खुशखबरी, खरीफ फसलों की MSP में हुई वृद्धि, किसानों को मिलेगा 50 से 85% तक लाभ

MSP News – केंद्र सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है, मोदी कैबिनेट का फैसला, खरीफ फसलों के MSP को मंजूरी

केंद्र सरकार की तरफ से वर्ष 2022-23 की फसलों पर MSP में बढ़ोत्तरी कर किसानों को तोहफा दिया गया है, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस वार्ता कर बताया है कि सरकार ने 17 फसलों के लिए MSP को मंजूरी दी है। उन्होंने बताया कि सरकार ने किसानों के हित काम किया है।

केंद्र सरकार ने किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए बड़ी घोषणा की है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कैबिनेट ब्रीफिंग में बताया कि बुआई से सिंचाई तक,न्यूनतम समर्थन मूल्यों से लेकर बाज़ारो तक एक व्यापक दृष्टिकोण से हर कदम सभी किसानो का शशक्तिकरण हुआ है।

Also Read दलहन की कीमतों में वृद्धि किसानों ने रोका माल- जानिए भाव में आये उछाल का कारण

सरकार के नेतत्व में 2022-23 के लिए खरीफ की 14 फसलों की सभी वेरायटी सहित 17 फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य यानि कि MSP का अनुमोदन किया गया है और ये इसलिए भी मत्वपूर्ण है क्योकि बुआई के समय यदि किसानो को यह मालूम होता है कि क्या मिलने वाला है उससे उनका मनोबल भी बढ़ता है और किसानो को दाम  भी बेहतर मिल पाते है।

केंद्र सरकार ने किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए बड़ी घोषणा की है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कैबिनेट ब्रीफिंग में बताया कि सरकार ने वर्ष 2022-23 के लिए विभिन्न खरीफ फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। वर्ष 2022-23 के लिए खरीफ फसलों का MSP अब बढ़ेगा।

Also Read जानिए प्याज, लहसुन और गेंहू के भाव क्या होंगे, होल्ड करें या बेच दे

ठाकुर ने बताया कि कैबिनेट ने 2022-23 फसल वर्ष के लिए धान के एमएसपी को 100 रुपये बढ़ाकर 2,040 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इस फैसले को मंजूरी दी गई। इस बीच, मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि 2022 का दक्षिण-पश्चिम मानसून दीर्घकालिक औसत के 99 प्रतिशत पर सामान्य रहेगा।

पिछले तीन वर्षों में सामान्य से अच्छे मानसून ने खरीफ खाद्यान्न उत्पादन में औसतन 2.8 प्रतिशत की वृद्धि की है और इसके परिणामस्वरूप खरीफ उत्पादन में 2.5 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है, जबकि रबी उत्पादन में 1.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

Also Read पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आया नया अपडेट- किसानों के लिए खास खबर

14 खरीफ फसलों के MSP को दी गई मंजूरी

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने संवाददाताओं से कहा कि आज की कैबिनेट बैठक में 14 खरीफ फसलों के एमएसपी को मंजूरी दी गई। धान की सामान्य किस्म के धान का MSP 2022-23 फसल वर्ष के लिए पिछले वर्ष के 1,940 रुपये से बढ़ाकर 2,040 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है।

धान की ‘A’ ग्रेड किस्म का समर्थन मूल्य बढ़ाया गया

धान की ‘A’ ग्रेड किस्म का समर्थन मूल्य 1,960 रुपये से बढ़ाकर 2,060 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। खरीफ की प्रमुख फसल धान है, जिसकी बुवाई शुरू हो चुकी है। मौसम विभाग ने जून-सितंबर की अवधि के लिए सामान्य मानसून का अनुमान लगाया है। मंत्री अनुराग ठाकुर ने किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र के व्यापक विकास को सुनिश्चित करने के लिए मोदी सरकार द्वारा पिछले 8 वर्षों के दौरान शुरू किए गए कई कार्यक्रमों पर भी जोर डाला है।

धान खरीफ की प्रमुख फसल है, जिसकी बुवाई शुरू हो चुकी है. मौसम विभाग ने जून-सितंबर की अवधि के लिए सामान्य मानसून रहने का अनुमान जताया है. मंत्री ने किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र के व्यापक विकास को सुनिश्चित करने के लिए मोदी सरकार द्वारा पिछले आठ वर्षों के दौरान शुरू किए गए कई कार्यक्रमों पर भी प्रकाश डाला।

Also Read Khad ki Price – खाद पर सब्सिडी होगी दुगनी

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि फसल विविधिकरण को प्रोत्साहन देते हुए सरकार ने एमएसपी की दरों में ऐतिहासिक वृद्धि की थी, जिससे किसानों की आय में बढ़ोतरी हुई और उससे उनकी बिक्री भी बहुत हुई. उन्होंने कहा कि 2014 से पहले 1-2 फसलों पर खरीद होती थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार आने के बाद बाकी फसलों को भी इसमें जोड़ा गया और किसानों की आय भी बढ़ी. उन्होंने बताया कि कैबिनेट की बैठक में फ़ैसला लिया गया है कि तिल के दाम में 523 रुपए की बढ़ोतरी होगी. मूंग पर प्रति क्विंटल 480 रुपए की बढ़ोतरी होगी। सूरजमुखी पर 358 रुपए प्रति क्विंटल है. मूंगफली पर 300 रुपए की वृद्धि की गई है। 


जुड़िये KrishiBiz से – ऐसे ही कृषि उपयोगी Farming Tips, ज्ञानवर्धक, उपयोगी, आधुनिक तकनीक और कृषि योजनाओं आदि कृषि सम्बंधित जानकारियों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp के Group 01Group 2Group 3 को या हमारे Telegram ग्रुप ज्वाइन करें हमारे को Facebook पेज को like करें और अपने साथियो-मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

आपके पास कृषि सम्बंधित कोई प्रश्न या समस्या हो तो निचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करें, हम कोशिश करेंगे की आपकी समस्या या प्रश्न का निदान कृषि विशेषज्ञ के द्वारा प्राप्त हो।

KrishiBiz Team

KrishiBiz में आपका स्वागत हैं, हमारी टीम में एग्रीकल्चर एक्सपर्ट, तकीनीकी एवं पशुपालन विशेषज्ञ एवं योजनाओ के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। जय हिन्द! जय किसान!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button