2022 में एक बार फिर शुरू होगा किसान आंदोलन! किसान नेता राकेश टिकैत ने मंच से भरी हुंकार

केन्द्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, MSP को लेकर नहीं हुई कार्रवाई

किसान नेता राकेश टिकैत ने एक बार फिर से हुंकार भरते हुए केन्द्र सरकार को आड़े हाथों लिया हैं।

MSP के ऊपर जल्द से जल्द कानून बने इस मांग पर होगा इस बार आंदोलन 

किसान नेता Rakesh Tikait ने कहा की न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर केन्द्र सरकार ने अभी तक कमेटी नहीं बनाई हैं।

सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप भी लगाया है। उनका कहना था कि सरकार ने आंदोलन में शामिल किसानों पर दर्ज किए गए केस अभी तक वापस नहीं लिए हैं।

मीडिया से चर्चा में राकेश टिकैत ने कहा की किसान आंदोलन के दौरान सरकार से कई तरह के समझोते हुए थें। जिनमें एक समझौता किसानों के खिलाफ दर्ज किए गए केस वापस लिए जाने का भी था।

टिकैत ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि देश में एक बड़े आंदोलन की जरूरत हैं। जिसके लिए सभी किसाना भाईयों को सामने आना होगा।

देश में एक बड़े आंदोलन की जरूरत है