Krishi Udan Scheme 2022 | कृषि उड़ान योजना के जरिये अब विदेशों में बेचो अपनी फसल

krishi Udan Scheme 2022 | ऑनलाइन आवेदन फार्म और रजिस्ट्रेशन | PM Krishi Udan Yojana का लाभ

अब हमारे देश के किसान अपनी उपज और कृषि उत्पादन (agricultural production) को देश में दूर-दराज के क्षेत्रों के साथ ही विदेशों में भी भेज सकेंगे। Krishi Udan Scheme 2022 के तहत किसानों को अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा Online application 2022 at agriculture.gov.in PM Krishi Udan Yojana Registration form, kisan udaan application online apply उसके बाद उनकी उपज का सही दाम सही समय पर मिल जाएगा। केन्द्र सरकार (central government) ने पीएम कृषि उड़ान योजना 2022 के माध्यम से किसानों की आय को दोगुना करने का निर्णय लिया हैं। हालांकि सरकार द्वारा कई योजनाओं के जरिये किसानों का आर्थिक विकास करने का लक्ष्य बना रखा हैं।

ये भी पढ़े- किसानों को सम्मान निधि के साथ मिलेगा 3 लाख का लोन

देश में कई क्षेत्र ऐसे है जहां से किसानों के कृषि उत्पादों के परिवहन में बहुत परेशानी आती हैं। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए केन्द्र सरकार ने कृषि उड़ान योजना 2022 की शुरूआत की। केन्द्रीय बजट 2020-21 के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस योजना की घोषणा की थी। इस योजना के तहत किसानों को उनके कृषि उत्पादों के परिवहन में सहायता दी जाएगी।

पीएम कृषि उड़ान योजना 2022 के तहत देश के दूर दराज वाले क्षेत्रों के साथ अन्य स्थानों पर रहने वाले किसानों की फसल (Crop) और उत्पादन को विशेष हवाई जहाज के माध्यम से एक स्थान से दूसरे स्थान पर सही समय पर पहुंचाया जाएगा। जिसका फायदा यह होगा कि किसानों की फसल और कृषि उत्पाद समय पर बाजार पहुंच जाऐंगे। जिससे की किसानों को कृषि उपज और फसल का उचित दाम मिल जाएगा।

ये भी पढ़े- PM फसल बीमा योजना 2022 Update – 1 करोड़ से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ

कृषि उड़ान योजना 2022-(Krishi Udan Scheme 2022)

बजट सत्र 2020-21 में ससद में केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए पीएम कृषि उड़ान योजना 2022 के बारे में जानकारी देते हुए बताया था कि इस योजना को इंटरनेशनल, नेशनल रूट तथा नागरिक उड्डयन मंत्रालय की मदद से शुरू किया जाएगा। कृषि उड़ान योजना 2022 के तहत केन्द्र, राज्य सरकारों और हवाई अड़डे के संचालकों से रियायत के लिए वित्तीय प्रोत्साहन चुनिंदा एयरलाइंस को दिया जा रहा हैं।

जल्द खराब होने वाले कृषि उत्पाद जैसे दूध, मछली, मांस, सब्जी आदि को हवाई जहाज के माध्यम से शीघ्र बाजार तक पहुंचाया जाएगा। किसान भाई इस योजना से जुड़कर अपने कृषि व्यापार को पंख लगा सकते हैं। कृषि उड़ान योजना के रजिस्ट्रेशन और ऑनलाइन आवेदन सहित तमाम जानकारी हम अपने इस लेख में देनें जा रहे हैं। हमे आशा है कि आप सभी किसाना भाईयों को हमारे अन्य बहु उपयोगी लेख की तरह यह लेख भी बहुत पसंद आएगा।

Krishi Udan Yojana 2022 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

हमारे देश के प्रत्येक किसान को यह पता है कि सरकार उनकी सहायता के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। यहीं कारण है कि सरकार ने किसानों के हितों के लिए कई सरकारी योजनाओं को शुरू किया है। जिनका लाभ किसान और उनके परिजनों द्वारा उठाया जा रहा हैं। ऐसी ही कृषि उड़ान योजना है, जिसके माध्यम से किसान भाई अपनी आमदानी को बढ़ा सकते हैं। योजना का लाभ उठाने के लिए किसान भाईयों को इसके लिए रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।

