August-September: जानिए अगस्त-सितंबर महीने में कैसी होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग IMD ने आधे बचे हुए मानसून (August-September) के लिए वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया

August-September: देश में मानसून 2023 सीजन का आधा सत्र बीत चुका है, इस दौरान यदि आंकड़ों की मानें तो देश में अब तक लगभग सामान्य बारिश हुई है, परन्तु देश के कई राज्य अभी भी सूखे की चपेट में हैं तो कई राज्यों में बहुत अधिक बारिश हुई है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग IMD ने आधे बचे हुए मानसून (अगस्त से सितम्बर) के लिए वर्षा का पूर्वानुमान जारी कर दिया है।

मौसम विभाग ने इन दो महीनों में सामान्य से कुछ कम वर्षा होने की उम्मीद जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण–पश्चिम मानसून सीजन, 2023 के बचे हुए आधे भाग जो कि अगस्त से सितम्बर है के दौरान रहेगा, पूरे देश में वर्षा दीर्घकालिक औसत LPA का 94 से 106%तक होने की संभावना है, जो कि सामान्य से नकारात्मक पक्ष की ओर है।

इस दौरान हिमालय से सटे क्षेत्रों, पूर्व मध्य भारत और पूर्व और उत्तर–पूर्व भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य से लेकर सामान्य से अधिक वर्षा हो सकती है। वहीं प्रायद्वीपीय भारत के अधिकांश हिस्सों और उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के पश्चिमी हिस्सों में सामान्य से नीचे वर्षा होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- मध्यप्रदेश माली प्रशिक्षण योजना: मध्य प्रदेश की सरकार द्वारा राज्य के युवाओं को माली प्रशिक्षण

अगस्त महीने में कैसी बारिश होगी? (August-September)

पूरे देश में अगस्त 2023 के दौरान वर्षा सामान्य से कम दीर्घकालिक औसत LPA का 94% होने का अनुमान है। वर्ष 1971-2020 के आंकड़ों के आधार पर पूरे देश में अगस्त की बारिश का एलपीए 254.9 मिमी है। अगस्त महीने में हिमालय से सटे उपखंडों के अधिकांश हिस्सों, पूर्वी मध्य भारत और पूर्व तथा उत्तर–पूर्व भारत के कुछ क्षेत्रों में सामान्य से लेकर सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है। वहीं दक्षिणी प्रायद्वीपीय के अधिकांश हिस्सों और उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के पश्चिमी हिस्सों में सामान्य से नीचे वर्षा होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- Arhar-Moong Seeds: किसानों को फ्री में दिये जाएँगे अरहर, मूँग एवं उड़द के बीज

अगस्त महीने में इन राज्यों में हो सकती है अधिक वर्षा

मौसम विभाग की मानें तो इस दौरान चित्र में नीले रंगों से दर्शाये गये क्षेत्रों पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा के कुछ क्षेत्र, झारखंड, पश्चिमी बंगाल के कुछ हिस्सों, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में सामान्य से लेकर सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है।

वहीं चित्र में पीले एवं लाल रंगों से दर्शाए गए क्षेत्रों केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिमी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के कुछ हिस्से, गुजरात, पश्चिमी राजस्थान, पंजाब एवं हरियाणा के कुछ हिस्से, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्से, अरुणाचल प्रदेश एवं असम के कुछ क्षेत्रों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- Pusa Mustard: सरसों की ये नई किस्म, किसानों को बनाएगी मालामाल

अगस्त और सितम्बर महीने में कैसी होगी वर्षा

वहीं पूरे देश में मानसून के दूसरे हिस्से में दीर्घकालिक औसत LPA का 94 से 106% बारिश होने का अनुमान है, जिसमें सामान्य से कम वर्षा होने की अधिक उम्मीद है। वर्ष 1971-2020 के आंकड़ों के आधार पर पूरे देश में अगस्त+सितंबर की बारिश का एलपीए 422.8 मिमी है। इस दौरान हिमालय से सटे उपखंडों के अधिकांश हिस्सों, पूर्वी मध्य भारत और पूर्व तथा उत्तर–पूर्व भारत के कुछ क्षेत्रों में सामान्य से लेकर सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है।

हालांकि प्रायद्वीपीय भारत के अधिकांश क्षेत्रों और उत्तर–पश्चिम और मध्य भारत के पश्चिमी हिस्सों में सामान्य से नीचे वर्षा होने की संभावना है। भारत मौसम विभाग के द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगस्त से सितम्बर (August-September) महीने में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, उड़ीसा के कुछ क्षेत्रों, उत्तराखंड के कुछ हिस्सों,

मिज़ोरम में सामान्य से लेकर सामान्य से अधिक वर्षा हो सकती है जैसे की चित्र में नीले रंग से दिखाया गया है। वहीं इस दौरान केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान राज्यों के अधिकांश क्षेत्रों में सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है। जैसा की चित्र में पीले रंग से दिखाया गया है।


जुड़िये KrishiBiz से – ऐसे ही कृषि उपयोगी ज्ञानवर्धक, उपयोगी, आधुनिक तकनीक और कृषि योजनाओं आदि कृषि सम्बंधित जानकारियों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group या हमारे Telegram ग्रुप ज्वाइन करें हमारे को Facebook पेज को like करें और अपने साथियो-मित्रों के साथ शेयर जरूर करें

 

KrishiBiz Team

KrishiBiz में आपका स्वागत हैं, हमारी टीम में एग्रीकल्चर एक्सपर्ट, तकीनीकी एवं पशुपालन विशेषज्ञ एवं योजनाओ के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। जय हिन्द! जय किसान!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button