मुर्गी पालन गाइड The right way of poultry farming
मुर्गियों से सही अंडा उत्पादन के लिए जानें कब, कितना और क्या खिलाना चाहिए।

मुर्गी पालन गाइड: मुर्गियों से रोजाना सही मात्रा में अंडे पाने के लिए उन्हें तय समय पर और संतुलित खाना देना बहुत जरूरी है। सिर्फ दाना डालने से काम नहीं चलता, बल्कि यह पूरा एक वैज्ञानिक तरीका है। पोल्ट्री फार्मिंग करने वालों को यह अच्छे से पता होता है कि मुर्गियों को सही समय पर सही पोषण वाला दाना न मिले तो अंडा उत्पादन पर असर पड़ता है।
अंडा देने वाली मुर्गियों के लिए खास डाइट जरूरी poultry farming
जो मुर्गियां अंडे देती हैं (लेयर्ड मुर्गियां), उन्हें न ज्यादा खाना देना चाहिए और न ही कम।
ज्यादा दाना देने से मुर्गी मोटी हो जाती है और अंडा कम देती है।
कम दाना देने से अंडे छोटे हो जाते हैं या उत्पादन कम हो जाता है।
एक लेयर्ड मुर्गी को रोजाना लगभग 100 ग्राम संतुलित फीड दिया जाता है, जिसमें कैल्शियम, फॉस्फोरस, प्रोटीन और मिनरल्स होते हैं।
यह भी पढ़ें- Poultry Business: गर्मी में मुर्गी व्यापार को नुकसान से बचाने के जरूरी टिप्स
मौसम के हिसाब से भूख बदलती है
सर्दियों में मुर्गियों की भूख थोड़ी बढ़ जाती है, वे रोज करीब 105 ग्राम तक दाना खा लेती हैं।
गर्मियों में भूख कम हो जाती है और वे 95 से 100 ग्राम फीड में ही संतुष्ट हो जाती हैं।
दाना एक बार में देने की बजाय 2-3 बार में दिया जाता है ताकि पाचन सही रहे।
रूटीन बिगड़ा तो अंडा भी रुक सकता है
अगर एक दिन भी फीड देने में देरी हो गई तो 10-20% तक मुर्गियां अंडा देना बंद कर सकती हैं।
पोल्ट्री फार्म में शोर, जानवरों की आवाज, रोशनी का बंद होना या ज्यादा गर्मी-ठंडक भी अंडा उत्पादन पर असर डालते हैं।
इसलिए फार्म में शांति, सही रोशनी और साफ वातावरण रखना बहुत जरूरी है।
यह भी पढ़ें- गर्मी में बकरियों को लू से कैसे बचाएं? अपनाएं देसी और असरदार तरीके
ब्रायलर और लेयर्ड में फर्क
ब्रायलर मुर्गियों (जो मांस के लिए होती हैं) को वजन बढ़ाने के लिए ज्यादा प्रोटीन और ऊर्जा वाला दाना दिया जाता है।
जबकि लेयर्ड मुर्गियों में हर चीज नापतोल कर दी जाती है ताकि अंडा समय पर और सही आकार में मिले।
जुड़िये KrishiBiz से – ऐसे ही कृषि उपयोगी ज्ञानवर्धक, उपयोगी, आधुनिक तकनीक और कृषि योजनाओं आदि कृषि सम्बंधित जानकारियों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group या हमारे Telegram ग्रुप ज्वाइन करें हमारे को Facebook पेज को like करें और अपने साथियो-मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।