जानिए कैसे किसान अपने मोबाइल से करें अपनी फसल की गिरदावरी

किसानों को सुविधा प्रदान की गई है कि वे अपने खेतों से सरकार की किसान ऐप पर अपनी फसल की गिरदावरी दर्ज करके अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

मेरी गिरदावरी-मेरा अधिकार

मेरी गिरदावरी-मेरा अधिकार

मेरी गिरदावरी-मेरा अधिकार में किसानों को यह सुविधा प्रदान की गई है कि वे अपने खेतों से एमपी किसान ऐप पर अपनी फसल की गिरदावरी दर्ज करके अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

कहा से करें ऍप डाउनलोड

कहा से करें ऍप डाउनलोड

इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। किसान ऐप में लॉग इन कर फसल घोषणा, दावा आपत्ति विकल्प पर क्लिक करके अपने खेतों को जोड़ सकते हैं।

ऐप में लॉगइन कर फसल घोषणा, दावा आपत्ति विकल्प पर क्लिक करअपने खेतों को जोड़ें, खाता जोड़ने के लिए, प्लस पर क्लिक करके और जिला, तहसील, गांव, खसरा का चयन करके एक या अधिक खाते जोड़े जा सकते हैं।

मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए बड़ा फैसला लिया है. जिसके तहत किसान अब “मेरी गिरदावरी – मेरा अधिकार” में एमपी किसान ऐप (MPKISAN App) के माध्यम से अपनी फसल की गिरदावरी दर्ज कर सकेंगे।

इस जानकारी का उपयोग फसल हानि, न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना, भावांतर भरपाई योजना, किसान क्रेडिट कार्ड और कृषि ऋण के लिए किया जा सकता है।

किसान अपनी फसल की गिरदावरी 1 अगस्त से 15 अगस्त 2022 तक दर्ज करा सकते हैं। किसान की इस जानकारी को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और पटवारी द्वारा सत्यापित किया जाएगा।

खाता जोड़ने के बाद, खाते की सभी खसरा जानकारी ऐप में उपलब्ध होगी। खसरे की किसी भी जानकारी पर क्लिक करने से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए जानकारी मिल सकेगी।

एक क्लिक से फसल की जानकारी दर्ज की जा सकती है। यदि आप संभावित फसल की गिरदावरी से असहमत हैं तो खेत में बोई गई फसल की जानकारी खेत में जाकर लाइव फोटो के साथ रिकॉर्ड की जा सकती है।

किसान आज ही केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाओं का लाभ उठाकर “मेरी गिरदावरी-मेरा अधिकार” के तहत किसान ऐप में अपनी फसल अपलोड करें।