बिरसा सोयाबीन-4 सबसे अधिक पैदावार देने वाली इस सोयाबीन की किस्म को मिली सरकार की मंजूरी, जानिए क्या हैं खासियत-

किसान भाइयों के लिए खुश खबरी  

भारत सरकार ने सोयाबीन की नई उन्नत किस्म बिरसा सोयाबीन-4 को अधिसूचित किया है। सोयाबीन की इस नई किस्म से अधिक उत्पादन और किसानों को अधिक आय करने के दावे किये जा रहे है।

सोयाबीन की खेती में क्रांति 

सोयाबीन की इस नई किस्म की पैदावार भी अन्य किस्मों के मुकाबले जल्दी आ जाएगी। कृषि वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले दिनों में सोयाबीन की खेती में क्रांति आने वाली है।

भारत सरकार ने किया अधिसूचित

सोयाबीन नई विकसित किस्म बिरसा सोयाबीन-4 देश में तिलहन फसलों के उत्पादन को बढ़ाने के लिए कृषि विश्वविद्यालयों द्वारा नई किस्मों का विकास किया जा रहा है।

कम होगी लागत, बढ़ेगा मुनाफा 

ये किस्में उच्च पैदावार के साथ-साथ कीटों और रोगों के लिए प्रतिरोधी हैं। जिससे किसान खेती की लागत कम करते हैं और अधिक उत्पादन से आय भी अधिक होती है।

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय ने दी हैं उन्नत किसम की सौगात

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, झारखंड ने सोयाबीन की एक नई उन्नत किस्म “बिरसा सोयाबीन-4” विकसित की है जिसे भारत सरकार द्वारा अधिसूचित किया गया है।

डॉ. दिलीप कुमार श्रीवास्तव, सदस्य सचिव सह उपायुक्त, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार की केंद्रीय उप-समिति ने ‘Birsa Soyabean-4’ स्ट्रेन की अधिसूचना जारी की है।

बिरसा सोयाबीन-4 को डॉ. नूतन वर्मा, प्लांट पैथोलॉजिस्ट डॉ. नरेंद्र कुडाडा, डॉ. सबिता एक्का, कीट वैज्ञानिक डॉ. रवींद्र प्रसाद और फसल वैज्ञानिक डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने किया विकसित

Birsa Soyabean-4 स्ट्रेन के पौधों की ऊंचाई 55 से 60 सेमी होती है। बीज आकार में अंडाकार हीलियम जैसे हल्के पीले भूरे रंग के होते हैं। जिसमें तेल की मात्रा 18% और प्रोटीन की मात्रा 40% होती है।