उसके बाद ही आपको इस योजना को लाभ मिल पाएगा। देश के विभिन्न हवाई अड्डो से कृषि उत्पादों को एक साथ से दूसरे स्थान तक परिवहन किया जाएगा। कृषि उड़ान योजना के तहत कम से कम आधी सीटें सब्सिडी वाले किराए पर दी जाएगी। वहीं इसका उपयोग करने वाले वाहकों को एक निश्चित मात्रा में गैप फंडिंग दी जाएगी। इस गैप फंडिग की राशि को राज्य और केन्द्र सरकार दोनों झांसा करेंगी।

ये भी पढ़े- कड़कनाथ पोल्ट्री फार्मिंग यानि 100 गुना फायदे वाला बिजनेस

Krishi Udan Scheme 2022 की जानकारी

योजना का नाम                   कृषि उड़ान योजना
किसने की थी घोषणा             केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
घोषणा की तारीख                 1 फरवरी 2020
लाभार्थी                            देश का किसान
उद्देश्य                              फसल और कृषि उत्पाद के उचित दाम प्रदान करना
अधिकारिक वेबसाइट              http://agriculture.gov.in/

Krishi Udan Yojana 2022 का उद्देश्य

गौरतलब है कि हमारे देश का किसान मुख्य रूप से कृषि पर ही निर्भर रहते हैं। कृषि ही उनकी आय का एक मात्र साधन हैं। कृषि उपज और उत्पादन को बेच कर किसान अच्छे पैसे कमाए यहीं सरकार का उद्देश्य हैं। योजना का भी यहीं उद्देश्य हैं किसान इसका लाभ लेकर अपनी आय को अधिक से अधिक बड़ा सकें। पीएम किसान कृषि उड़ान योजना 2022 के माध्यम से किसानों के उत्पाद और फसल को सीधे और जल्द बाजार तक पहुंचाया जा सकें। इस योजना का लाभ लेकर किसान अच्छे से जीवन व्यतीत कर सके। फसल समय पर मंडी ओर बाजार में पहुंच जाए। जिससे की उसका सही दाम किसानों को मिल सके। कृषि उड़ान योजना 2022 के जरिए फसल और कृषि उपज तथा उत्पादन को देश के साथ विदेशों में भी भेजा जा रहा हैं।

PM kisan Krishi Udan Yojana 2022 किसानों को मिलेगी सब्सिडी

कृषि उड़ान योजना के तहत किसानों को सब्सिडी आधारित हवाई सेवाएं दी जाएंगी। यह योजना देश के अंदर और विदेशी दोनों मार्गों पर लागू की जा रही हैं। इसके जरिए किसानों को हवाई जहाज की आधी सीटें आधी दामों पर उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अलावा व्यवहारता फंडिंग के नाम से किसानों को तय मात्रा में राशि दी जाएगी। उक्त राशि राज्य और केन्द्र के सहयोग से किसानों को दी जाएगी।

ये भी पढ़े- e-NAM Portal से किसानो को होगा लाखों का मुनाफा, कैसे उठाये फायदा

कृषि उड़ान योजना 2.0- (Krishi Udan Yojana 2.0)

Krishi Udan Scheme 2022 | कृषि उड़ान योजना के जरिये अब विदेशों में बेचो अपनी फसल

केन्द्रीय नागरिक उड्उयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कृषि उड़ान योजना 2.0 की शुरूआत की। पीएम किसान कृषि उड़ान योजना में कुछ बदलाव करके इसे 2.0 नाम दिया गया हैं। दोनों एक ही योजना हैं। किसानों के कृषि उत्पाद और फसल को सहीं समय पर मंडी और बाजार में पहुंचा दोनों का उद्देश्य हैं। योजना के माध्यम से किसानों को आर्थिक लाभ मिल सके यहीं केन्द्र सरकार का प्रयास हैं।

Krishi Udan Yojana 2.0 की विशेषताएं

हवाई परिवहन के माध्यम से कृषि उत्पादों को एक साथ से दूसरे स्थान तक सुविधाजनक रूप से पहुंचाया जा सकें। इसके लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के द्वारा चयनित हवाई अड्डों पर भारतीय मालवाहक विमानों और पी2सी विमानों की लैंडिंग, पार्किंग, टीएनएससी और आरएनफसी शुक्ल की पूर्ण छूट दी गई हैं। योजना में मुख्य रूप से एनईआर, पहाड़ी और आदिवासी क्षेत्रों को ध्यान में रखा गया हैं। योजना के तहत बागडोगरा और गुवाहाटी हवाई अड्डों और लेह, श्रीनगर, नागपुर नासिक, रांची और रायपुर के हवाई अड्डों को विशेष रूप से तैयार किया गया हैं।

