Cow Fodder गाय का चारा: गर्मी में पशुओं को खिलाएं ये चारा, बाल्टी भर-भर दूध देंगे पशु

नेपियर घास की खेती रबी की फसल की कटाई के बाद खरीफ मौसम में और फरवरी-मार्च में की जाती है। एक बार बुवाई करने के बाद यह लगातार 5 साल तक फसल देती है।

Cow Fodder गाय का चारा: खेती हमारे देश की अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, और फसलों के साथ-साथ, भारत में पशुओं को पालना आम बात है, खासकर ग्रामीण इलाकों में। किसानों के लिए पशुपालन दूसरा सबसे बड़ा व्यवसाय है। वे विभिन्न पशुओं को पालते हैं और उन्हें पर्याप्त चारा उपलब्ध कराने की चुनौती का सामना करना पड़ता है। पशु आहार की बढ़ती लागत के कारण पशुओं के लिए हरी घास प्राप्त करना कठिन हो गया है। हरी घास पशुओं के लिए सर्वोत्तम भोजन है, जिससे उनका दूध उत्पादन बढ़ता है। लेकिन पशुपालकों को पर्याप्त हरी घास कहाँ से मिल सकती है?

Napier Grass: नेपियर घास की खेती रबी की फसल की कटाई के बाद खरीफ मौसम में और फरवरी-मार्च में की जाती है। नेपियर घास (Napier Grass) किसानों और पशु पालकों के बीच भी काफी लोकप्रिय हो रही है। नेपियर घास पशुओं के लिए बेहतर चारा है। इसे हाथी घास (Hathi Grass) के नाम से भी जाना जाता है  इसकी खेती ज्यादा बारिश या सूखे-बंजर इलाकों में भी की जा सकती है।  किसान चाहें तो खेत की मेड़ों पर Napier Grass की खेती कर सकते हैं। नेपियर में 55 से 60% ऊर्जा तत्व एवं 8 से 10% प्रोटीन होते हैं।

नेपियर घास क्यों?

  • तेजी से विकास: इसे साल में 6 से 8 बार काटा जा सकता है, जिससे हरे चारे की निरंतर आपूर्ति होती रहती है।
  • गर्म मौसम की फसल: 31 डिग्री के आसपास के तापमान में पनपती है, जो इसे गर्म मौसम के लिए आदर्श बनाती है।
  • अनुकूलन क्षमता: विभिन्न मिट्टियों में उगता है, दोमट मिट्टी सर्वोत्तम मानी जाती है।
  • आसान खेती: सुविधा के लिए ऑनलाइन उपलब्धता के साथ, तने की कलमों और जड़ों द्वारा प्रचारित किया जा सकता है।

यह भी पढ़े- पशु हेल्थ टिप्स: पशुओं में बीमारियों की पहचान कैसे करें, जानें बचाव के तरीके

नेपियर घास की खेती 

नेपियर घास सभी प्रकार की मिट्टी में उग सकती है। हालाँकि, दोमट मिट्टी इसके लिए उपयुक्त मानी जाती है। खेत की तैयारी के लिए एक जुताई हैरो से और फिर एक जुताई कल्टीवेटर से करना अच्छा रहता है। इससे खरपतवार पूरी तरह खत्म हो जाते हैं। इसे सही तरीके से लगाने के लिए उचित दूरी पर मेड़ बनानी चाहिए. इसे तने की कलमों और जड़ों द्वारा भी प्रवर्धित किया जा सकता है। हालाँकि, अब वे ऑनलाइन भी मिलने लगे हैं। 20-25 दिनों तक खेत में हल्की सिंचाई करनी चाहिए. मौजूदा समय में यानि बरसात के मौसम में इसे लगाना आसान है।

एक बार लगाएं लगातार 5 साल तक कमाएं (Cow Fodder गाय का चारा)

एक बार बुवाई करने के बाद यह लगातार पांच साल तक फसल देती है। हर 2 से 3 महीने में घास की उंचाई 15 फीट हो जाती है।  नेपियर घास को बार-बार निराई, गुडाई या रासायनिक खाद व कीटनाशकों की भी जरूरत नहीं होती. बेहद कम खर्च में तैयार होने वाली इस घास से हर 3 महीने में एक बीघा में कटाई से किसान 20 टन से ज्यादा उपज ले सकता है। इससे किसान को सालाना एक बीघा से एक लाख रुपए तक कमाई हो सकती है।

यह भी पढ़े- पशुओं में दूध की मात्रा बढ़ाने के सरल उपाय, पशुओं की डाइट में शामिल करे ये चीज़े

पोषक तत्वों से भरपूर पशु आहार

  • क्रूड प्रोटीन: 8-10%
  • कच्चा फाइबर: 30%
  • कैल्शियम: 0.5%
  • शुष्क पदार्थ: 16-20%
  • पाचनशक्ति: 60%
  • ऑक्सालेट: 3%

जुड़िये KrishiBiz से – ऐसे ही कृषि उपयोगी ज्ञानवर्धक, उपयोगी, आधुनिक तकनीक और कृषि योजनाओं आदि कृषि सम्बंधित जानकारियों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group या हमारे Telegram ग्रुप ज्वाइन करें हमारे को Facebook पेज को like करें और अपने साथियो-मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Archana Sharma

श्रीमती अर्चना शर्मा Krishibiz.com के सीनियर एडिटर और संस्थापक हैं। वह मध्य प्रदेश के निवासी हैं और 8 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं। उन्होंने स्कूल, कॉलेज, और कई शैक्षणिक संस्थानों में सेवाएं दी हैं। उनका परिवार कृषकों से जुड़ा हुआ है, खेती और बागबानी से संबंधित विषयों की जानकर हैं। वर्तमान में, श्रीमती अर्चना आधुनिक खेती और किसानों की आय में वृद्धि के लिए शोध कर रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button