Gehu ke bhav me aaya uchal 2022 | मंडी में गेहूं के भाव

Gehu ke bhav me aaya uchal 2022 | गेहूं के भाव में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है। इस साल पिछले साल की तुलना में गेहूं के भावों में दुगुनी बढ़ोतरी देखी गई है। देश में ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी गेहूं के भावों में बढ़ोतरी हुई जिससे किसानों को लाभ हो रहा है।

हालांकि सरकार की ओर से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर भी गेहूं की खरीद शुरू की गई लेकिन इसमें नाममात्र के किसानों ने एमएसपी पर गेहूं बेचने में रूचि दिखाई। अधिकांश किसान बाजार में अपनी फसल को बेचकर बेहतर मुनाफा कमाया।

ये भी पढ़े- जल्द लांच होंगे Electric Tractor किसानों को मिलेगा लोन

gehu ke bhav me aaya uchal 2022

gehu ke bhav me aaya uchal 2022 अभी भी बहुत से किसान जिन्होंने अपनी गेहूं की उपज को स्टोर करके रखा था, वे काफी अच्छा लाभ कमा रहे हैं। गेहूं के बढ़ते भावों और देश-विदेश में इसकी मांग को देखते हुए केंद्र सरकार ने भी देश में खाद्यान्न फसलों के उत्पादन में बढ़ोतरी करने को कहा हैं।

बता दें कि रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण समूचे विश्व में खाद्यान्न की कमी उत्पन्न हो जाने से Wheat prices jump आया है। आज हम ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में आपको देश की प्रमुख मंडियों में गेहूं के भाव और आगे बाजार का क्या रूख रहेगा। गेहूं के भाव आगे कम होंगे या इसमें अभी और उछाल आएगा आदि बातों से जानकारी दे रहे हैं।

गेहूं की कीमतों में बढ़ोतरी का कारण

रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण गेहूं की कीमतों में इजाफा होना शुरू हुआ और इसके बाद इसके gehu ke bhav me aaya uchal 2022 का दौर जारी रहा है। इस साल गेहूं के भाव नीचे नहीं आए है। रूस और युक्रेन दोनों ही देश गेहूं के मुख्य निर्यातक देश है। यहां से दुनिया के अधिकांश देशों को गेहूं का निर्यात किया जाता है।

लेकिन इन दोनों देशों के बीच युद्ध के चलते गेहूं का निर्यात रूक गया। इससे कई देशों ने भारत की तरफ रूख किया। इस साल भारत ने कई देशों को गेहूं का निर्यात किया है।

इस समय भारत दुनिया को खाद्यान्न उपलब्ध कराने वाले प्रमुख देशों की सूची में शामिल हो गया है। कोरोना काल में भी भारत से कई देशों को खाद्यान्न की मदद की गई थी।

लेकिन इस बार गेहूं का निर्यात करके भारत कई देशों की खाद्यान्न की आवश्यकता को पूरा कर रहा है। इससे भारत को विदेशी मुद्रा भी अर्जित हुई है।

देश की घरेलू और अन्य देशों की मांग को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से देश में खाद्यान्न उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

ये भी पढ़े- गेहूं की कीमत में आया उछाल, अभी और बढ़ेंगे दाम

जीएसटी से मुक्त रखने के बाद भी कीमतें नहीं हुई कम

केंद्र सरकार की ओर से गेहूं की खुली बिक्री को जीएसटी से मुक्त रखा गया है, इसके बाद भी इसकी कीमतों में gehu ke bhav me aaya uchal 2022 देखा जा रहा है। राजस्थान की कई प्रमुख मंडियों में इसका भाव 2200 रुपए से लेकर 2350 के बीच चल रहा है।

ऐसे में किसानों को इसका अच्छा लाभ मिल रहा है। वे बढ़ी हुई कीमतों पर अपनी गेहूं की फसल बेच रहे हैं। देखा जाए तो सभी मंडियों में गेहूं की कीमतें सरकारी न्यूनतम समर्थन मूल्य से अधिक हैं।

बता दें कि वर्ष 2022-23 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2015 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है। जबकि वित्तीय वर्ष 2021-22 में गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1975 रुपए प्रति क्विंटल है।

हालांकि इस बार गेहूं के न्यूनतम मूल्य में 40 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद भी गेहूं का बाजार भाव अभी भी सरकारी भाव से अधिक है।

ये भी पढ़े- MP Weather Update प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

