UP Budget 2022 किसानों को इस बजट में क्या मिला जानिए

UP Budget 2022 उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दूसरे शासनकाल का पहला बजट विधानसभा में पेश किया | 6 लाख करोड़ रुपए से अधिक के बजट में कई चुनावी वादों को पूरा किया गया है।

विधानसभा में बजट को लेकर सवाल उठे की उसमे अन्नदाता किसानों को क्या कुछ मिला, ये सवाल इसलिए भी लाज़मी और वाज़िब था, क्योकि सुबे की बहुत बड़ी आबादी खेती-किसानी से ही जुडी हुई है। ऐसे में उनका और उनके परिवार का भरण-पोषण का मुख्य स्त्रोत खेती ही है। योगी सरकार खुद भी किसानों के उत्थान के लिए संकल्पबद्ध है। लिहाज़ा टकटकी लगाए सभी यही सुनते देखते रहे कि, ऐसे भूमिपुत्रों अन्नदाता किसानों के लिए योगी सरकार कितनी मेहरबान होती है। आइये जानते हैं कि UP Budget 2022 में किसानों को क्या मिला।

जरूर पढ़े- 8 साल बाद मिलेगा 3000 किसानों Fasal Bima, राज्य उपभोक्ता आयोग ने दिया आदेश

किसानों को बिजली बिल में मिलेगी छूट

वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने अपना छठा और योगी सरकार 2.0 का पहला बजट पेश किया, तो उसमें किसानो के लिए भी कई घोषणाएं की, इसमें किसानों के लिए कोआपरेटिव ऋण के लिए 300 करोड़ के आवंटन की घोषणा की गई।2022 विधानसभा चुनाव में किए गए वादे के अनुसार किसानों को सिंचाई के लिए बिजली बिल में 50 फीसदी छूट की घोषणा की गई है। वित्त वर्ष 2022-23 में 15 हजार ट्यूबवेल की स्थापनी की जाएगी।

जरूर पढ़े- Wheat Export Ban | गेहूं निर्यात पर रोक से मचा हड़कंप, 100 करोड़ का नुकसान

किसानो को आवंटित होंगे सोलर पम्प 

राज्य में चीनी मिल स्थापना के लिए 380 करोड़ के आवंटन का एलान हुआ, सिंचाई से जुडी एक बड़ी घोषणा करते हुए वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने बताया सिंचाई के लिए पानी की मोटर पम्प में डीज़ल आदि के प्रयोग से बचने के लिए सोलर मोटर पम्पों को बढ़ावा दिया जायेगा, इसके तहत 15,000 सोलर पम्प किसान को जारी करने की बात कही गई। वित्त वर्ष 2022-23 में कृषि हेतु 7.20 लाख क्विंटल बीज का वितरण किसानों को किया जायेगा।

जरूर पढ़े- MSP Update | किसानो से 6 प्रतिशत टूटन वाला गेहूं भी खरीदेगी सरकार- पहले की तरह जारी रहेंगे नियम

119.30 लाख टन यूरिया (DAP) का लक्ष्य

वही उर्वरक (Fertilizer) की जानकारी हुए वित्त मंत्री ने बताया कि इस साल 119.30 लाख मीट्रिक टन यूरिया (DAP) का लक्ष्य रखा गया है, साथ ही मुख्य सिंचाई व्यवस्था की भी बात कही गई। इस दिशा में 34307 राजकीय नलकूप और 252 लघुदाल नहरों का इस्तेमाल किया जाएगा। UP Budget 2022 में किसानों को सिंचाई की बेहतरीन सुविधा सुनिश्चित  करने के लिए मुख्यमंत्री सिंचाई लघु योजना के तहत 1000 करोड़ रूपये का प्रबंध भी किया जायेगा।  

धान (चावल) के समर्थन मूल्य के विषय में वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि धान कॉमन का समर्थन मूल्य 1940/- रुपये प्रति क्विंटल रहेगा जब कि धान A Grade का समर्थन मूल्य (MSP) 1960/- रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। वही गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2015/- रुपये प्रति क्विंटल होगा।  

जरूर पढ़े- Drone Subsidy – किसानों को ड्रोन खरीदने के लिए सब्सिडी

UP Budget 2022 में डेयरी से जुड़े किसानों को भी प्रोत्साहित करने की बात कही गई हे। वित्त मंत्री ने बताया कि दुग्ध उत्पादन के लिए  नंदा बाबा पुरस्कार शुरू किया जायेगा। जब कि मथुरा में 3000 लीटर के नए डेयरी प्लांट की स्थापना की भी बात कही गई। अंत में वित्तमंत्री ने बताया कि बांधा स्थित एग्रीकल्चर युनिवर्सिटी के लिए 8 करोड़ 58  लाख रूपये दिए जायेगे।


जुड़िये KrishiBiz से – ऐसे ही कृषि उपयोगी ज्ञानवर्धक, उपयोगी, आधुनिक तकनीक और कृषि योजनाओं आदि कृषि सम्बंधित जानकारियों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp के Group 01Group 2Group 3 को या हमारे Telegram ग्रुप ज्वाइन करें हमारे को Facebook पेज को like करें और अपने साथियो-मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

आपके पास कृषि सम्बंधित कोई प्रश्न या समस्या हो तो निचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करें, हम कोशिश करेंगे की आपकी समस्या या प्रश्न का निदान कृषि विशेषज्ञ के द्वारा प्राप्त हो।

KrishiBiz Team

KrishiBiz में आपका स्वागत हैं, हमारी टीम में एग्रीकल्चर एक्सपर्ट, तकीनीकी एवं पशुपालन विशेषज्ञ एवं योजनाओ के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। जय हिन्द! जय किसान!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button