नौकरी छोड़ी और शुरू की खेती

खेती को मजबूरी बताने वाले किसानों के लिए मिसाल कायम करते हुए रीवा जिले के एक किसान जो ग्राम अजगढ़ा निवासी 55 वर्षीय किसान उपेंद्र सिंह 55 ने एक साल में सब्जी बेचकर 10 लाख से ज्यादा की कमाई की।

सालाना कमाई

किसान (उपेंद्र सिंह ) ने  न सिर्फ खेती को  मुनाफे का धंधा साबित किया है, बल्कि सालाना 10 लाख से ज्यादा की कमाई भी कर रहे हैं

बहुत सी सब्जियां लगाई

किसान उपेंद्र सिंह अपने खेत में गोभी, टमाटर, लौकी और अन्य सब्जियां लगाई हैं। सब्जी बेचकर उन्हें हर साल अच्छी आमदनी हो रही है। उपेंद्र सिंह ने अन्य किसानों के लिए प्रेरणा का काम किया है।

गोभी से हुई अधिक आय

करीब 20 साल से सब्जियां लगाने और बेचने में लगे उपेंद्र ने कहा कि वह अपने 20 एकड़ के फार्म हाउस में हर तरह की सब्जियां उगाते हैं, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा आमदनी गोभी से होती है।

गोभी से उन्हें हर साल 6 से 7 लाख रुपये की आमदनी होती है, जबकि दूसरी सब्जियों से 3 से 4 लाख रुपये की आमदनी होती है। साल में वह चार से पांच बार पत्ता गोभी का उत्पादन करता है।

उपेंद्र के मुताबिक पहले वह अपने मन से खेती करते थे। जिससे उन्हें कई बार परेशानी उठानी पड़ी इसके बाद वे कृषि वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन में ही खेती के साथ-साथ सब्जियां लगाने का काम भी करते रहे हैं। इसके सकारात्मक परिणाम भी मिले हैं।

रासायनिक खाद का सीमित प्रयोग

उपेन्द्र सिंह द्वारा खेती में बहुत ही सीमित मात्रा में रासायनिक खाद का प्रयोग किया वो भी कृषि वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन में अधिकतर किसान रासायनिक खाद का प्रयोग निर्धारित मात्रा से अधिक करते हैं।

रासायनिक खाद का अधिक प्रयोग इसका दुष्प्रभाव फसलों और सब्जियों में भी देखने को मिल रहा है। किसान उपेंद्र की माने तो आने वाले समय में वह जैविक खेती करके अपनी फसल की उत्पादन क्षमता को बढ़ाएंगे।