आगे क्या रहेगा बाजार का रुख

gehu ke bhav me aaya uchal 2022 इस समय प्रदेश की सभी मंडियों में गेहूं की अच्छी आवक देखी जा रही है। इससे गेहूं की गुणवत्ता के आधार पर 2300 रुपये से 2800 रुपये तक के भाव देखने को मिल रहे हैं।

इस बार नई फसल आने से पहले गेहूं के दाम दोगुने की ओर बढ़ गए हैं। लेकिन मई 2022 के आखिरी दिनों में गेहूं के निर्यात पर रोक के चलते अब इसकी कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। लेकिन आगे चलकर इसकी कीमतों में कोई खास गिरावट नहीं आएगी। कीमत 200-300 रुपये के उतार-चढ़ाव के साथ बनी रहेगी।

ये भी पढ़े- किसानों को आधी कीमत में मिलेंगे ट्रैक्टर, अभी करें आवेदन

देश की प्रमुख मंडियों में गेहूं का भाव gehu ke bhav me aaya uchal 2022

  • मध्यप्रदेश की इंदौर मंडी में गेहूं का भाव 2300 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • खंडवा अनाज मंडी में गेहूं का भाव रुपए 2340 प्रति क्विंटल है।
  • सिंगरौली अनाज मंडी में गेहूं का भाव 2410 रुपए प्रति क्ंिवटल है।
  • रीवा अनाज मंडी में 2400 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • खरगोन अनाज मंडी में गेहूं का भाव 2400 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • धार अनाज मंडी में गेहूं का भाव 2370 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • विदिशा अनाज मंडी में गेहूं का भाव 2390 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • जबलपुर अनाज मंडी में गेहूं का भाव 2280 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • नरसिंहपुर अनाज मंडी में गेहूं का भाव 2360 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • कटनी अनाज मंडी में गेहूं का भाव 2380 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • नीमच अनाज मंडी में गेहूं का भाव 2350 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • सागर-देवेंद्रनगर अनाज मंडी में गेहूं का भाव 2200 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • भोपाल अनाज मंडी में गेहूं का भाव 2290 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • उज्जैन अनाज मंडी में गेहूं का भाव 2430 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • राजस्थान की गंगानगर अनाज मंड़ी में गेहूं दड़ा 2141 से 2152 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है। सुपर क्वालिटी गेहूं 2206 से 2219 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • नोहर अनाज मंडी में गेहूं का भाव 2163 से 2200 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • रावतसर अनाज मंडी में गेहूं का भाव 2177 से 2225 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • सांगरिया अनाज मंडी में गेहूं का भाव 2112 से 2239 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • गोलुवाला अनाज मंडी में गेहूं का भाव 2093-2143 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • रायसिंह नगर अनाज मंडी में गेहूं का भाव 2100-2167 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • शादुलशहर अनाज मंडी में गेहू का भाव 2141-2225 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • भरतपुर अनाज मंडी में गेहूं का भाव 2200-2350 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • पीलीबंगा अनाज मंडी में गेहूं का भाव 2180-2191 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • रावला अनाज मंडी में गेहूं का भाव 2100-2110 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • श्री करणपुर अनाज मंडी में गेहूं का भाव 2132-2203 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • कोटा अनाज मंडी में गेहूं का भाव गेहूं मिल दड़ा 2125-2175, गेहूं एवरेज 2175-2250 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • हरियाणा की सिवाना मंडी में गेहूं का भाव 2250-2276 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • आदमपुर अनाज मंडी में गेहूं का भाव 2150-2210 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • सिरसा अनाज मंडी में गेहूं का भाव 2150-2221 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • ऐलनाबाद अनाज मंडी में गेहूं का भाव 2150-3180 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।

जुड़िये KrishiBiz से – ऐसे ही कृषि उपयोगी ज्ञानवर्धक, उपयोगी, आधुनिक तकनीक और कृषि योजनाओं आदि कृषि सम्बंधित जानकारियों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp के Group 01Group 2Group 3 को या हमारे Telegram ग्रुप ज्वाइन करें हमारे को Facebook पेज को like करें और अपने साथियो-मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

KrishiBiz Team

KrishiBiz में आपका स्वागत हैं, हमारी टीम में एग्रीकल्चर एक्सपर्ट, तकीनीकी एवं पशुपालन विशेषज्ञ एवं योजनाओ के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। जय हिन्द! जय किसान!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button