मध्यप्रदेश बजट 2023-24 कृषि, बागवानी एवं पशुपालन के लिए

मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य में कृषि और संबद्ध क्षेत्र के लिए 53,964 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। इस बजट में सिंचाई सुविधाओं, बागवानी, पशुपालन और जैविक खेती जैसे विभिन्न क्षेत्रों के लिए प्रावधान शामिल हैं

बजट में श‍िवराज स‍िंह सरकार ने क‍िसानों के कर्ज की भरपाई करने की घोषणा की है। बजट में वित्त मंत्री ने किसानों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि जिन किसानों ने लोन लिया थे और चुकाने में असमर्थ रहे हैं, उनके कर्ज की भारपाई सरकार करेगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि किसानों को जीरो प्रतिशत की ब्याज दर पर लोन उपलब्ध कराने के लिए 2500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

मध्यप्रदेश के कृषि बजट में इस बार पशुपालन पर विशेष ध्यान दिया गया है। पशु चिकित्सा पर विशेष फोकस दिया गया है। इसके तहत 845 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं

– अटल कृषि ज्योति योजना हेतु 5510 करोड़ रूपये। – मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना हेतु 3200 करोड़ रूपये। – मध्यमध्यप्रदेश बजट 2023-24प्रदेश विद्युत् मंडल द्वारा 5 एच.पी. के कृषि पम्पों,थ्रेशरों तथा एक बत्ती कनेक्शन को निःशुल्क विद्युत प्रदाय हेतु प्रतिपूर्ति हेतु 2475 करोड़ रूपये।

कृषि विभाग का बजट

कृषि विभाग का बजट

– प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना हेतु 2001 करोड़ रूपये। – मुख्यमंत्री कृषक फसल उपार्जन सहायता योजना हेतु 1000 करोड़ रूपये। – अधीनस्थ तथा विशेषज्ञ कर्मचारी वृन्द हेतु 599 करोड़ रूपये। – फूड एण्ड न्यूट्रीशन सिक्योरिटी हेतु 407 करोड़ रूपये।