PM Fasal Bima Yojana Mobile App Download एवं फसल बीमा क्लेम कैसे करें

PM Fasal Bima Yojana Mobile App Download कैसे करें एवं पीएम फसल बीमा योजना के तहत क्लेम कैसे करें, सीखिए तरीका स्टेप बाय स्टेप फोटो एवं वीडियो सहित।

पीएम फसल बीमा योजना का लाभ लगभग हर किसान तक पहुंचे। यह तय करने के लिए सरकार ने एंड्रॉयड मोबाइल एप भी लॉन्च किया है। PM Fasal Bima Yojana Mobile App (PMFBY) की अधिकारिक वेबसाइट या फिर गूगल प्ले स्टोर के जरिए डाउनलोड किया जा सकता है। PM Fasal Bima Yojana Mobile App के माध्यम से किसान आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

जरूर पढ़े – Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana 2022 – Crop Insurance पीएम फसल बीमा योजना, कैसे प्राप्त करें लाभ एवं कैसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

अगर आप एंड्राइड मोबाइल यूज़ कर रहे हैं, तो बहुत ही आसानी से आप PM Fasal Bima Yojana Mobile App डाउनलोड कर सकते हैं और रजिस्ट्रेशन कर बिमा क्लेम कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी की मदद की आवश्यकता नहीं हैं। आप अपने मोबाइल से ही सभी काम कर सकते हैं। यानि घंटो का काम मिनिटो में।

इसके अलावा अपना एप्लीकेशन नंबर और स्टेटस चेक कर सकते है। वहीं अपनी इंश्योरेंस प्रीमियम की राशि कैलकुलेट कर सकते हैं। इन छोटे-छोटे कामों के लिए किसानों को पीएम फसल बीमा योजना की वेबसाइट https://pmfby.gov.in/ पर नहीं जाना होगा। योजना का मोबाइल एप्प किसान का डाटा ऑटो बैकअप कर लेता है। आप आसान स्टेप फॉलो कर PM Fasal Bima Yojana Mobile App डाउनलोड कर सकते है।

PM Fasal Bima Yojana Mobile App डाउनलोड कैसे करें

Step #1 प्ले स्टोर के सर्च बॉक्स में जाकर Crop Insurance, PMFBY या पीएम फसल बीमा योजना इन में से कुछ भी टाइप टाईप कर इंटर करना होगा। आपके सामने crop insurance नाम का आप दिखाई देगा।  

Step #2 जहां आपके सामने एप्प की स्लिट ओपन हो जाएगी। यहां पर सबसे ऊपर वाले ऑप्शन पर आपको क्लिक करना होगा।

Step #3 इसके बाद एप्प इंस्टॉल के बटन पर क्लिक कर एप्प को इंस्टॉल करना होगा। PM Fasal Bima Yojana Mobile App आपके मोबाइल में डाउनलोड हो जाएगा।

Step #4 अंत में एप्प को ओपन कर पीएम फसल बिमा योजना में रजिस्ट्रेशन करने के लिए उसमें अपनी जानकारी फीड करनी होगी। निचे आपको मोबाइल से पीएम फसल बिमा योजना में रजिस्ट्रेशन करना हैं उसके बारे में पूरी जानकारी images के साथ मिल जाएगी।  

जिससे की आप फसल बीमा से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी मोबाइल पर पा सकें। 

PM Fasal Bima Yojana Mobile App डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें

1. गूगल प्ले स्टोर

पीएम फसल बीमा योजना मोबाइल एप्प

2. PMFBY की अधिकारिक वेबसाइट

पीएम फसल बीमा योजना मोबाइल एप्प

PM Fasal Bima Yojana Mobile App के लिए आवश्यक दस्तावेज

पीएम किसान फसल बीमा योजना के तहत लाभ लेने वाले किसान का आईडी कार्ड, आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक अकाउंट की पासबुक, किसान एड्रेस प्रूफ, खेत का खाता नंबर और खसरा नंबर के दस्तावेज देने होंगे। इसके अलावा किसान को अपना एक फोटो तथा फसल की बुआई की तारीख की जानकारी भी देनी होगी। वहीं अगर किसान ने किसी का खेत किराए पर लिया है, तो खेत मालिक के साथ किए गए करार की एक फोटो कॉपी भी देनी होगी।

PM Fasal Bima Yojana Mobile App से रजिस्ट्रेशन करें 

PM Fasal Bima Yojana Mobile App (PMFBY) से बिमा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना है तो किसान भाई आसानी से स्वयं अपने मोबाइल से रजिस्ट्रेशन कर सकते है। इसके लिए निचे दिए आसान स्टेप्स को ध्यान से पढ़ना होगा और निचे दिए इमेज को देखकर आसानी से रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे।

