MSP पर मिलेगा अच्छा दाम

MSP पर मिलेगा अच्छा दाम

मध्य प्रदेश सरकार की ओर से किसानों के लिए बड़ी खबर आई है सरकार ने मूंग की खरीद पर MSP की कीमत बढ़ा दी है। 

मूंग खरीदी की तिथि 

मूंग खरीदी की तिथि 

मध्य प्रदेश सरकार की ओर से किसानों के लिए बड़ी खबर आई है। प्रदेश की शिवराज सरकार ने MSP पर मूंग की खरीद की तारीख का ऐलान कर दिया है। 

खरीदी की तैयारी शुरू

खरीदी की तैयारी शुरू

 मूंग की खरीद के लिए राज्य के किसान लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। CM.शिवराज ने कहा कि राज्य के सभी जिलों में मूंग की खरीद की तैयारी शुरू कर दी गई है।

किसानों को राहत

किसानों को राहत

सीएम शिवराज ने बताया कि सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों की मूंग खरीदेगी, 18 जुलाई से प्रदेश के सभी जिलों के उपार्जन केंद्रों पर मूंग की खरीद शुरू होगी।

 मूंग की खरीदी 7,275 रूपये में होगी

 मूंग की खरीदी 7,275 रूपये में होगी

सीएम शिवराज ने कहा कि मध्य प्रदेश में किसानों ने कड़ी मेहनत से ग्रीष्म मूंग का उत्पादन किया है किसानों की मूंग न्यूनतम समर्थन मूल्य 7275 रुपये पर खरीदी जाएगी

मूंग उत्पादन में बढ़ोत्तरी 

मूंग उत्पादन में बढ़ोत्तरी 

मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में मूंग की अच्छी पैदावार होती है ऐसे में अब MSP पर खरीद शुरू होने पर किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।

खरीदी  का लक्ष्य निर्धारित

खरीदी  का लक्ष्य निर्धारित

सरकार की ओर से मूंग की खरीद को लेकर जारी किए गए लक्ष्य के मुताबिक राज्य के किसानों से करीब 2 लाख 25 हजार 525 मीट्रिक टन मूंग की खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।

मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में मूंग की अच्छी पैदावार होती है। राज्य के होशंगाबाद, रायसेन, सीहोर, हरदा, भोपाल, विदिशा, राजगढ़ और कई अन्य जिलों में मूंग का अच्छा उत्पादन होता है।