MSP पर मूंग एवं उड़द की खरीदी से प्रदेश के हजारों किसानों को होगा बहुत फायदा, जल्दी करिये रजिस्ट्रेशन, जानिए

समर्थन मूल्य पर मूंग एवं उड़द की खरीदी को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा की गई घोषणा। सरकार ने मूंग और उड़द की समर्थन मूल्य पर बेचने की लिए किसानों के रजिस्ट्रेशन की तारीख की भी घोषणा कर दी।

28 जुलाई तक होंगे रजिस्ट्रेशन

28 जुलाई तक होंगे रजिस्ट्रेशन

MSP पर मूंग एवं उड़द की खरीदी के लिए 18 जुलाई से किसानों का पंजीकरण शुरू। पंजीकरण का कार्य 18 जुलाई से 28 जुलाई 2022 तक किया जाएगा।

प्रदेश के इन जिलों में होगी खरीदी 

प्रदेश के इन जिलों में होगी खरीदी 

समर्थन मूल्य पर मूंग एवं उड़द की खरीदी के तहत प्रदेश के 30 जिलों में समर्थन मूल्य पर मूंग एवं उड़द की खरीदी की जाएगी।

किसान को हो रहे नुकसान की होगी भरपाई 

किसान को हो रहे नुकसान की होगी भरपाई 

प्रदेश में मूंग और उड़द की भरपूर पैदावार के बावजूद बाजार में अच्छी कीमत नहीं मिलने से किसानों का काफी नुकसान हो रहा है।

कितनी होगी MSP

कितनी होगी MSP

सरकार ने राज्य के किसानों से गर्मी के मौसम में उत्पादित मूंग का न्यूनतम समर्थन मूल्य 7275 रुपये प्रति क्विंटल और उड़द का 6300 रुपये प्रति क्विंटल रखा हैं।

कितनी होगी खरीदी

कितनी होगी खरीदी

राज्य सरकार ने 8 जून 2022 को जारी प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी दी थी कि राज्य सरकार ने 4 लाख 3 हजार मीट्रिक टन मूंग की खरीद का अनुरोध किया है।

खेती किसानी को बनाइये फायदे का बिज़नेस हमारे साथ, अधिक जानकारी के लिए देखिये हमारी वेबसाइट