Step #1 जैसे ही आप PM Fasal Bima Yojana Mobile App को ओपन करेंगे आपको सामने एक स्क्रीन दिखाई देगी जिसमे आपको चार ऑप्शन दिखाई देंगे 1. Register as Farmer 2. Login for Policies 3. Continue without login 4. Change Language आपको Register as Farmer पर ऊँगली से टेब करना हैं। अगर आपको भाषा बदलना हैं या आपकी भाषा चुनना हैं तो आप Change Language पर ऊँगली से टेब करना हैं। 

PM Fasal Bima Yojana Mobile App

Step #2 Register as Farmer पर ऊँगली से टेब करने के बाद आपको एक स्प्लेश स्क्रीन का पॉपअप दिखाई देगा । जिसमे ऊपर Have you ever insured your crops (क्या आपने कभी अपनी फसल का बीमा कराया है) दिखाई देगा निचे आपको NO और YES 2 ऑप्शन देखने को मिलेंगे। अगर आपने इससे पहले फसल का बिमा नहीं कराया हैं  और आप अपनी फसल का बिमा करना चाहते हैं तो रजिस्ट्रशन करने के लिए NO पर टैब करना होगा और यदि अगर पूर्व में फसल बिमा करवा रखा हैं और अपने फसल बिमा का स्टेटस जानना चाहते है तो YES पर टैब करना होगा। 

PM Fasal Bima Yojana Mobile App

Step #3 रजिस्ट्रशन करने के लिए NO पर टैब करने के बाद आपको एक नई स्क्रीन दिखाई देगी जिसमे आपको 4  ऑप्शन दिखाई देंगे

1. Name of Farmer यहाँ पर आपको अपना नाम भरना होगा यहाँ ध्यान रखे की आप वो ही नाम भरें जो आपके आधार कार्ड या दूसरे किसी पहचान पत्र में लिखा हो अन्यथा बिमा क्लेम में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता हैं। 

2. Mobile Number यहाँ आप अपना मोबाइल नंबर डाले जो आप उपयोग करते हो और वर्त्तमान में चालू हो, साथ में आपके बैंक से जुड़ा हो ताकि समय-समय पर आपको फसल बिमा से जुडी जानकारी आपको sms या एप्प के जरिये मिलती रहे।    

3. Password आपको यहाँ पासवर्ड डालना हैं, पासवर्ड में जो भी आपको याद रहे जैसे की आपकी जन्मदिनांक, मोबाइल नंबर या कोई भी नाम, वो आप यहाँ डाल सकते हैं  

4. Confirms Password आपको यहाँ वही पासवर्ड डालना हैं, जो आपने ऊपर डाला हैं अगर अलग होगा, या कुछ गलती हो जाती हैं तो आपकी रजिस्ट्रेशन प्रोसेस आगे नहीं बढ़ेगी। 

5. Register ये चारो स्टेप्स पूरी करने के बाद आपको register के बटन को दबाना हैं इसके बाद आपको उसी मोबाइल पर एक OTP आएगा वो आपको सबमिट करना हैं और आपकी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हो जाएगी। इसके बाद आपको कृषि भूमि, फसल की जानकारी और बैंक डिटेल डालना होगी। 

PM Fasal Bima Yojana Mobile App

PM Fasal Bima Yojana क्लेम कैसे करें।

यदि किसी भी किसान भाई की फसल को नुकसान पहुंचा है तो वह नीचे दी गई जानकारी के अनुसार बीमा राशि के लिए संबंधित कंपनी को क्लेम कर सकता है।

Step #1 फसल के नुकसान होने पर सबसे पहले इंश्योरेंस कंपनी, बैंक या फिर राज्य सरकार के अधिकारियों को इसकी जानकारी दे।

Step #2 किसान यह जानकारी टोल फ्री नंबर पर फसल को हुए नुकसान के 72 घंटे के भीतर दे सकता है।

Step #3 सूचना मिलने पर कंपनी या फिर बैंक 72 घंटे के भीतर एक अधिकारी नियुक्त करेगी। Step #4 अगले 10 दिनों के अंदर संबंधित अधिकारी आपकी फसल को हुए नुकसान का आकलन करेगा।

Step #5 यह सभी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद लगभग 15 दिनों के अंदर किसान को उसकी बीमा राशि बैंक खाते में जमा करवा दी जाएगी।

PM Fasal Bima Yojana हेल्पलाइन नंबर

किसान पीएम फसल बीमा योजना से जुड़ी किसी भी समस्या और उसके समाधान के लिए विभाग के टोल फ्री नंबर 01123382012 और 01123381092 पर संपर्क कर अपनी समस्या और उसके निराकरण के लिए चर्चा कर सकता है।

KrishiBiz Team

KrishiBiz में आपका स्वागत हैं, हमारी टीम में एग्रीकल्चर एक्सपर्ट, तकीनीकी एवं पशुपालन विशेषज्ञ एवं योजनाओ के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। जय हिन्द! जय किसान!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button