दिल्ली में किसान कर रहे किसान गर्जना रैली | क्या हैं प्रमुख मांगे

किसानो की मांग है कि उन्हें लागत आधारित मूल्य दिया जाए और कृषि उपकरणों पर GST खत्म की जाए। किसान संगठनों में किसान सम्मान निधी राशि में भी बढ़ोतरी करने की भी मांग कर रहे है

पीएम किसान सम्मान निधि की राशि में खेती की बढ़ी हुई लागत के अनुपात में बढ़ोतरी की जाए, अनाज में सब्सिडी के अलावा DBT के माध्यम से किसानों को आर्थिक सहायता दी जाए।

GM फसलों पर प्रतिबंधित करने करने और नदियों को जोड़कर हर खेत को सिंचाई का पानी देने की मांग की जा रही है। सिंचाई और नदी लिंक प्रोजेक्ट्स के लिए भी मदद दी जाए। BKS ने इस उद्देश्य के लिए अधिक पैसे देने करने की मांग की है।

KCC की सीमा 3 लाख रुपए से बढ़ाकर 10 लाख रुपए करने, कार्डधारकों को भारतीय खाद्य सुरक्षा और FSSAI से प्रमाणपत्र की जरूरत के बिना माइक्रो-प्रोसेसिंग फूड यूनिट्स लगाने का लाइसेंस देने की मांग कर रहा है।

किसानों को कारोबारी बनने के लिए लाइसेंस दिया जाना चाहिए। इसके लिए अलग से कोई सर्टिफिकेट लेने की जरूरत न हो।

देश में जैविक खेती को बढ़ावा देने के साथ-साथ किसानों की आय बढ़ाने की मांग सहित, ग्रामीण कृषि बाजार (ग्राम) में 22,000 हाट डेवलप करने की मांग भी शामिल है।

KrishiBiz के लेख को अपने साथियो-मित्रों के साथ शेयर जरूर करें ताकि भारत का हर हिंदी भाषी किसान भाई अपने कृषि व्यवसाय को मुनाफे का व्यापार बनाये।