Rotavator Price & Features 2022

रोटावेटर किसानों का साथी, कम समय में करें ज्यादा काम, Tractor Implements कृषि कार्य में बहुत उपयोगी साबित हुआ है

रोटावेटर ट्रैक्टर इम्प्लीमेंट्स का उपयोग किसी भी खेती की बुआई के पहले खेत को तैयार करने में किया जाता हैं।

रोटावेटर खेत में पुरानी फसलों के अवशेषों को जड़ से खोदकर मिट्टी में अच्छी तरह से मिला देती हैं। विशेष रूप से पराली, नरवाई को खेत से उखाड़कर अच्छे से मिट्टी में मिला देती हैं। 

बाजार मे रोटावेटर साइज के हिसाब से मिलते हैं। जिनकी कीमत 50 हजार रुपए से लेकर 2 लाख रुपए तक हैं।

रोटावेटर मार्किट कीमत कितनी हैं 

रोटावेटर का उपयोग खेतों में बुआई से पहले किया जाता हैं। रोटावेटर मुख्य रूप से गेहं, मक्का, गन्ना आदि फसलों के बचे हुए अवशेषों को खेत से हटाने और खेत की मिट्टी में मिलाने के काम आता हैं।

इसके उपयोग से खेत की मिट्टी अच्छी हो जाती हैं, समय और पैसा दोनों बचते हैं। रोटावेटर को मजबूत मशीन बनाने में इसके ब्लेड की भूमिका महत्वपूर्ण हैं। वर्तमान में कई प्रकार के रोटावेटर बाजार में उपलब्ध हैं।