जाएं। इसके लिए पशुपालकों को पशु के पेट में कीड़े की समस्या के बारे में सही जानकारी होनी चाहिए। अगर समय रहते पशु का उपचार किया जाए तो नुकसान को करीब 30 से 40 फीसदी तक कम किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- पशुओं में दूध की मात्रा बढ़ाने के सरल उपाय, पशुओं की डाइट में शामिल करे ये चीज़े

पशु के पेट में कीड़े होने के लक्षण

  • जब पशु मिट्टी खाता है।
  • जब कमजोरी दिखती है।
  • जब ​​​​सुस्त रंग का बदबूदार दस्त होता है।
  • जब गोबर में काला खून या कीड़े दिखते हैं।
  • जब पशु में खून की कमी होती है।
  • जब दुधारू पशु के दूध उत्पादन में कमी आती है।

यह भी पढ़ें- पशु हेल्थ टिप्स: पशुओं में बीमारियों की पहचान कैसे करें, जानें बचाव के तरीके

पशुओं को कीड़ों से बचाना

यदि पशु के पेट में कृमि रोग है तो पशुपालकों को समय रहते इसकी पहचान कर इसका उपचार करना चाहिए। इससे बचाव के लिए पशु को हर 3 महीने में डाइवरमैक्स दवा देनी चाहिए। लेकिन यह दवा देने से पहले आपको अपने पशु के गोबर की जांच अवश्य करवानी चाहिए।

पशु को टीका लगाने से पहले आपको उसे पेट के कीड़ों की दवा अवश्य देनी चाहिए। टीका लगाने के बाद आपको पशु को कोई दवा नहीं देनी चाहिए। जितना हो सके अपने पशु को शुद्ध चारा, अनाज खिलाएँ और उसे साफ पानी पिलाएँ।


जुड़िये KrishiBiz से – ऐसे ही कृषि उपयोगी ज्ञानवर्धक, उपयोगी, आधुनिक तकनीक और कृषि योजनाओं आदि कृषि सम्बंधित जानकारियों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group या हमारे Telegram ग्रुप ज्वाइन करें हमारे को Facebook पेज को like करें और अपने साथियो-मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

KrishiBiz Team

KrishiBiz में आपका स्वागत हैं, हमारी टीम में एग्रीकल्चर एक्सपर्ट, तकीनीकी एवं पशुपालन विशेषज्ञ एवं योजनाओ के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। जय हिन्द! जय किसान!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button