कृषि उड़ान योजना 2022 की पात्रता और उसके लिए आवश्यक दस्तावेज

किसान भाईयों की आय को दोगुना करने के लिए सरकार जिस तरह से प्रयास कर रही हैं, उसी तरह हमारा भी यहीं प्रयास है कि देश के सभी किसानों तक सरकारी योजना की जानकारी पहुंचे सकें। जिससे की किसान भाई उसका लाभ लेकर अपनी आर्थिक दशा को सुधार सके। हमारा सभी से यही निवेदन है कि हमारे इस लेख को अन्य जरूरत मंद किसानों तक भी पहुंचाए। तो किसान भाईयों हम बात कर रहे थे, कृषि उड़ान योजना की पात्रता और उसके लिए आवश्यक दस्तावेजों की। इसके लिए जरूरी दस्तोजों की सूची नीचे बताई गई हैं।

  • आवेदक भारत का स्थाई निवासी होना चाहिए
  • वह किसान होना चाहिए
  • आधार कार्ड
  • कृषि भूमि के सभी दस्तावेज
  • निवास प्रमाण पत्र

कृषि उड़ान योजना 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

अगर आप देश के स्थाई निवासी और किसान है तो इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दी गई स्टेप को फॉलो करे।

Step #1 आवेदन करने के लिए कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जहां आपके सामने होम पेज होगा।

Step #2 होम पेज पर आपको कृषि उड़ान योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन का ऑप्शन दिखाई देगा। ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

Step #3 क्लिक करने के बाद आपके सामने नया पेज ओपन होगा।

Step #4 जहां पर आपके सामने रजिस्ट्रेशन फार्म दिखाई देगा। जिसमें मांगी गई सभी जानकारी अच्छी तरह से पढ़कर भरा होगी। जैसे नाम, पता, आधार नंबर आदि।

Step #5 सभी जानकारी भरने के बाद आप सबमिट के बटन पर क्लिक कर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

Step #6 इसके साथ आपका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।

ये भी पढ़े- Shark Tank India फेम Jugadu Kamlesh का नया जुगाड़

कृषि उड़ान योजना 2022 पोर्टल पर लॉगइन कैसें करें

  • कृषि उड़ान योजना 2022 के पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए आपको कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • पोर्टल पर जाते ही आपके सामने होम पेज ओपन हो जाएगा।
  • होम पेज पर आपके सामने लॉगिन का बटन होगा। जहां क्लिक करें।
  • यहां पर आपको अपना मोबाइल नंबर ओटीपी की मदद से कन्फर्म करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने लॉगिन पेज ओपन हो जाएगा। जिसमें अपना यूजरनेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालना होगा।
  • अब आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपका रजिस्ट्रेशन कृषि पोर्टल पर हो जाएगा।

Krishi Udan Yojana 2022 के प्रश्न/उत्तर (FAQs)

प्रश्न 1- पीएम कृषि उड़ान योजना की शुरूआत कब हुई।
उत्तर- पीएम कृषि उड़ान योजना की शुरूआत 1 फरवरी 202 को हुई।

प्रश्न 2 – कृषि उड़ान योजना की घोषणा किसने की थी।
उत्तर- कृषि उड़ान योजना की घोषणा केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की थी।

प्रश्न 3 – कृषि उड़ान योजना का लाभ किए मिलेगा।
उत्तर- कृषि उड़ान योजना का लाभ देश के किसानों को मिलेगा।

प्रश्न 4 – कृषि उड़ान योजना से किसानों को क्या लाभ मिलेगा।
उत्तर- कृषि उड़ान योजना से किसान अपने फसलों को हवाई जहाज के माध्यम से देश और विदेश तक पहुंचा सकतें हैं।

प्रश्न 5 – कृषि उड़ान योजना 2.0 क्या हैं।
उत्तर- कृषि उड़ान योजना को अपग्रेड कर उसका नाम कृषि उड़ान योजना 2.0 दिया गया हैं।


जुड़िये KrishiBiz से – ऐसे ही मनोरंजक, उपयोगी और कृषि योजनाओं के आर्टिकल के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsAppTelegram ग्रुप ज्वाइन करें हमारे को Facebook पेज को like करें और अपने साथियो-मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।।

आपके पास कृषि सम्बंधित कोई प्रश्न या समस्या हो तो निचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करें, हम कोशिश करेंगे की आपकी समस्या या प्रश्न का निदान कृषि विशेषज्ञ के द्वारा प्राप्त हो।

KrishiBiz Team

KrishiBiz में आपका स्वागत हैं, हमारी टीम में एग्रीकल्चर एक्सपर्ट, तकीनीकी एवं पशुपालन विशेषज्ञ एवं योजनाओ के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। जय हिन्द! जय किसान!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button